इन सभी नेटवर्किंग साइट्स ने फैशन के क्रेज को बढ़ावा दिया है।

 भारत तथा अन्य कई देशों में फैशन ट्रेन में आने वाले सभी चीजों अथवा वस्त्रों तथा नई शैली को बढ़ावा देने तथा आम लोगों को फैशन की ओर आकर्षित करने के लिए तरह तरह के तरीके अपनाए जाने लगे हैं।

पुराने समय में फैशन को बढ़ावा देने वाला एकमात्र साधन मैगजीन था। जिसमें फैशन से जुड़ी काफी जानकारियां लोगों को प्राप्त होती थी। फैशन में होने वाले अपडेट्स लोगों को इसी के माध्यम से मिल जाते थे। परंतु वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व में मैगजीन के अलावा टीवी, विज्ञापन और फैशन शो को टीवी पर दिखा कर फैशन का प्रचार किया जाता है। नेटवर्किंग माध्यम से लोगों को फैशन से जुडी तरह तरह की जानकारियां प्राप्त हो जाती हैं।

आए दिन रैंप पर फैशन शो होते हैं। हर बार मॉडल का ड्रेस और उनके पहनने का अंदाज जो पहले की अपेक्षा नया और अलग होता है। इसे हर व्यक्ति के अंदर फैशन शो को लेकर रोमांच और रुचि बनी रहती है।यह लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।इससे लोगों में फैशन का क्रेज और भी बढ़ जाता है।

दुनिया भर में होने वाले फैशन शो को नेटवर्किंग माध्यम से टीवी चैनल और मोबाइल के माध्यम से कहीं भी कभी भी देखे जा सकते हैं। फैशन शो और उससे जुड़ी हर जानकारी के लिए नेटवर्क के माध्यम सबसे सरल और सुविधाजनक है। टीवी के माध्यम से अनेक तरह के नई मूवीस, सीरियल्स और विज्ञापन प्रत्येक घरों में देखे जाते हैं। उनमे एक्टर्स, टीवी स्टार, अनिता आदि के द्वारा पहले जाने वाले एक चीज कपड़े से लेकर जूते चप्पल आदि तक सभी को आम जनता कॉपी करती है। और उनका लुक बदलते ही सभी लोग उनके अनुसार अपने लुक में भी बदलाव लाते हैं और फैशनेबल तथा स्टाइलिश दिखने की पूरी कोशिश करते हैं।

विज्ञापन का प्रचार टीवी का नेटवर्क के माध्यम से भी किया जाता है। टीवी के सभी चैनल पर दिखाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, सीरियल, टीवी शोज, मूवीज आदि के ब्रेक में विज्ञापन दिखाए जाते है। जिसमें कुछ विज्ञापन सेकेंड तथा कुछ विज्ञापन मिनटों तक होते हैं। यह विज्ञापन फैशन के अलावा कई सारी चीजों के बारे में दिखाए जाते हैं। टीवी को विज्ञापन का प्रमुख माना जाता है। फैशन ट्रेंड्स चीजों और त्योहारों पर किस चीज में कितनी छूट है यह सब टीवी पर आ रहे ब्रेक के दौरान दिखाए जाते हैं।

इसी तरह न्यूज़पेपर और मैगजीन में फैशन और उसे जुड़ी खबर को छापा जाता है। जिसके बारे में रोज रोज कुछ ना कुछ नया देखने और पढ़ने को मिलता है हर रोज सुबह उठकर हर कोई अखबार पडता है‌ और उनमें फैशन और उससे जुड़े मसालेदार खबरों को पढ़कर दूसरों से भी शेयर करता है और उस टॉपिक पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से चर्चा और विचार-विमर्श करता है। उन मैगजीन मे फिटनेस और फैशन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें और फैशन टिप्स भी होती है जो लोगों की अनेक समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं।

इंटरनेट फैशन को अग्रसर करने का प्रमुख साधन है। इंटरनेट के माध्यम से फैशन और उससे जुड़ी ब्रेड से लोगों को आसानी से प्राप्त हो जाती है। सोशल मीडिया साइट्स के द्वारा फैशन को बढ़ोत्तरी दी जाती है। व्यक्ति के श्रृंगार से लेकर इसकी जरूरत की सभी समान ऑनलाइन अमेजॉन तथा फ्लिपकार्ट जैसे ऐप पर उपलब्ध होते हैं। इस पर हर तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध होते हैं।जिसे के द्वारा शॉपिंग करना चुटकियों  का काम हो गया है। इंटरनेट हर किसी की जरूरत बन चुका है। 

फैशन का नशा आज की युवा पीढ़ी के सर चढ़कर बोल रहा है फैशन की बढ़ोतरी दिन प्रतिदिन आसमान छू रही है। हर व्यक्ति टीवी और नेटवर्किंग माध्यम से दिखाए जाने वाले कार्यक्रमों में मॉडल और टीवी स्टार्स के अंदाज को अनुसरण कर रहा हैं। अकसर लेटेस्ट फैशन और फैशन ट्रेंडिंग चीजों को लेकर लोग आपस में विचार-विमर्श और उस पर चर्चा करते हैं।जो धीरे-धीरे सबकी जुबां पर होता है। आजकल की फैशन हर रोड, सड़क, गली में देखने को मिलता है। हर व्यक्ति फैशन के अनुसार खुद को खूबसूरत दिखाने का प्रयत्न करता रहता है साथ ही अपने आप को नया लुक और दमदार स्टाइल देता है।

आज की युवा पीढ़ी खुद को भूलकर फैशन में विलीन हो गयी है।हर व्यक्ति के आंखों पर फैशन की पट्टी बंधी है। जिसे खोलना मुश्किल है। हर व्यक्ति अपने आसपास के हर चीज में फैशन को ढूंढता है और फैशनेबल ना होने पर उसे फैशनेबल बनाने की पूरी कोशिश करता है। यूं कहें तो फैशन एक छुआछूत वाली बीमारी की तरह हो गया है जिसकी चपेट में हर कोई आ चुका है यह बढ़ता ही जा रहा है।

दोस्तों मेरा आर्टिकल आपको कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताई जाएगी अगर मेरा आर्टिकल आपको पसंद आया तो तो प्लीज लाइक और शेयर कर दें और हिंदी में मेरा आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब कर कृपया।


Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव