Posts

Showing posts from January, 2021

आखिर क्यों करती हैं लड़कियां फैशन?

 लड़कियों का सजना संवरना आखिर किसके लिए होता है क्या आप जानते हैं इस बारे में कुछ ? वैसे तो खूबसूरती का हर किसी को पसंद होता है परंतु क्या आपने भी कभी किसी लड़की से पूछा है कि वह इतनी खूबसूरती से तैयार क्यों होती है आखिर क्यों उसे खूबसूरत देखना पसंद होता है? यह सवाल करने पर आपको शायद जवाब यही मिलेगा की सारी दुनिया करती है तो इसलिए हम भी करते हैं। परंतु वो कहते हैं ना कि हर ना के पीछे हां छुपी होती है। ऐसा ही ज्यादातर लड़कियों के मामले में होता है। लड़कियां फैशन किसके लिए करती है? क्या कारण है? ये कहना आसान नहीं है परंतु इसके कुछ कारणों के बारे में यहां आपको बताएंगे। 1. लड़कियां रोज फैशन करती है क्योंकि हर किसी को प्रभावित करना उन्हें पसंद होता है। अपने फैशनेबल और स्टाइलिश अंदाज से सबको आकर्षित करती हैं। 2. कुछ लड़कियां चाहती हैं वो सबसे खूबसूरत दिखें परंतु कुछ लड़कियो यह सोचती है कि भले ही वह सबसे ज्यादा खूबसूरत और स्टाइलिश न हो परन्तु किसी से कम भी न हो। 3. हर लड़की चाहती है कि लाखों की भीड़ में भी लोग उसपर ध्यान दें। उसके लिए वह अपने अंदाज को लेकर हमेशा बहुत ही गंभीर रहती है। 4. ...

होशियार ग्राहक की 8 खूबियां इस प्रकार है।

 एक होशियार ग्राहक जिस तरह से खरीदारी करता है उसके पास जो जो खूबियां होती है क्या वो आपके पास भी है? अगर आप कभी खरीदारी करते समय कोई ना कोई समस्या हमेशा सामने आ जाती है। यदि आपकी भी खरीदारी सही से नहीं हो पाती और आप असंतुष्ट रहते हैं तो इसके लिए यह लेख बहुत ही लाभदायक हो सकती है। क्या आपको लगता है कि खरीदारी करना सबको पसंद होता है? मुझे ऐसा नहीं लगता। मुझे लगता है कि सिर्फ अपनी पसंद की चीजों को खरीदना अपने विशेष लोगों के लिए विशेष चीजें खरीदना सबको पसंद होता है। ऐसी चीजों को लोग बहुत ही उत्साह और दिलचस्पी के साथ खरीदते हैं। खरीदारी करना लड़की से ज्यादा लड़कियों को पसंद होता है। फिर तो कुछ लोगों की पसंद इतनी अच्छी होती है कि उनकी किसी को पसंद है। फिर दूसरी ओर कुछ लोगों का पसंद ऐसा होता है कि खरीदने के बाद उन्हें वह चीज खुद ही पसंद नहीं आती। फिर बाद में सामान लेकर वह पछताते हैं। आप जब बाजार में जाती है तो हर दुकान दार आपको हर चीज के बारे में बढ़ा चढ़ा कर बताते। उसकी तारीफ भी करते हैं ताकि लोग खुश होकर उसे खरीद लें। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इन सभी चीजों का ज्यादा ज्ञान और अनुभव हो...

हर माह खरीदारी करते समय इस तरह करें बचत

 क्या आप भी चाहते हैं महंगाई के इस दौर में अपने भविष्य के लिए पैसे बचाना? यह तभी मुमकिन है जब काम अधिक और हर चीज में खर्च कम किया जाए। यह वही लोग करते हैं जो अपने और अपने परिवार के उज्जवल भविष्य की चिंता करते हैं। जिंदगी में कुछ बनना और कुछ करना चाहते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको अपने आने वाले कल की चिंता नहीं रहती वह अपने वर्तमान में ही जीते हैं जितना कमाते हैं उतना खर्च भी कर देते हैं। ₹1 भी अपने आने वाले कल के लिए बचा कर नहीं रखते उनकी सोच दूसरों से अलग होती है वह ऐसा सोचते हैं कि कल जो होगा देखा जाएगा। बाजार में खरीदारी करते समय हर कोई यह सोचता है कि कैसे अच्छा सामान खरीदें और पैसे की भी बचत हो जाए। इसकी सबसे बड़ी वजह यह भी है की बढ़ती महंगाई के साथ-साथ हर चीज के मूल्य में वृद्धि हो गई है और हर व्यक्ति का जीवन यापन करना मुश्किल होता जा रहा है।  इस मुश्किल काम को आसान करने के लिए वह पहले से अधिक मेहनत करता है पहले से अधिक पैसे कमाता है फिर भी उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं हो पाती इन सब की वजह महंगाई है। हमारे भविष्य में हमारे साथ क्या होगा इस बारे में कोई भी नहीं जानता ...

