फैशन साइकिल क्या है? उसके प्रमुख चरणों का उल्लेख कीजिए।
वर्तमान समय में कोई भी शैली, डिजाइन व पैटर्न जो प्रचलित होता है, उसे फैशन कहते है। फैशन साइकिल को एक चक्र के रूप में दर्शाया जाता है।
फैशन चक्र फैशन इंडस्ट्री का एक चक्र होता है। जो किसी शैली का विशेष समय के लिए फैशन इंडस्ट्रीज में आने और चले जाने तक की प्रक्रिया को दर्शाता है।फिर वह शैली किसी दूसरे फैशन का रूप लेकर उस फैशन के रूप में परिवर्तित हो जाती है।
फैशन साइकिल क्या होती है?
फैशन साइकिल फैशन का एक ऐसा चक्र होता है जो वर्तमान समय में फैशन की शैली और तरीके को अपने दैनिक जीवन में उपयोग लाते हैं, उसे फैशन कहते हैं। इस फैशन को साइकिल के रूप में दर्शाया जाता है।
कोई ऐसा स्टाइल जो फैशन के ट्रेंड में आती है फिर उसे अधिक से अधिक लोग एक ही बार में स्वीकार करते हैं। उसके बाद वह स्टाइल धीरे-धीरे पूरी तरह से समाप्त हो जाता है और कुछ सालों बाद में यह स्टाइल फिर से नया रूप लेकर फैशन के प्रवृत्तियों में आ जाता है। जैसे की शिफॉन की साड़ी, प्लाजो अथवा लहंगा व कुर्ती जो एक समय में काफी प्रसिद्धि हो चुकी है और लोगों ने काफी पसंद किया था और अब वह फिर से फैशन के प्रवृत्तियों में आ चुकी है और हर कोई उसे अपने पसंद में शामिल कर रहा है तथा अधिक से अधिक लोग उस फैशन को अनुसरण कर रहे हैं। इसे ही फैशन साइकिल कहते हैं।
मार्केट में आने वाले सभी फैशन के लेटेस्ट स्टाइल को एक ही प्रकार के फैशन साइकिल के रूप में दर्शाया जाता है। इस फैशन चक्र को वर्क के आकार में दर्शाया जाता है। इसके 5 चरण होते हैं।क्योंकि फैशन का सिद्धांत बनाने के लिए उसे 5 भागों में बांटना आवश्यक है। जो इस प्रकार है_
1. स्टाइल का परिचय
2. स्टाइल के लोकप्रियता का स्तर में वृद्धि
3. स्टाइल के लोकप्रियता का पठार
उपरोक्त पांचो चरणों को ध्यान में रखते हुए फैशन डिजाइनर एक नई स्टाइल व शैली की शुरुआत करते हैं।
1. स्टाइल अथवा शैली का परिचयफैशन डिजाइनर एक अनोखी और स्टाइलिश डिजाइन की कल्पना करता है। फिर उसको विभिन्न रंग, रूप, आकृति, रेखाएं और अनेक प्रकार के तत्वों को मिलाकर एक नई शैली की रचना करता है, जिसकी लागत बहुत ज्यादा होती है। जिसे सिर्फ उच्च स्तर वाले लोग जैसे कि टीवी स्टार्स, मॉडल्स अथवा सेलिब्रिटी ही फैशन शो व टीवी शो में आने के लिए पहन सकते हैं। फैशन के इस स्टाइल को मीडिया,न्यूज़पेपर, मैगज़ीन अथवा टीवी पर विज्ञापन द्वारा दिखाकर हर जगह प्रचलित किया जाता है।
2. स्टाइलिश अथवा शैली के लोकप्रियता में वृद्धि
हर समाज में जनता के लोग जब किसी नए स्टाइल को देखते हैं जो उनकी तरफ आकर्षित होते हैं हर कोई फैशन में ट्रेंडिंग कपड़े पहनना पसंद करता है और इस नए स्टाइल को देखकर हर कोई उसे अपनाना चाहता है। स्टाइल नया होने के कारण धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता में वृद्धि होती रहती है।इसकी लागत ज्यादा होने के कारण हर किसी किसी के लिए इसे खरीद पाना मुश्किल होता है। परंतु इसकी मांग बढ़ जाने की वजह से अन्य डिज़ाइनर द्वारा उसके जैसा स्टाइल व शैली को कम मूल्य वाले सामग्रियो द्वारा तैयार किया जाता है। जो उसकी हू ब हू नकल होती है। इस स्टाइल को कम कीमत पर अधिक मात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मांगों की पूर्ति की जाती है।
3. स्टाइल अथवा शैली के लोकप्रियता का पठार
फैशन की वह शैली जब सबसे अधिक लोकप्रिय हो जाती है जहां देखो उसके ही चर्चे सबके जुबान पर होते हैं। उसका प्रचलन प्रथम चरण पर होता है। इसीलिए अधिक से अधिक निर्माता उसे नकल करके अधिक से अधिक मूल्यों में बेच देते हैं। क्योंकि उस समय वह शैली फैशन के प्रवृत्तियों में होता है और उसकी मांग हर जगह अधिक से अधिक होती है।
4. स्टाइल अथवा शैली की लोकप्रियता में कमी
फैशन की भाषा शैली जिसे लोग काफी समय से अनुसरण कर रहे हैं जो बहुत समय से प्रचलन में थी परंतु आब लोग उससे ऊब चुके हैं। उनका मन उस स्टाइल से भर गया है। लोग अब अपने नए स्टाइल की तलाश कर रहे हैं और धीरे-धीरे पहले वाला स्टाइल समाप्त हो रहा है। जिसके कारण मार्केट में विक्रेता कम दामों में और अधिक छूट देकर बेच रहे होते हैं। तथा उस स्टाइल के लोकप्रियता में कमी आ गई है और उसका प्रचलन धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है।
5. स्टाइल अथवा शैली का अप्रचलन
मार्केट में नई शैली आ चुकी है और पुरानी शैली का प्रचलन समाप्त हो चुका है, जो बहुत मुश्किल से कहीं पर मिल जाता है। परंतु अब यह फैशन के ट्रेंड में नहीं रहा उसकी जगह कोई और नई फैशन स्टाइल मार्केट में जन्म ले चुकी है जो इस समय काफी प्रचलित अवस्था में है और लोगों को आकर्षित किये हुए है।
फैशन की दुनिया में फैशन का व्यापार करने के लिए उसके बारे में हर एक जानकारी लेना आवश्यक होता है। उसकी प्लानिंग करनी होती है और उस व्यापार का अनुमान लगाना होता है। इसकी प्लानिंग जितनी ज्यादा अच्छी होगी उसका व्यापार उतना ज्यादा सफल होगा। इसलिए अगर फैशन डिजाइनर को फैशन साइकिल की आवश्यकता होती है।
दोस्तों आपको मेरा आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें। कमेंट करके जरूर बताइएगा कि आपका कैसा लगा यह आर्टिकल।

Comments