हर माह खरीदारी करते समय इस तरह करें बचत

 क्या आप भी चाहते हैं महंगाई के इस दौर में अपने भविष्य के लिए पैसे बचाना?

यह तभी मुमकिन है जब काम अधिक और हर चीज में खर्च कम किया जाए। यह वही लोग करते हैं जो अपने और अपने परिवार के उज्जवल भविष्य की चिंता करते हैं। जिंदगी में कुछ बनना और कुछ करना चाहते हैं।

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको अपने आने वाले कल की चिंता नहीं रहती वह अपने वर्तमान में ही जीते हैं जितना कमाते हैं उतना खर्च भी कर देते हैं। ₹1 भी अपने आने वाले कल के लिए बचा कर नहीं रखते उनकी सोच दूसरों से अलग होती है वह ऐसा सोचते हैं कि कल जो होगा देखा जाएगा।

बाजार में खरीदारी करते समय हर कोई यह सोचता है कि कैसे अच्छा सामान खरीदें और पैसे की भी बचत हो जाए। इसकी सबसे बड़ी वजह यह भी है की बढ़ती महंगाई के साथ-साथ हर चीज के मूल्य में वृद्धि हो गई है और हर व्यक्ति का जीवन यापन करना मुश्किल होता जा रहा है।

 इस मुश्किल काम को आसान करने के लिए वह पहले से अधिक मेहनत करता है पहले से अधिक पैसे कमाता है फिर भी उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं हो पाती इन सब की वजह महंगाई है।

हमारे भविष्य में हमारे साथ क्या होगा इस बारे में कोई भी नहीं जानता हम खुद भी नहीं जानते हैं कि आगे हमारे साथ क्या विपत्ति घटित होगी। 

इसीलिए हर व्यक्ति अपने मासिक अथवा सप्ताहिक खरीदारी में से पैसे की बचत करता है ताकि भविष्य में कोई आपातकालीन समय आने पर उन बचत किए हुए पैसों से वह खुद की और अपने परिवार की सुरक्षा कर सकें।

बदलते समय के साथ साथ पैसे बचत करने की भी बहुत सारे नये तरीकों ने जन्म ले लिया हैं। जिसे बचत करना पहले से ज्यादा आसान हो चुका है। लोग खुशी-खुशी, पूरी उम्मीद व भरोसे के साथ इस काम को करते हैं।

कुछ लोग घर में पैसे जमा करके रखते हैं तो कुछ लोग बैंक में बचत खाता खोलकर लंबे समय तक उसमें अपने पैसे को सुरक्षित रखना पसंद करते हैं।

अगर आप अपने पैसे को बचाकर रखना चाहते हैं और उसे कम खर्च करना चाहती हैं और आप से ये नहीं हो पा रहा है या फिर पैसे कैसे बचाए यह समझने में कठिनाई हो रही है तो इस लिखो पूरा पढ़ने का कष्ट जरूर करें।

बजट के बिना बचत नहीं हो सकती
प्रत्येक घर में हर ग्रृहणी हर महीने की खरीदारी करने से पहले हर छोटी बड़ी चीजों का जो घर में उपस्थित नहीं होती यह तुम हो जाती है उनका एक लिस्ट तैयार करती है जिसे बजट बनान कहते हैं।
बजट के अंतर्गत घर की प्रत्येक सामग्री खानपान, वस्त्र आभूषण, घर का किराया, बिजली के बिल और पानी का कर आदि सम्मिलित होते हैं।
बजट के कई सारे फायदे होते हैं बजट के बिना बचत करना बहुत ही मुश्किल है अगर सामान सही मात्रा में और आवश्यकता अनुसार खरीदना है तो बजट बनाना बहुत ही आवश्यक है।
ब्रेड का सबसे ज्यादा लाभ क्या होता है कि हम हर वस्तु का को बजट के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं उनसे समझौता कर सकते हैं।
 अपनी पुरानी महीने के बजट के अनुसार वर्तमान का बजट तैयार कर सकते हैं क्योंकि इससे लाभ यह है कि जो चीजें कम या अधिक होती है उनका ज्ञात हो जाता है। 
अपने बजट को हर वर्ष अपडेट करना जरूरी होता है क्योंकि एक बजट के अनुसार हम जीवन यापन नहीं कर सकते हैं।

