आपका पसंदीदा रंग आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या दर्शाता है?
विभिन्न तरह के रंगों के कारण ही जीवन रंगीन है। रंगो का हमारे जीवन में इतना महत्व है जितना कि हम खुद भी पूरी तरह से नहीं जानते हैं।
सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में अनगिनत चीजें हैं और उन चीजों को उनके रंगों द्वारा ही पहचाना जाता है। हमारे उदासी भरी जिंदगी मे विभिन्न प्रकार के रंग ही ढेरों खुशियां लेकर आती है।
रंगो से हम अपनी सोच, पसंद और व्यक्तित्व को निखारकर दूसरों के सामने जाहिर कर सकते हैं और दूसरों के पसंदीदा रंग के आधार पर उनके पसंद, विचार और व्यक्तित्व को भी भांप सकते हैं।
किसी भी व्यक्ति का पसंदीदा रंग हजारों रंगों में कोई एक रंग तो होता ही है और सबकी पसंद भिन्न होने की वजह से उनका पसंदीदा रंग भी एक दूसरे से भिन्न होता है।
रंग हमारे बारे में बहुत कुछ अनकही बाते कहते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपका पसंदीदा रंग आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या जाहिर करता है?
लाल
लाल रंग प्रेम और खतरे का प्रतीक माना जाता है। इस तरह से अगर देखा जाए तो लाल रंग जिसका पसंदीदा होता है वो लोग ज्यादा Romantic और गुस्से वाले होते हैं।
उनकी पसंद हर चीज में खूबसूरत होती है। ऐसे लोग बहुत ही बुद्धिमान भी होते हैं। किसी के चेहरे और उनके व्यक्तित्व को देखकर बहुत कुछ अंदाजा लगा लेते हैं।
ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं साथ ही उनमें ज़िद भी मध्यमान रहता है जिसके कारण वह जो सोचते हैं वो करके ही रहते हैं।
हरा
हरा रंग शांति का प्रतीक होता है। जिन लोगों को हरा रंग पसंद होते हैं शांत स्वभाव के होते हैं उन्हें शांति पसंद होती है इसलिए वो लड़ाई झगडे करना पसंद नहीं करते और न ही किसी के मामले में फंसते हैं। सबका भला करते हैं।
वह हमेशा खुश रहने की और दूसरों को खुश करने की कोशिश करते हैं। उनके खुशहाल व्यवहार से हर कोई उनसे प्रभावित हो जाता है।
सफेद
जिस तरह सफ़ेद रंग हर रंग में रंग जाता है। उसी तरह ऐसे व्यक्ति जिन्हें सफेद रंग पसंद होता है वह अपने व्यक्तित्व से सबको आकर्षित कर लेते हैं।
ऐसे लोगों का स्वभाव हमेशा शांत होता है। वो लोग अपने जीवन में कुछ न कुछ कर के दिखाते हैं। किसी भी चीज में ज्यादा नखरे नहीं दिखाते हैं।
सफेद रंग को पसंद करने वाले लोग साधारण तरीके से स्टाइलिश जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं। अर्थात उन्हें ज्यादा चटक मटक पसंद नहीं होता है।
नारंगी
नारंगी रंग समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह रंग अधिकांश लोगों का पसंदीदा रंग भी होता है। नारंगी रंग जिन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद होता है वह अपने आप पर बहुत विश्वास रखते हैं। वे लोग दूसरे-तीसरे के बहकावे में नहीं आते।
हर हाल में खुश रहते हैं और दूसरों को भी खुश करने के तरीके ढूंढते हैं।
नारंगी रंग को पसंद करने वाले लोग खुद को अपने लक्ष्य की ओर जाने लगे जाने से पीछे नहीं हटते अर्थात वह हर असम्भव कोशिश करते हैं जिससे उन्हें अपने काम में सफलता प्राप्त हो।
काला
जिन लोगों को काला रंग पसंद होता है उनको गुस्सा बहुत जल्द आता है परंतु अपनों से प्यार भी उतना ही ज्यादा करते हैं।
इन लोगों को समझना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है क्योंकि इनके अंदर है ऐसे बहुत सारे राज छुपे होते हैं जिन्हें कोई नहीं जानता और वे अपने राज़ किसी के साथ भी साझा नहीं करते।
इतना ही नही ऐसे लोग हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करने मे बहुत जल्द सक्षम हो जाते हैं।
काला रंग पसंद करने वाले लोग Romantic होते हैं और दूसरों को प्रभावित करने की कला बखूबी जानते हैं।
पीला
पीला रंग पसंद करने वाले लोग अक्सर अपने धर्म को लेकर काफी गंभीर होते हैं। पीला रंग को बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि विवाह से पहले दुल्हन को जो हल्दी लगाई जाती है वो भी पीले रंग की होती है।
