फैशन के विश्व में लाल रंग का इतना खास महत्व क्यों है?
रंगों की दुनिया में बहुत से विभिन्न प्रकार के रंग होते हैं परंतु उनमें जो लाल रंग होता है उनका एक खास महत्व होता है। पुराने समय से लेकर अब तक लाल रंग खतरे और प्रेम का प्रतीक रहा है जिसे आज भी उतने ही महत्व दी जाती है जितना कि पहले दी जाती थी।
फैशन की दुनिया में बहुत सारे आकर्षक रंग होते हैं परंतु लाल रंग की हर चीज सभी लोगों को बहुत ही ज्यादा आकर्षित करती है। आप जिस रंग के कपड़े, जूते, लिपस्टिक अथवा ऐसी कोई वस्तु पहनते हैं वह रंग आपकी सोच, पसंद और आपके व्यक्तित्व को दूसरों के सामने परिभाषित करने में मदद करता है।
लाल रंग की विशेषता
दुल्हनों के लिए लाल रंग कितना महत्वपूर्ण होता है यह बात हम सभी जानते हैं कि लाल रंग सुहाग की निशानी होती है और यह परंपरागत रंग भी है। इसीलिए प्राचीन समय से लेकर अब तक सभी शादीशुदा औरतें तीज त्यौहार और अपने तथा दोस्तों के शादी विवाह में लाल रंगों के कपड़े पहनती हैं।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि लाल रंग ज्यादातर विवाहित औरतें ही पहनती थी और अगर कुमारी कन्या है इस रंग के कपड़े को पहन ले तो ऐसा महसूस करती थी जैसे वह हर किसी नजरों का केंद्र है अर्थात उन्हें बहुत ही खराब महसूस होता था।
परंतु वर्तमान समय में सबकी पसंद में परिवर्तन हो चुका है। अब लाल रंग सिर्फ दुल्हनों के लिए ही सीमित नहीं है बल्कि कुंवारी कन्याएं भी इसे बड़े उत्साह से पहनती हैं। इसका एक कारण यह भी है कि बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ने भी लाल रंग को बहुत ही महत्व दिया है। तरह-तरह के डिजाइन कपड़ों को लाल रंग देकर उसे पहनना और सब का दिलजीत लेने की कला बखूबी उनमें होती है। सभी कुवांरी और शादीशुदा लड़कियों पर इनका ही जादू चला है वह सब उनके ही जीवनी तरीके को अनुसरण करती हैं।
शादी पार्टी के अलावा इसे नियमित रूप से भी सारी लड़कियां पहनती है। क्योंकि लाल रंग के कपड़े पहन लेने से हर किसी का चेहरा खिल उठता है। सबको आकर्षित करने में लाल रंग बहुत ही सहायक होता है। कुछ महिलाएं लाल रंगों के साथ अन्य रंगों को मिलाकर इसे एक अलग रूप देकर उन्हें पहनती है।
लाल रंग अधिकतर महिलाओं लड़कियों का मनपसंद रंग होता है। इसीलिए वो विभिन्न नये डिजाइनो के लाल रंग के कपड़े बनवाकर पहनती है। फिर चाहे वह साड़ी हो, गाउन हो या फिर सूट सारे कपड़े लाल रंग में बखूबी जचते हैं।
रंगों का हमारे जीवन में एक अलग ही महत्व होता है। सबका जीवन रंगों के बिना अधूरी है रंग के कारण ही जीवन रंगीन होती है अर्थात अगर हम अपने मनपसंद रंग के कपड़ों और बाकी चीजों को पहने तो हमारी खूबसूरती के साथ-साथ खराब मूड भी बेहतर हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ मूड खराब करने के लिए यही वजह काफी है कि हमारी नापसंद रंग वाली चीजों को धारण करना पड़े।
इस तरह हम कह सकते हैं कि लाल रंग का हमारे जीवन से गहरा संबंध है इसीलिए हर किसी के पास लाल रंग के कपड़े और चीजें एक से अधिक होने ही चाहिए। क्योंकि अगर आप लाखों की भीड़ में दूसरों से अलग और उनके ध्यान को आकर्षित करना चाहते हैं तो इस रंग के वस्त्र और वस्तु आपके बहुत काम आ सकता है।
आशा है कि आप को मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा मेरा लेख हिंदी में पढ़ने के लिए सब्सक्राइब कर दीजिए और पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना प्लीज मत भूलिएगा।
Comments