Online खरीदारी पर ज्यादा से ज्यादा कितने रूपयों की बचत की जा सकती है?

 अगर आप भी यह सोचते हैं कि shopping online करके अच्छे खासे पैसों की बचत की जा सकती है तो आप बिल्कुल सही है। जिन्हें इस बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है उनके लिए यह लेेेख बहुत उपयोगी है।

Online खरीदारी में अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं जिसमें हर तरह की सामग्री शामिल होती है। जो सबके लिए लाभदायक भी होता है।
जरा सोचिए अगर आप रहती हैं दिल्ली में और जबलपुर की मशहूर चूड़ियां आपको तत्काल चाहिए तो क्या आप वहां जाकर खरीदेंगी?
नहीं ना। इसे खरीदने का सबसे आसान तरीका Online ही है।इस तरह आप किसी दूसरे शहर की मशहूर सामग्रियों को आप ऑनलाइन खरीद कर अपने घर मंगवा सकते हैं।
जिसे ऑनलाइन शॉपिंग करना आता है उसके लिए बहुत ही सरल और आसान है। परंतु जिसको नहीं भी आता उसके लिए भी जदा मुश्किल नहीं है। बस उसके तरीके को समझना और उस तरीके से करना होता है।
अगर आप सोचते हैं कि बाजार जाकर किसी भी वस्तु में मोलभाव करके उस एक सस्ते मूल्य पर खरीदा जा सकता है जो कि Online ऐसा नहीं होगा तो आपकी सोच बिल्कुल सही है।
परंतु Online मोल भाव तो नहीं होते लेकिन Offer और Discount जरूर होते हैं और उसके अलावा ऐसे कई विकल्प होते हैं। जिसकी वजह से वह सामान कम कीमत में आसानी से मिल जाता है और आपके काफी पैसो की बचत हो सकती है।
प्रचारक उत्पाद
  • जो अपने उत्पाद का प्रचारक करते हैं, उन्हें प्रचारक उत्पाद कहते है। ये लंबे समय तक अपने उत्पाद का प्रचार करते हैं।
  •  जब तक उत्पाद प्रचारक होते हैं तब तक हम खरीदारी करके अपने पैसे बचा सकते हैं।
  •  प्रचारक उत्पाद पर अधिक से अधिक मात्रा में छूट मिलती है। जिससे अधिक पैसे बचाए जा सकते हैं।
  • प्रचारक उत्पाद कम से कम मूल्य पर अच्छी चीजें प्राप्त हो जाती है। जिनका मूल्य औरों के मुकाबले बहुत कम होता है।
Offer और descount
  • Shopping Mall और Online website पर भी आए दिन Offer और Discount अधिकाधिक चीजों पर पाया जाता है। जिससे काफी पैसों की बचत हो सकती है।
  • किसी विशेष अवसर पर थोक का माल हम किसी दूसरे शहर से online भी मंगा सकते हैं। इससे आपको discount offers मिलते हैं। जिससे पैसो की बचत हो सकती है।