ऐसे लोग हमारे अपने दिल की सुनते हैं और हमेशा सही का साथ देते हैं। दूसरों का भला करते-करते कभी कभी उनका खुद का नुक़सान हो जाता है।
ये लोग दूसरों का सही मार्गदर्शन करते हैं और खुद भी उसी राह पर चल रहे होते हैं।
गुलाबी
गुलाबी रंग लड़कों से ज्यादा लड़कियों का पसंदीदा होता है। गुलाबी रंग जिसको पसंद होता है उनका दिल प्रेम, चिंता और भावनाओं से भरपूर होता है।
ऐसे लोग बहुत ही भोले भाले और मासूम होते हैं। कभी किसी के साथ बुरा नहीं करते और न बुरा सोचते हैं। वो हमेशा अपने खास के प्रति चिंतित रहते हैं।
गुलाबी रंग जिसको पसंद होता है उस व्यक्ति की सभी लोग तारीफ करते हैं। अपने गुणों के कारण सबके बीच प्रशंसा की वजह बनता है।
भूरा
भूरा एक ऐसा रंग है जिसे अधिकांश लोग पसंद नहीं करते हैं।वे अपने व्यक्तित्व से दूसरों को प्रभावित तो कर सकते है परंतु उनमें बहुत कम ही लोग दिलचस्पी लेते हैं।
ऐसे लोग दिल के सच्चे और अच्छे होते हैं लेकिन उन्हें दूसरों के दिलों में जगह बनाने में मुश्किल होती है।
ऐसे लोग फालतू के कामों में अपना समय व्यर्थ नहीं करते बल्कि अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए उन्हें अधिक महत्व देते हैं और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर होते हैं।
नीला
अधिकांश लोगों को नीला रंग पसंद आते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस रंग के कपड़े पहनने से चेहरा खिल उठता है।
ऐसे लोगों का स्वभाव हमेशा कोमल होता है ये दूसरों के प्रति बहुत ही दयालु होते हैं।
उन्हें किसी भी चीज में जल्दबाजी करना पसंद नहीं होता हर चीज बहुत ही सोच विचार कर धैर्य के साथ करते हैं।
ऐसे लोग दूसरों के लड़ाई झगड़े और उनके आपसी मामलों से दूर रहते हैं।
नीले रंग को पसंद करने वाले लोग अपने काम से मतलब रखते हैं परंतु इसका मतलब यह नहीं कि वह मतलबी है।
बैंगनी
बैंगनी रंग का तात्पर्य पर्पल रंग से है। पर्पल रंग में भी बहुत सारे शेड्स और प्रकार आते हैं। सभी अपने पसंद के अनुसार उनमें से किसी एक प्रकार का चयन करते हैं।
यह रंग अधिकांश महिलाएं पहनती है पुरुषों पर भी यह रंग अच्छा लगेगा परंतु महिलाओं पर यह खूब जचता है।
ऐसे लोगों के दिल में किसी के लिए कोई भी बैर नहीं होता है और उनकी पसंद बहुत ही खूबसूरत होती है।
मरून
मरून रंग में भी बहुत सारे शेड्स से आते हैं। यह रंग लड़के और लड़कियों दोनों का पसंदीदा रंग होता है।
यहां बहुत खूबसूरत रंग है। इस रंग का सबसे ज्यादा उपयोग दूल्हा दुल्हन के वस्त्रों में होता है।
यह रंग उन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद होता है जो अपनी जिंदगी में बहुत सारे दुख दर्द से गुजर चुके हैं। कई प्रकार के संघर्ष का सामना कर चुके होते हैं।
आसमानी
आसमानी रंग आसमान में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। जिस तरह आसमान में बादलों को कैद करके नहीं रखा जा सकता है वह हमेशा आजाद होती है
उसी प्रकार आसमानी रंग को पसंद करने वाले लोग भी हमेशा आजाद खयालों के होते हैं उनकी सोच दूसरों से अलग होती है कोई भी उन्हें कैद करके या फिर जोर जबरदस्ती नहीं रख सकता वह हमेशा आजाद जिंदगी जीना चाहते हैं।
ऐसे लोगों का दिल बिल्कुल साफ होता है यह अपने दिलो-दिमाग से हर चिंता को दूर करके खुलकर अपने जीवन को जीते हैं।
निष्कर्ष
रंग आपके और हम सभी के बारे में कुछ ना कुछ अनकही बातें बताता है जिसे समझने वाला व्यक्ति बखूबी समझ जाता है।
जिस तरह हमारा पसंदीदा खूबसूरत रंग हमारी गुणवत्ता को दर्शाता है ठीक उसी प्रकार अगर किसी गलत है रंग के कपड़े पहनने से दूसरों के बीच हमारे दोष को दूसरों के बीच जाहिर करेगा भले ही वह दोष हमारे अंदर विद्यमान ना हो।
इसी प्रकार रंगों का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है।
आशा है कि आप को मेरा Article पसंद आया होगा। मेरा लेख हिंदी में पढ़ने के लिए subscribe कर दीजिए और पसंद आया हो तो like और share करना मत भूलिएगा।












Comments