कपड़े खरीदते समय ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बातें

 क्या आपको पता है कि हम सभी कपड़े या अन्य सामग्रियों को खरीदते समय कौन कौन सी ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसे खरीदने के बाद वह सामान हमें पसंद नहीं आते? 

यहां इस लेख में खरीदारी करने से पहले उन सभी महत्वपूर्ण बातों का ज्ञान कराया गया है जो निम्नलिखित हैं।

किन चीजों की खरीदारी करनी है?

खरीदारी करने है जाने से पहले यह सबसे महत्वपूर्ण बात है कि आपको बाजार अथवा mall में से क्या क्या खरीदना है?

सबसे पहले आप अपने कपड़े और बाकी जरूरतों की सभी सामानों की एक लिस्ट तैयार कर लें।

फिर ध्यान से सोचे की कौन-कौन सी चीज लिस्ट में छूट गई है उसको भी लिस्ट में जोड़ ले।

इतना होने के बाद बिना कोई असावधानी बरते लिस्ट को अपने handbag में रखलें।

अब आप घर से बाहर खरीदारी करने जाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

खरीदारी करने किसके साथ जाए?

खरीदारी करने के लिए साथ अपने परिवार के कई सदस्यों को साथ लेकर जाते हैं। ताकि वे सभी उनकी मदद कर सके कपड़े को पसंद करने और  carry करने में भी। यह उनकी सबसे बड़ी गलती है।

खरीदारी करने के लिए हमेशा अकेले जाए क्योंकि अपने दोस्त या रिश्तेदार को लेकर जाने से उनकी बातों को सुनकर आप भ्रमित हो जाएंगे।

 आपको पसंद आने वाली चीज आपके साथी को पसन्द नहीं आएगी। वह बुराई करने लगेंगे। फिर वह चीज अच्छी होते हुए भी आप नहीं ले पाएंगे।

अकेले जाने से यह भी फायदा है कि आप ध्यान से अपने लिए कपड़े को पसंद करके उसकी बनावट, खूबसूरती और नाप को अच्छी तरह से जांच सकेंगे। 

फिर उस कपड़े को पहन कर या अपने ऊपर लगा कर देखिए कि आपके ऊपर कैसी लग रही है। इसे आपको खुद ही अंदाजा लग जाएगा कि वह कपड़ा के लिए बेहतर है या नहीं।

कम समय में खरीदारी कैसे करें?

समय हम सभी के लिए बहुत कीमती होता है और खरीदारी करते समय समय का आभास भी नहीं होता है।

 खरीदारी करने में बहुत सारा समय लग जाता है क्योंकि कोई भी चीज बहुत आसानी से पसंद नहीं आती और खूबसूरत चीजों को तलाशने में ज्यादा समय बर्बाद हो जाता है।

समय में जाने का एकमात्र उपाय है कि अपने लिस्ट के अनुसार सीधे उसी दुकान पर जहां से सामान खरीदना है किसी दूसरे  दुकान पर जाकर अन्य सामानों को देखने व परखने से काफी समय व्यतीत हो जाता है।

कौन से कपड़े सर्वोत्तम होते हैं?

कपड़े खरीदते समय सबसे पहले कुछ कपड़े को छूकर उसकी गुणवत्ता को देखनी चाहिए कि इसकी बनावट और गुणवत्ता किस प्रकार की है।

कुछ कपड़े बहुत जल्द खराब हो जाते हैं तो कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जो बहुत अधिक समय तक पहनने के बाद भी ज्यादा खराब नहीं होते हैं।

इस प्रकार सभी कपड़ों की कीमत के साथ साथ उनकी गुणवत्ता में भी बहुत अंदर होता है। इसीलिए हम सभी को अपने समय, स्थिति, मूल्य और अवसर के अनुसार ही अपने कपड़ों का चयन करना चाहिए।

निष्कर्ष
अधिकतर लोग ऐसे होते हैं जो बिना कोई योजना बनाएं खरीदारी करने निकल जाते हैं। इससे उनका समय और पैसा जरूरत से ज्यादा बर्बाद हो जाता है और उन्हें अपने पसंद की चीज भी हासिल नहीं होती है।
इसीलिए अगर आप नहीं इस समय के साथ-साथ पैसे की बचत करना चाहती हैं और अच्छी वस्तु भी आना चाहती है तो योजना बनाकर ही घर से निकले और कोई भी वस्तु खरीदी समय बहुत सारी सावधानियां बरतें।
इससे आप को कम समय में अपने मनपसंद की चीज भी मिल जाएगी और आप उससे संतुष्ट भी रहेंगे।

आशा है कि आप को मेरा Article पसंद आया होगा। मेरा लेख हिंदी में पढ़ने के लिए subscribe कर दीजिए और पसंद आया हो तो like और share करना मत भूलिएगा।



Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव