फैशन क्या और क्यों होता है? यह क्यों और कैसे बदलता है?
आधुनिक काल में फैशन का नाम हर किसी की जुबान से सुनने को मिलता है फैशन के बारे में हर कोई जानता भी है लेकिन फैशन के कितने रूप हैं उसके स्वरूप को शायद ही कुछ लोग जानते हैं।
फैशन अपनी चपेट में हर किसी को धीरे धीरे लेता जा रहा है और फैशन की दुनिया इतनी निराली है कि कोई से बाहर नहीं निकलना चाहता है लेकिन आखिरकार फैशन को इस को परिभाषित करना बहुत ही मुश्किल है।
क्या आप जानते हैं कि लोग फैशन क्यों करते हैं? इसका क्या कारण है? यह शायद कभी ही किसी ने सोचा होगा। अगर हम किसी से पूछ लेते हैं कि लोग फैशन क्यों करते हैं तो फिर क्या जवाब देंगे? यह सवाल आज लोगों के पूछने से उतनी तरह से आपको जवाब मिल जाएगा। इसका एक जवाब आपको यहां भी बताया जाएगा।
यह सब तो ठीक है लेकिन फैशन क्यों बदल जाता है एक सा क्यो नहीं बना रहता है। ऐसे बहुत सारे सवाल लोगों के दिमाग में उठते हैं लेकिन जवाब देने वाले कम पड़ जाते हैं ।इन सभी सवालों का पूरी तरह से उसी इंसान के पास जवाब होगा जो फैशन की दुनिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे फैशन के बारे में अधिक से अधिक जानकारी है होगी।
इन सभी सवालों के साथ उसके जवाब भी हम यहां आए हैं जो निम्नलिखित हैं। आप अपने जवाब और सोच को भी हमे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।
1. फैशन क्या है या फैशन किसे कहते हैं?
ऐसा सवाल करने पर आपके पास कई तरह के जवाब आएंगे लेकिन यहां आपके इस सवाल के कई जवाब हो सकते हैं जो इस प्रकार है।
- फैशन एक ऐसी कला है जो दूसरों को प्रभावित करती है और आप उन्हें आकर्षित करने में सक्षम हो सकते हैं।
- फैशन की कला को अगर सही रूप से इस्तेमाल किया जाए तो यह आपके व्यक्तित्व को निखारने में मददगार साबित हो सकता है।
- अपनी सोच और समझ के अनुसार अपने स्टाइल को अनोखे तरीके से दूसरों के सामने प्रदर्शित करना फैशन ही कहलाता है।
- दूसरों का स्टाइल कॉपी कोई फैशनेबल नहीं बनता है बल्कि खुद अपनी कल्पना से अपने स्टाइल से दूसरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कला को फैशन कहता है।
- फैशन उस कला को कहते हैं जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाएं और आप हंसने के बजाय आप की तारीफ करें।
- फैशन से आशय महंगे और कीमती या सस्ते और मामूली परिधान पहनने से नहीं बल्कि किसी भी परिधान को पहनने के तरीके से है। फिर चाहे उसकी कीमत कम हो या ज्यादा।
- फैशन का आशय सिर्फ अपने तक ही सीमित नहीं है बल्कि पहनावे के अलावा बातचीत, दूसरों के प्रति व्यवहार, स्वभाव, आचरण और संस्कार सभी गुणों से हैं।
2. लोग फैशन क्यों करते हैं?
- यहां हर व्यक्ति खूबसूरत दिखना चाहता है। साथ ही सौंदर्य के मामले में हर किसी से अलग और बेहतर दिखना चाहता है। इसलिए सभी अपने जीवन में फैशन को अधिक महत्व देते हैं।
- फैशन से लोगों के व्यक्तित्व पर भी विशेष प्रभाव पड़ता है।
- लोग इसलिए भी करते हैं ताकि दूसरों को रिझा सके, उन्हें आकर्षित और प्रभावित कर सके।
- जिन्हें फैशन की अच्छी समझ है। उन्हें फैशन के माध्यम से अन्य लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में मदद मिलती है।
- फैशन एक व्यक्ति को हजारों की भीड़ में एक अलग और दूसरों से जुदा दिखने में मदद करता है।
Comments