बचत के लिए बचत खाता होना चाहिए

बचत करने के लिए बचत खाते का होना अति आवश्यक है।

पुराने समय में तो लोग तिजोरी में अपने बचे हुए पैसे को रखते थे परंतु बदलते समय के साथ लोगों की सोच और सुविधा भी मिल चुकी है।

हर बैंक में अलग-अलग बचत खाता सभी लोगों के होते हैं। जितने भी लोग हर महीने के खर्च के अलावा जो बची कुची राशि होती है वह उस खाते में जमा कर देते हैं।

यह प्रक्रिया महीनों से सालों तक चलती रहती है और लोग अपने पैसों को बचाकर सुरक्षित यह जहां यानी बचत खाते में रख सकते हैं।

बचत का अधिकाधिक प्रयास करें

अगर हर महीने आप अपना बजट तैयार कर लेंगे तो अधिक होने वाले खर्चों से बचे जाएंगे।

पैसे बचाने और उसकी वजह करने का एक उपाय और भी है और वो उपाय है कि आप अपने बीते हुए 1 महीने या 1 साल तक जिस भी चीज को खरीदा चाहे वह कपड़े हो जूते हो या फिर घर का कोई सामान जो आप पहले बहुत ही अधिक मूल्य में खरीद चुके है।

 अब वही चीज की दोबारा आपको जरूरत है तो आगे इस बात का ध्यान रखें कि वही चीज को इस तरह से खरीदें यह आप संतुष्ट भी हो और आपके पैसे नहीं बचे जाए। वही बात हो गई कि सांप भी मर जाए और लाठी भी ना टूटे।

बचत करने से लाभ

हर व्यक्ति के छोटे बड़े कुछ न कुछ सपने होते हैं, कुछ ख्वाहिशें होती है जिन को पूरा करना चाहता है परंतु उसके पास पैसे नहीं है जिनसे हो सकते खरीदे जा सके।

माना कि हर ख्वाहिश पैसों से पूरी नहीं होती परंतु कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनको पैसे के माध्यम से साकार किया जा सकता है।

परंतु क्या कभी आपने सोचा है जिनके पास सपने हैं और पैसे नहीं है वह क्या करे? उन्हें कैसे पूरा करें?

इसका एक सरल माध्यम यही है कि अपनी मासिक आय अथवा वार्षिक आय में से कम से कम पैसों से अपनी जरूरतों को पूरा करना और बाकी के पैसे बचा कर रखना जो आपके लक्ष्य को पूरा करने में मदद कर सकें।

हर व्यक्ति इसलिए करता है ताकि आने वाले कल में वह बेहतर जीवन व्यतीत कर सकें वह कठिन परिश्रम करता है और कभी-कभी तो बेहतर जीवन के लिए उसे संघर्ष करना भी पड़ जाता है।

 बचत किए हुए पैसों से वह एक खूबसूरत जिंदगी की कल्पना करता है जिसमें ढेर सारी खुशिया होती है। इसके लिए वह अपनी कमाई का पाई पाई जोड़ कर रखता है। कहते हैं ना कि बूंद बूंद से सागर बनता है। ठीक उसी प्रकार हर व्यक्ति बचत करता है।

खर्चों पर नियंत्रण रखें

बचत करने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका यह है कि अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, फालतू खर्च से बचें, हर जरूरी सामान सोच विचार करके ही ले। 

अगर कोई आवश्यक वस्तु अथवा कपड़े लेने बाजार में जा रहे है।पहले 2-3 जगह यह देख ले कि वहां किस तरह की चीजें मिलती है।

 कौन सी चीज किस जगह महंगी मिल रही और कहां कम दाम में वही चीज उपस्थित है। बाकी आप खुद समझदार हैं आपकी सोच और समझ के अनुसार ही उस चीज को खरीदें।

शॉपिंग मॉल में मिल रहे हो पर के बारे में पता करें ताकि उस दिन आप अपने आवश्यक चीजों को खरीदेगी तो आपकी अच्छी खासी पैसे की बचत हो जाएगी या फिर होलसेल से भी आप उन्हीं वस्तुओं को ले सकती हैं इसे और अधिक पैसे बच जाएंगे।

गरीबी को दूर करें और आय में वृद्धि करें

जाहिर सी बात है कि आप गरीब घर से है तो जब आय में वृद्धि होगी तभी आपकी गरीबी दूर हो सकती है।

इसके लिए सिर्फ बचत करना ही जरूरी नहीं है बल्कि आप दुगुनी मेहनत भी कर सकते हैं कहने का मतलब यह है कि अपनी नौकरी के अलावा अंशकालिक नौकरी भी कर सकते हैं। जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी और बचत भी अधिक हो जाएगी।

