कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?
हमारा जीवन रंगों का अत्यधिक महत्व है। रंगों की बिना जिंदगी वीरान है। किसी भी चीज को रंग एक आकर्षक रूप देता है और उन्हें प्रभावित करता है। दुनिया में उपस्थित प्रत्येक चीजों से रंगों का बहुत ही गहरा संबंध जुड़ा हुआ है। रंग हर जगह हर चीज में पाई जाती है यहां तक कि मनुष्य के रंगों में विभिन्नता पाई जाती है।
जिस प्रकार रंगों का समावेश हर चीज में होता है उसी प्रकार कपड़ों में भी पाया जाता है और जिस तरह कपड़ों की विभिन्नता पाई जाती है उसी प्रकार रंगों में भी विभिन्न प्रकार होते हैं। कपड़ों के मामले में रंगों के अधिक से अधिक प्रकार होते हैं। एक रंग के कपड़े पर दूसरे रंग का चित्र, फूल-पत्ती और विभिन्न प्रकार के आकर्षक डिजाइन बहुत ही कलात्मक तरीके से बना होता है। जो सबका मन मोह लेने का हुनर रखता है।
रंग हमारे जीवन के महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। कपड़ों पर रंगों के साथ अनेक तरह के आविष्कार किए जाते हैं। जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं साथ ही उन्हें बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया भी जाता है। कपड़ों पर विभिन्न तरह के और विभिन्न रंगों के धागों और मोती आदि से बुनाई और कढ़ाई की जाती है। कपड़ों पर अनेक तरह के रंगों से छपाई व पेंटिंग बनाई जाती है। जिसके डिजाइन के तरीके बहुत ढेर सारे होते हैं। एक ही कपड़े पर विभिन्न रंगों का मिश्रण काफी लोगों को आकर्षित करता है।
किसी रंग के कपड़े को दूसरा रंग देने का कार्य बहुत ही कठिन है। इसी संरचनात्मक तरीके से किया जाता है।किसी करने के लिए रंगों से जुड़े प्रत्येक छोटी-बड़ी चीजों का ज्ञान होना अति आवश्यक है। अक्सर मशहूर कलाकार रंगों से खेलना बखूबी जानते हैं। उनके लिए कपड़े पर किसी भी तरह की डिजाइन बनाना चुटकियों का काम है।
हर व्यक्ति अपनी त्वचा के रंगों के अनुसार कपड़ों के रंगों को ढूंढता है और उसका चयन करता है। क्योंकि सभी रंग सबके लिए नहीं होते अथवा एक व्यक्ति हर रंग के कपड़ों में सुंदर नहीं दिख सकता। रंग भी कई प्रकार के होते हैं जैसे इंग्लिश रंग, फैंसी रंग, पुराने रंग, ट्रेंडी रंग आदि। जिन लोगों को रंगों के बारे में सही ज्ञान होता है वह हमेशा दूसरों को आकर्षित करने में सफल हो पाते है।
अब कपड़ों पर रंगों का सरल माध्यम सीएडी तकनीक हो गया है। इसके माध्यम से कपड़ों पर अनेक तरह के रंगों के साथ बहुत ही आरामदायक तरीके से डिजाइन बनाई जाती है। इस माध्यम से कपड़ों पर विभिन्न तरह के डिजाइनो को कम समय, कम मेहनत और पानी आसानी से बनाया जाता है।
इस प्रकार के रंगीन कपड़े बाजारों में बहुत ही आसानी से उपलब्ध होते हैं। लोग इन कपड़ों को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। विभिन्न अवसर के अनुसार रंगों का चयन करते हैं। इन रंग-बिरंगे कपड़ों की मांग और आवश्यकता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बढ़ती मांग के अनुसार कपड़ों के रंगों को पहले से ज्यादा विशेष और आकर्षक बनाया जा रहा है।
आशा है कि आप को मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा मेरा लेख हिंदी में पढ़ने के लिए सब्सक्राइब कर दीजिए और पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना प्लीज मत भूलिएगा।
Comments