उबटन,शाही उबटन और आयुर्वेदिक उबटन में क्या फर्क है?
क्या आप जानते हैं उबटन क्या होता है? या उबटन किसे कहते हैं? उबटन किसे कहते हैं? अनेक तरह के प्राकृतिक चीजों को मिलाकर उन्हें पीसकर उनका एक लेप तैयार किया जाता है। जो ना तो एकदम पतला होता है और ना एकदम गाढ़ा होता है। इस लेप को ही उबटन कहते हैं।उबटन को चेहरे पर और विभिन्न अंगों पर लगाया जाता है। ताकि त्वचा स्वस्थ बनी रहे और उन्हें प्राकृतिक सुंदरता आए। बाजार में आ रहे अनेक तरह के क्रीम से बेहतर घर पर तैयार किया गया उबटन होता है। यह त्वचा में प्राकृतिक निखार लाता है। क्योंकि यह प्राकृतिक चीजों से मिलकर बनी होती है उबटन का उपयोग ज्यादातर शादी ब्याह में किया जाता है। शादी में उबटन लगाने की एक परंपरा होती हैं।जो सदियों से चली आ रही है। इससे दूल्हा दुल्हन पर प्राकृतिक निखार आता है उनका रंग साफ होता है। शादी के अलावा लोग अनेक तरह के अवसरों पर उबटन लगाकर खुद को नहीं करते हैं।उबटन कितने तरह के होते हैं आइए जानते हैं- उबटन प्रमुख रूप से तीन प्रकार के होते हैं सामान्य उबटन वर्तमान समय में त्वचा को निखारने के लिए बहुत तरह की उत्पाद उपलब्ध है परंतु पुराने जमाने में ऐसा बिल्कुल नहीं ...