अगर आपके खुद का व्यवसाय है तो उसको बढ़ाने के बारे में अच्छे अच्छे विचार सोचिए जिससे आपके व्यवसाय में वृद्धि हो। अगर व्यवसाय में वृद्धि हुई तो आपकी आय में भी वृद्धि होगी इसमें आपका बहुत सारा लाभ होगा और गरीबी धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।

परंतु अधिक काम के चक्कर में अपनी सेहत का भी ध्यान रखें, अधिक तनाव न लें। क्योंकि इसे आपकी सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक है।

अगर आप तंदुरुस्त रहेंगे तभी काम कर पाएंगे वरना जितना आप काम आएंगे उससे ज्यादा ऐसा आपकी सेवा और दवाइयों में लग जाएगी। अगर ऐसा हो गया तो सारा किए कराए है पर पानी फिर जाएगा और आपके हाथ कुछ भी नहीं लगेगा। 

कम कपड़ों के साथ अनेक आविष्कार करें

फैशन की बदलती रुझानों के साथ हर समय कपड़े के डिजाइन आकार, प्रकार और रंगों में परिवर्तन होती रहते हैं।उसी के अनुसार हर व्यक्ति अपने कपड़ों में भी परिवर्तन करता रहता है।

शादी पार्टी हो या फिर नियमित दिनचर्या प्रत्येक अवसर पर पहनने के लिए कुछ न कुछ नया चाहिए होता है और  सब अपनी की पूर्ति के लिए हर समय कुछ न कुछ नया करते रहते हैं।

जिसे सिर्फ पैसों की बर्बादी होती है क्योंकि 5 से 6 बार किसी भी कपड़े को कहने के बाद दोबारा मन नहीं करता उसी पहनने का हर व्यक्ति ऊब जाता हैं, उस कपड़े में रुचि नहीं लेता और कुछ नया पहनने की चाह उसमें जाग जात है।

पैसे की बचत करने के लिए अपने पुराने कपड़ों के साथ नया अविष्कार करके उन्हें पहना जा सकता है इससे आपके पैसे ही बचेंगे और कपड़े भी सूल हो जाएंगे।

कोई भी रेडीमेड कपड़ा किसी माल या बड़ी दुकान से खरीदने से वह ज्यादा मूल्य में प्राप्त होते हैं। वही कपड़ा और छोटे-मोटे दुकान से खरीद कर दर्जी के यहां अपने मनपसंद आकार देकर सिलवा सकते हैं तो इससे काफी पैसों की बचत हो सकती है।

आहार को योजनाबद्ध तरीके से बनाए

अच्छा आहार लेना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसका यह मतलब नहीं है कि खाने-पीने पर अधिक से अधिक खर्च किए जाएं। कम मूल्य में भी अच्छा आहार प्राप्त किया जा सकता है।

रोजाना अपने भोजन को बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि जरुरत अनुसार बनाएं ताकि अतिरिक्त खाना बर्बाद ना हो हमेशा इतना बताने की कोशिश करें की हर कोई उसने आराम से भर पेट खा सके।

हमेशा उसी दुकान पर से खरीदारी करें जहां पर अच्छी चीजें कम कीमत पर उपलब्ध हो क्योंकि अगर वही चीज ज्यादा मूल्य पर मिल रही है तो फायदा क्या है। कम कीमत वाली दुकान पर से उस चीज को लेने पर आपके पैसे की बचत भी हो जाएगी और कम मूल्य में वही चीज आसानी से मिल जाएगी।

निष्कर्ष

हम और आप कभी न कभी खरीदारी करते समय उलझन में आकर कुछ ऐसी चीजे खरीद लेते हैं। जो काफी महंगी और अनुपयोगी होती है।

इसीलिए कुछ भी खरीदते समय अच्छे से सोच विचार कर लेना चाहिए उसके बाद ही उस चीज को खरीदना चाहिए वरना बचत करने की जगह आपके पैसे सिर्फ व्यर्थ ही जाएंगे। इसके लिए आपको मेरा यह लेख जरूर काम आ सकता है।

इस लेख में आपको सभी बातों का बातों का ज्ञान कराने के बारे में पूरी कोशिश की गई है। आपको मेरा यह लेख पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें और मेरे लेख को पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें।




Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव