क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?
Fashion के इस बढ़ती होड़ में design और pattern में परिवर्तन और बढ़ोत्तरी के साथ रंगों में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। हालांकि सभी रंगों में से किन्हीं 2 रंगों को एक साथ मिलने पर नया रंग तैयार होता है। इसी तरह रंगों का अविष्कार करके नए रंग तैयार हो रहे हैं और उनमें भी वृद्धि हो रही है।
जिस तरह हर design सुंदर होता है उसी तरह हर रंग भी अपने आप में खूबसूरत होता है। परंतु जरूरी नहीं है कि जो रंग दूसरों पर खूबसूरत लग रहा है वही रंग आप पर भी उतना ही खूबसूरत लगे क्योंकि हर रंग हर किसी पर खूबसूरत नहीं लगते। इसकी सिर्फ एक ही वजह है और वह है त्वचा का रंग।
सबके त्वचा का रंग अलग अलग होता ही है जिसकी वजह से उनके ऊपर प्रत्येक रंग नहीं जाचता है। इसीलिए सभी लोगो को अपनी त्वचा के रंग के अनुसार कपड़े के रंगों का चयन करना चाहिए। इससे आप उस रंग में भी बहुत ख़ूबसूरत दिखेंगे जो आपकी त्वचा के रंगों के अनुसार सुंदर लगता है।
हमारे देश में त्वचा के रंग को तीन भागों में बांटा गया है। गोरा रंग, मध्यम रंग और गहरा रंग। अपनी त्वचा के रंगों के आधार पर हर व्यक्ति अपने कपड़ों के रंग का चयन करने में समर्थ नहीं हो पाता।
परंतु सिर्फ एक रंग है जो किसी भी रंग के लोग पहन सकते हैं और उन पर पूरी तरह से आकर्षक लगता हैं वह है लाल रंग।लाल सुहाग की निशानी होती है हर लड़की जब दुल्हन बनती है तो लाल रंग का ही जोड़ा ही पहनती है औरउस लाल रंग में उसकी खूबसूरती की कोई मिसाल नहीं दी जा सकती है।
आज हम यहां आपको इस लेख के माध्यम से यह बताने का प्रयास कर रहे है कि आपकी त्वचा का जो रंग है उसी हिसाब से आपके ऊपर किस fancy रंग के कपड़े खूबसूरत लगेंगे। जिससे आपको अपने कपड़ों के रंगों का चयन करने में काफी आसानी होगी।
गोरा रंग
जिन लोगों का रंग साफ होता है, उन्हें ज्यादातर लोग गोरा रंग भी कहते हैं। ऐसे लोगों पर अधिकाधिक रंग खूबसूरत लगता है परंतु इसका तात्पर्य यह बिल्कुल भी नहीं है कि ऐसा कोई रंग नहीं बचा जो उन पर खूबसूरत न दिखे।
साफ रंग के लोगों को आकर्षक दिखने के लिए गहरा रंग पहनना चाहिए क्योंकि गहरा रंग उनकी त्वचा पर खिल उठता है। जैसे नीला, बैंगनी, लाल, गहरा हरा, गहरा गुलाबी आदि रंग के कपड़े उन्हें ज्यादा पहनने चाहिए।
गोरे रंग के लोगों को हल्के रंगों से दूर रहने की जरूरत है। हालांकि हल्के रंग भी बहुत खूबसूरत होते हैं। परंतु अगर गोरे रंग के लोग हल्के रंग के कपड़े पहनेंगे तो कपड़े का रंग और उनकी त्वचा का रंग दोनों एक ही में मिल जाएगा और उनका अंदाज पहले की अपेक्षा कम आकर्षक लगने लगेगा।
अगर अब भी आप को कोई शंका है तो आप bollywood के कलाकारों को देख लीजिए। वो अपने हर interview, moovie और add में बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक लगती है।
परंतु इसकी वजह सिर्फ उनका dress pattern और design नहीं बल्कि उससे महत्वपूर्ण उनके कपड़े का रंग है। वो अपनी त्वचा के रंगो को ध्यान में रखकर ही कपड़े के रंगों का चयन करती है। जो उनके पूरे अंदाज को आकर्षक बनाने में मदद करता है।
अगर ऐसा उनके दर्शक भी करने लगे जिनका रंग साफ हो तो वो भी अपनी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं। साथ ही अपने हुस्न से सबको प्रभावित करने के लिए उन रंगों के साथ silver रंग के आभूषण को जरूर आजमाएं।



Comments