2020 में फैशन के महत्व में इस प्रकार वृद्धि हो रही है।
वर्तमान समय में हर व्यक्ति अपनी कल्पना, विचार और ज्ञान को फैशन के माध्यम से व्यक्त करता है।फैशन एक जरिया है जिसके माध्यम से हर कोई अपनी कुशलता को दूसरों के सामने प्रस्तुत करता है वह यह बतलाता है कि वह कितना और किस चीज में कितना माहिर है। इसका महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और अब ये मनुष्य के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। फैशन के बिना हर किसी की जिंदगी विरान है। फैशन हर चीज को संपूर्ण बनाता है। फिर चाहे वह कोई वस्तु हो, कोई व्यक्ति हो या फिर उससे जुड़े कोई सोच।
फैशन अत्यधिक महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि यह प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाता है और उसके व्यक्तित्व को बढ़ावा देता है। इसे हर व्यक्ति के मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।फैशन हर व्यक्ति के व्यक्तिगत स्वरूप को अलग-अलग तरह से खूबसूरत बनाने का प्रयत्न करता रहता है। खुद की पहचान बनाने में मदद करता है। इसलिए कोई भी व्यक्ति फैशन से ना ऊबता और ना परेशान होकर थकता है। फैशन एक ऐसी चीज है जिसके प्रति लोगों रुचि दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लोग जितना दिलचस्पी फैशन में लेते हैं उतना किसी भी चीज में नहीं।
फैशन किसी व्यक्ति के स्वभाव, आचरण, व्यवहार के साथ-साथ उसके संस्कृति समाज व परंपराओं को भी दर्शाता है इसीलिए हर व्यक्ति फैशन को अत्यधिक महत्व देता है।किसी भी तरह की कपड़े पहले ना पैसा नहीं होता बल्कि उन कपड़ों को किस तरह से रहने की वाह खूबसूरत और आकर्षक लगे यह फैशन को दर्शाता है।
फैशन एक गतिशील प्रक्रिया है। इसका रुप समय-समय पर बदलता रहता है। जैसे-जैसे इसका स्वरूप बदलता है वैसे वैसे इसका महत्व और बढ़ जाता है। फैशन एक गहरे कुए की तरह है जिसमें जितना अंदर जाने के बाद बाहर आना बहुत मुश्किल हो जाता है। क्योंकि फैशन के बारे में कोई भी व्यक्ति जितनी जानकारी ले लेता है उसकी दिलचस्पी उसमें और ज्यादा बढ़ जाती है वह अधिकाधिक जानने में लगा रहता है।
विश्व में विभिन्न प्रकार की धर्म जाति के लोग निवास करते हैं और उन्हें आपस में जोड़े रखने का कार्य फैशन करता है फैशन के माध्यम से लोगों मैं आपसी भाईचारा पाया जाता है। प्रत्येक धर्म जाति के लोग अपने पहनावे को लेकर समझौता नहीं करते हैं वह अपने कपड़ों को लेकर धर्म जाति से भेदभाव नहीं करते जो फैशन की प्रवृत्तियों में हो उसे अनुसरण करते हैं भले ही वह वस्त्र दूसरे जाति में पहना जाता हो।यह फैशन के कारण संभव हुआ है।
देश के विभिन्न धर्म, परंपरा, जाति, सभ्यता और संस्कृति को नया रूप देकर उन्हें अभी तक जीवित रखता है फैशन। पुराने जमाने के लिए तेरी बातों को अब कोई नहीं मानता सब कुछ बदल कर आधुनिक हो चुका है रीति रिवाज तो वही है परंतु उनका तरीका बदल चुका है सबकी सोच समय के साथ-साथ फैशनेबल हो गई है। जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।
हर कोई अपनी जिंदगी खूबसूरत तरीकों से जीना चाहते हैं जो फैशन के बिना संभव है फैशन का मतलब ही है स्टाइल खूबसूरती और दूसरों को आकर्षित और प्रभावित करना। इसलिए जिंदगी को खूबसूरत बनाने और खूबसूरत तरीके से जीने के लिए फैशन बहुत ही जरूरी है। फैशन में यह जरूरी नहीं है कि दूसरों के विचारों उसकी कल्पना को अपनी जिंदगी में अपनाएं बल्कि खुद की सोच, इच्छा व पसंद से अपनी जिंदगी को खूबसूरत बना सकते हैं।
फैशन का दैनिक जीवन में अत्यधिक महत्त्व इसलिए भी है।क्योंकि यह लोगों की इच्छा, पसंद और कल्पना से अधिक चीजों को देखने व पहनने को मिलती है में हर कोई हमेशा कुछ ना कुछ नई हर चीज में ढूंढता है और कल की चीज आज के लिए हंसी का कारण बन गया है। तब तक जब तक की उसकी जगह कोई नई चीज मार्केट में नहीं आई हो।
फैशन है तो जिंदगी है फैशन के बिना जिंदगी ब्लैक एंड वाइट मूवी की तरह हो जाएगी और उन ब्लैक एंड वाइट मूवी में तरह-तरह के रंग भरकर उन्हें खूबसूरत बनाने का कार्य फैशन के अंतर्गत आता है।जीवन में विभिन्न तरह के उतार-चढ़ाव होते रहते हैं।विभिन्न परिस्थितियों में खुद को ढालना और उसमें फैशन को शामिल करना सचमुच एक कलात्मक तरीका है। और इसका सभी को भली-भांति आभास होना चाहिए।
फैशन को अगर सही तरीके से अपने जीवन में शामिल किया जाए तो यह बहुत खूबसूरत और सुविधाजनक है यह हर किसी के जीवन के महत्वपूर्ण बढ़ा देता है। दैनिक जीवन के अलावा या व्यवसाय को भी नया रूप देता है हर किसी को जीवन में अग्रसर करता है फैशन के द्वारा अपने क्षेत्र में अपना व्यवसाय कर सकते हैं।
हम कह सकते हैं कि फैशन में हम सबको और हम सब ने फैशन को बढ़ावा दिया है। सोशल मीडिया, वेबसाइट और इंटरनेट द्वारा फैशन से जुड़ी अनेक समस्याओं को आसान कर दिया गया है। कोई भी इंसान खुद को अपने घर पर और अपने घर से जुड़ी प्रतीक चीजों को सजाने के लिए सोचने वह चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती है यह बहुत आसानी से हो जाता है।
फैशन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी सोच, समझ और विचारों को प्रस्तुत करता है इतना ही नहीं वह अपने व्यक्तित्व को नया मोड़ भी देता है। अपने स्टाइल में खूबसूरती से लोगों को आकर्षित को प्रभावित करके अपने आपको एक नई पहचान दिलाता है यह बतलाने की कोशिश करता है कि उसका भी एक अस्तित्व है। कोई भी व्यक्ति फैशन के द्वारा अपने हुनर के माध्यम से विश्वभर में प्रसिद्ध हो सकता है बस कड़ी मेहनत और लगन की जरूरत होती है।
दोस्तों आपको मेरा आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें। कमेंट करके जरूर बताइएगा कि आपका कैसा लगा यह आर्टिकल।
Comments