कूपन का लाभ उठाएं
  • अधिक मूल्य वाली वस्तु में Coupon का उपयोग करके उस वस्तु को कम कीमत पर पाया जा सकता है। परंतु Coupon का उपयोग करने के लिए उसके कोड को search करना पड़ता है।
  • Coupon code प्रदान करने वाले app को download करके Coupon codeको प्राप्त किया जा सकता है।greatBuyz, MyTokri, Freecoupo India आदि website द्वारा coupon पाया जा सकता है। जो पैसों की बचत करने में और अधिक मूल्य वाली वस्तु को कम मूल्य में प्राप्त करने में मदद करते हैं।
  • GrabOn, bluebook Nearbuy आदि ऐसे App है जो Discount Coupon देते हैं।
Cashback app और sites
  • Cashback का उपयोग Online shopping करते समय क्या जाता है। किसे पैसे की काफी अच्छी बचत होती है।
  • Online खरीदारी करने पर Cashback का प्रस्ताव ग्राहक के सामने अपने आप आ जाता है।
  • Internet पर कई ऐसे app जिनके द्वारा खरीदारी करने पर पैसों को बचाया जाता है।MagicPin, GoPaisa और Tapzo app इनमें शामिल है। इसके द्वारा Online विभिन्न मंच पर खरीदारी करने से प्रस्ताव, छूट और कूपन बहुत ही आसानी से मिल जाता है।
Price alert का उपयोग करें
  • यह एक खास तरह की app है जो आपके बहुत काम आ सकता है। यह आपको महंगी चीजों को खरीदने से बचाता है। मूल्य कम होने पर यह e-mail भेजता है।
  • आप जो भी चीज Online खरीदना चाहती हैं जिस website पर इसकी सबसे कम कीमत है यह app‌ उसकी Notification देता है।
  • यह app 2-3 e-commerce website पर मिलने वाले एक जैसे सामानो की तुलना में जो सबसे कम दाम मने समान है उसके बारे में आपको आगाह करता है।
  • हजारों विकल्पों में से आप जिस विकल्प का चयन करते हैं उसका मूल्य कम है अथवा अधिक उसको यह बहुत आसानी से बता सकता है।
Credit card का उपयोग करें
  •  खरीदारी करते समय अगर आपको पैसे की बचत करनी है तो credit card का उपयोग बहुत ही सोच समझकर कर। क्योंकि इसके द्वारा पैसेे अधिक खर्च होनेे की संभावना बनी रहती है।
  • वहीं दूसरी तरफ credit card से online खरीदारी करने पर cashback मिलता है। जो बैंक के खाते में जमा हो जाता है।इसका उपयोग कई तरह से कर सकते हैं।
  • बहुत से दुकानों credit card से खरीदारी करने पर discount दिया जाता है। उससे खरीदारी करके पैसे की बचत की जा सकती है।
  • यात्रा के दौरान पैसों के स्थान पर credit card का उपयोग अधिकतर किया जाता है इससे discount के साथ cashback offers भी मिलने की संभावना अधिक रहती है।
Free shipping
  • कोई भी आवश्यक सुनाना e-commerce website पर free shipping में प्राप्त हो जाता है परंतु यह उतना आसान नहीं है जितना लगता है।
  • अगर आप online कोई सामान खरीद रहे हैं तो उसकी shipping भी देनी पड़ती है।इस वजह से आपका सामना काफी महंगा पड़ जाता है।लेकिन अगर उस समान के साथ ऐसा कोई दूसरा समान आप लेगे जिसकी shipping नही देनी है तो आपका दोनों समान free shipping में मिल जाएगा। ऐसा करने से आपकी shipping के पैसे बच जाएंगे।
  • इस तरह आप अपने और अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के सामानों को भी एक साथ free shipping में खरीद सकते हैं।
Exchange का प्रस्ताव
  • Online खरीदारी करते समय जाने अनजाने में कोई ऐसी चीज खरीद लेते हैं जिसकी आवश्यकता नहीं होती है तो उसको बदल कर दूसरा समान लेना हो तो exchange करना जरूरी हो जाता है।
  • E-commerce website पर exchange का प्रस्ताव हर उत्पाद पर नहीं होता है।
  • Online खरीदारी गई वस्तु पर अगर exchange offer है और आप exchange करना चाहते हैं तो उस वस्तु के पैसे को discount करके कम मूल्य पर नए वस्तु को खरीद सकते हैं।

निष्कर्ष

online shopping इतनी तेजी से बढ़ रही है और हर कोई वही कर रहा है। सब को देख कर ऐसा लगता है कि यह भी एक फैशन का रूप ले चुका है। online shopping में ढेरों फायदे हैं अगर उनमें नुकसान होते हैं तो रोजाना करोड़ों की तादाद में लोग online shopping नहीं करते। 
Internet पर ऐसी बहुत सारी E-commerce Website होती है। जिनसे खरीदारी बहुत आसानी से किया जा सकता है परंतु शर्तों को ध्यान में रखते हुए वरना सिर्फ नुकसान के कुछ हाथ नहीं लगेगा।

आशा है कि आप को मेरा Article पसंद आया होगा। मेरा लेख हिंदी में पढ़ने के लिए subscribe कर दीजिए और पसंद आया हो तो like और share करना मत भूलिएगा।

Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव