कपड़ा खरीदते समय विचार करने योग्य महत्वपूर्ण बिंदु कौन-कौन से हैं?

 क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी अलमारी में सिर्फ आवश्यक कपड़े ही रहे? क्या आपको भी लगता है कि आपके आलमारी में फालतू कपड़ो का होना एक बहुत बड़ा सिरदर्द है? और पुराने कपड़ों को हटाकर उसमें नए कपड़े जोड़े जाएं। यह किस प्रकार करें?

अपनी अलमारी को update करने के लिए उसमें अनावश्यक और पुराने कपड़ों को हटाकर नए कपड़े रखने पढ़ते हैं इसके लिए खरीदारी बहुत आवश्यक है।

खरीदारी करना बहुत ही आसान है और यह काम हर किसी को बहुत पसंद होता है बल्कि लोग बहुत ही शौक और दिलचस्पी के साथ खरीदारी करते हैं।

 ढेर सारी खूबसूरत कपड़े जो अपने मनपसंद की होती हैं उन्हें खरीदना और पहनना क्या काम बड़े चाव से सभी करते हैं।

परंतु असल में देखा जाए तो कोई भी कपड़ा देखने में तो बहुत ही खूबसूरत होता है लेकिन उसमें बहुत बारीकी से हर एक चीज को देखना पड़ता है जो बहुत से लोग अनदेखा कर देते हैं उन चीजों पर ध्यान नहीं देते।

सिर्फ कपड़े की सुबह को देख कर उसे खरीदने वाले लोग बाद में बहुत ही पछताते हैं उनका समय पैसा और मेहनत दोनों व्यर्थ हो जाता है।

क्या आपको पता है कि कपड़े खरीदते समय उसमें किन-किन गुणवत्ता को देखना पड़ता है जो आसान काम नहीं है आज उसके बारे में इस लेख में वर्णन किया गया है।

कपड़े की गुणवत्ता को किस प्रकार परखें?

कपड़े की खूबसूरती
किसी भी कपड़े का प्रमुख बिंदु उस कपड़े की design और pattern और रंग होता है। इन तीनों चीजों से उस कपड़े की पहचान होती है।
आज के समय में हर व्यक्ति जब कपड़े खरीदने जाता है तो दुकानदार कोयह कहता है कि कुछ स्टाइलिश और फैशनेबल दिखाइए और उसके द्वारा दिखाए गए कपड़ों में वह व्यक्ति यह देखता है कि इसका रंग कैसा है, यह फैशनेबल है या नहीं और पहनने पर स्टाइलिश लगेगा कि नहीं उसके बाद ही कपड़ों का चयन करता हैं।
जब हम कपड़े खरीदने जाते हैं तो हमारे पास सैकड़ों विकल्प होते हैं जिनमें से बहुत ढेर सारे विकल्प हमें पसंद आ जाते हैं किसी के दुपट्टे खूबसूरत होते हैं, किसी सूट की डिजाइन अच्छी होती है, किसी कपड़े का कलर खूबसूरत होता है।
किसी कपड़े का डिजाइन बेहतरीन होता है परंतु उसका pattern पुराना हो चुका होता है।
 इस प्रकार हर कपड़े में कोई ना कोई छोटी मोटी कमी नजर आ जाती है जिसकी वजह से ना चाहते हुए भी हमें उसे छोड़ना पड़ जाता है।
हर किसी की पसंद भिन्न होती है कोई stylish कपड़े पहनना चाहता है तो कोई fashionable कपड़े ढूंढता है।
किसी व्यक्ति को किस्मत से बहुत जल्द और आसानी से उसकी मन पसंद की चीजें मिल जाती है परंतु कुछ लोगों को बहुत ढूंढने और तलाशने पर भी मनचाहा कपड़ा नहीं मिल पाता।

कपड़ा किन सामग्रियों से बना है?
जब हम कपड़े खरीदने जाते हैं और कोई कपड़ा हमें पसंद आ जाता है और हम यह तय कर लेते हैं कि इसे ही खरीदना है उसके पश्चात और उसे खरीदने के पहले उन सामग्रियों पर ध्यान देते हैं जिससे कपड़ा बनाया गया है।
कहने का तात्पर्य यह है कि अगर हम कोई साड़ी खरीद रहे हैं तो उस पर बने डिजाइन और काम किन चीजों से बनी है। यह साड़ी किन धागों से बनाई गई है। यह किन-किन चीजों से निर्मित है और वह चीजें महंगी है या फिर सस्ती। उसके बाद ही इसे खरीदना चाहिए।

कपड़े की गुणवत्ता क्या है?
कपड़े में सबसे महत्वपूर्ण होता है कि कपड़े की गुणवत्ता क्या है यह कपड़ा किसके द्वारा डिजाइन किया गया है।
इस कपड़े का design और pattern कितना पुराना है या फिर बिल्कुल trendy है।
इस कपड़े को सिर्फ वर्तमान समय में पहना जा सकता है या फिर यह भविष्य में भी trendy रहेगा। अथवा इसे कितने लंबे समय तक उपयोग में लाया जा सकता है कोई भी कपड़ा खरीदते समय ऐसे बहुत सारे सवाल उठते है जिनका जवाब होना बहुत ही आवश्यक है।

यह कितना आरामदायक है?
कपड़ा कोई भी हो जितना खूबसूरत दिखने में होना चाहिए उतना ही आरामदायक पहनने पर होना चाहिए।
अगर कोई कपड़ा खरीद रही है जो कि बहुत खूबसूरत है लेकिन पहनने पर आरामदायक नहीं है तो वह कपड़ा जितना भी महंगा हो हमारे किसी काम का नहीं क्योंकि उसे ज्यादा देर तक हम पहन नहीं सकते।
इसका होना और न होना एक बराबर है।

इस कपड़े को कितनी बार पहन सकते हैं?
अपने मनपसंद के कपड़े को खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता को ध्यान में रखते इस बात का अनुमान लगा लेना चाहिए कि यह कितने‌ लंबे समय तक पहना जा सकता है और इसे हम कितनी बार पहन सकते हैं।
कोई भी कपड़ा कीमती चीजों से मिलकर बना होगा तो वह ठोस व मजबूत होगा और लंबे समय तक चलेगा।
वहीं दूसरी तरफ सस्ते सामग्रियों से बना कपड़ जल्द से जल्द खराब हो जाएगा।

इसे कितने परिधान के साथ पहना जा सकता है?
एक ही कपड़े के भाग को अलग-अलग कई तरह के प्रधान के साथ पहना जा सकते हैं।
जैसे किसी खूबसूरत दुपट्टे, प्लाजो, ट्राउजर या फिर जींस आदि को 3 से 4 परिधान के साथ पहना जा सकता है।
जब हम उसे खरीदते हैं तो उसके रंग आकारों और बनावट को ध्यान में रखते हुए हमारे दिमाग में ऐसे बहुत सारे सवाल उठते है कि इसे हम कितने परिधान के साथ पहन सकते हैं।

निष्कर्ष

आशा करती हूं कि इस लेख में यह बताने समर्थ हुई हूं कि कपड़े खरीदते समय ध्यान देने योग्य मुख्य बिंदु कौन कौन से होते हैं।
अगर इन सभी तथ्यों पर ध्यान देकर कपड़े खरीदेंगे तो ज़रूर आपको बेहतरीन कपड़े प्राप्त होंगे और आप एक बेहतर विकल्प का चयन करने में सक्षम हो पाएंगे। 

आशा है कि आप को मेरा Article पसंद आया होगा। मेरा लेख हिंदी में पढ़ने के लिए subscribe कर दीजिए और पसंद आया हो तो like और share करना मत भूलिएगा।






Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव