आधुनिक समय में फैशन का बढ़ता प्रभाव
बदलते fashion के इस दौर ने मानव के जीवन का अस्तित्व ही बफल कर रख दिया है।पुराने समय मे फैशन को लेकर लोगो की सोच जैसे थी वैसी अब नही रही अर्थात आधुनिक समय मे उसका विलोम हो चुका है।अब लोग न पहले की लोगो की तरह सोचते हैं और न करते हैं बल्कि प्रौढ़ा वर्ग के लोग भी अब आधुनिक लोगो की तरह सोचने समझने लगे हैं तथा अधुनिक जीवन जीना पसंद करते हैं वह समय के साथ ही खुद को भी fashion के अनुरूप ढाल रहे हैं। वह यह बात अच्छे से जानते हैं कि खुद को फैशन के अनुरूप समय के साथ साथ नहीं बदला तो वह खुद पीछे रह जाएंगे और जमाना आगे निकल जाएगा।
अब कोई शादी व पार्टी हो या फिर पूजा पाठ हर अवसर को लोग modarn तरीके से मनाते हैं।वो अपने छोटे छोटे समारोह को भी बड़ी धूम धाम से आधुनिक तरीके से मनाते हैं।जो लंबे समय तक चलते हैं और लोग मिल जुल कर काफी मौज मस्ती करते हैं।इसमें लोग तरह-तरह के fashionable कपड़े पहनते है और खुद को एक दूसरे से भिन्न दिखाने का प्रयास करते हैं। इससे सबको एक नया look प्रदान होते हैं जो उनके अवसरों को और भी विशेष बनाता हैं।इन सब मे समारोह में उपयोग होने वाली चीज़ों के साथ घर और आस पास के क्षेत्र से लेकर हर व्यक्ति के साज सज्जा की प्रत्येक वस्तु fashion के trend में होती है। इसमें लोग धन की परवाह किए बगैर ज्यादा से ज्यादा खर्चों में अवसरों को विशेष रूप से संपन्न करते हैं जो सालों साल सबको याद रहे।
Fashion बहुत ही गतिशील हो गया है।यह समय और मौसम के साथ साथ हर माह वर्ष बदलता जा रहा है। पहले के जमाने में लोग किसी भी वस्तु को तब तक पहनते थे जब तक कि वह पूरी तरह से खराब व फट ना जाए। तब लोग समय के साथ होने वाली अपनी खाश ज़रूरतों को पूरा करते थे तथा उनको अपना ज़रूरी समान बहुत ढूंढने पर मुश्किल से बाज़ारो में मिलता था।
परंतु अब के दौर में लोगों को समय के साथ-साथ नई नई चीजें पहनने ओढ़ने को चाहिए होती है।जब तक वह चीज Fashion के trend में है तभी तक उसको उपयोग में लाते हैं market में कुछ नया आने की देरी रहती है फिर वह पुरानी चीज़ों को भूल जाते हैं।उनके ज़रूरत के अनुसार हर चीज़ बाज़ारो में बहुत आसानी से मिल जाती है।इसीलिए फैशन की दुनिया में कोई भी सामान कब नया और कब पुराना हो जाए कोई नहीं कह सकता। fashion industries में फैशन से जुड़ी कुछ चीजें बहुत लंबे समय तक बरकरार रहती हैं और कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो कब पुरानी हो जाए पता नहीं चलता।
वर्ष के हर मौसम में लोग तरह-तरह के डिजाइनर कपड़े जो प्रवृत्तियों में होता है।लोग वही बनवाते और पहनते है। चाहे गर्मी के खादी व सूती वस्त्र हो या फिर सर्दी से बचने के लिए स्वेटर।हर बार पहले से बेहतर और कुछ न कुछ उसमे नया बदलाव हो रहा है।जो लोगो को अपनी ओर आकर्षित किये रहता है।इस कारण लोगो का Fashion में दिलचस्पी बना रहता है और लोग कभी इससे उबारु नही होते हैं। बल्कि लोग हर समय fashion industries में होने वाले updates लेते रहते हैं।
हर दुकान व बाज़ारो में लोगो की ज़रूरत की विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपस्थित होते हैं जो असिमित व अनगिनत होते हैं।इसमें खाने पीने से लेकर खुद को निखारने तक की सभी सामग्री उपस्थित होती है।इससे मानव अपनी हर प्रकार की आवश्यकताओ की पूर्ति कर सकता है और खुद को बेहतरीन बना सकता है।इसमे सस्ते और महेंगे सभी प्रकार की चीज़ें उपस्थित होती हैं जो मनुष्य अपनी बज़ट के अनुसार खरीद सकता है।
बदलते fashion ने मानव के जीवन को बहुत आसान बना दिया है।इसमें उनको किसी भी कठिनाईयों का सामना नही करना पड़ता हैं।इसमे कोई भी व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को संवार सकता है खुद को एक दूसरे से हर क्षेत्र में बेहतर बना सकता है।
Comments