फैशन ब्लॉगिंग में सफलता हासिल कराने वाली गुप्त बातें

Image
  फैशन ब्लॉग में सफलता को प्राप्त करना चाहता है परंतु इसके पीछे का क्या राज है यह जानने के लिए निम्न कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई गई है जो आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। इस दुनिया में जब से इंटरनेट का जन्म हुआ तब से धीरे-धीरे करके अधिकाधिक संख्या में चीजें बदल चुकी है।जो खबरें अखबार और मैगज़ीन में छपी थी आज वह सभी मोबाइल और लैपटॉप पर इंटरनेट के माध्यम से पढ़ी जाती है। इंटरनेट ने दैनिक जीवन को बहुत ही आसान कर दिया है।  इंटरनेट के माध्यम से ही फैशन ब्लागर फैशन पर ब्लॉक लिखते है और उसे ऑनलाइन इसे पढ़ा भी जाता है। हालांकि पुराने समय में भी लोगों को शायरी, गजल, कहानी आदि लिखने का बहुत ही शौक होता था। इसके शौकीन आज भी कम नहीं हुए हैं परंतु सिर्फ दौर ही बदल चुका है जो लोग पहले कागजों पर अपनी बातों अपनी भावनाओं को लिखते थे आज वह सब इंटरनेट के द्वारा सोशल मीडिया पर लिखते हैं और उन बेहद लोगों तक अपने विचारों से साझा करते हैं जो उनकी बातों में दिलचस्पी लेते हैं। फैशन ब्लॉगिंग से जुड़ी गुप्त बातें जिससे सफलता हासिल हो सकती हैं अगर आप इन सभी बातों का ध्यान रखेंगे तो आप एक सफल फैशन ब्ल...

फैशन ब्लॉगर किसे कहते हैं, कैसे बनते हैं और उनके क्या कार्य होते हैं?

  फैशन के बारे में तो हम और आप सभी लोग जानते हैं परंतु फैशन ब्लॉगर क्या होता है इस के क्या कार्य होते हैं। और किन गुणों के कारण फैशन ब्लॉगर बना जा सकता है इन सभी चीजों के बारे में आज हम आपको बताएंगे। फैशन ब्लॉगर किसे कहते हैं? फैशन ब्लॉगर फैशन की दुनिया में चल रहे हैं नए रुझानों पर अपने विचार, सोच और पसंद को ध्यान में रखते हुए ब्लॉग अथवा लेख लिखते हैं। जिसे सोशल मीडिया द्वारा दुनिया भर के लोगों से जुड़ते हैं और उन लोगों तक विचारों को पहुंचाते हैं।फैशन में जिस तरह हर चीज में परिवर्तन होता रहता है वैसे ही फैशन ब्लॉगर अपने ब्लॉग मैं उस चीज के बारे में हर रोज नई बातें बताते हैं और लोगों लोगों को नई प्रवृत्तियों के बारे में आगाह करते हैं। फैशन ब्लॉगर की हमेशा से पूरी कोशिश रहती है कि उनके ब्लॉग का हर लेख लिखने का तरीका एक दूसरे से भिन्न और आकर्षक हो जिसे पढ़कर लोग आकर्षित हो सके। पूरी दुनिया इसे बहुत ही शौक से पढ़ती है क्योंकि हर व्यक्ति फैशन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीजों को जानने में रुचि रखता है और फैशन ब्लॉग के माध्यम से उन्हें हर चीजों का ज्ञान कराया जाता है। जो वो जानना चाहते हैं और ...

फैशन से जुडे़ कोई भी व्यवसाय को आगे कैसे बढ़ाएं

कोई भी व्यवसाय में अपनी एक नई पहचान बनाना कोई आसान काम नहीं है। उसी तरह फैशन से जुड़े किसी भी व्यवसाय में उन्नति करने के लिए बहुत से महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। हालांकि हम सभी बहुत अच्छे से जानते हैं कि पूरी दुनिया में फैशन किस मुकाम पर पहुंच गया है और फैशन से जुड़ी हर एक चीजों की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।  आज के दौर में हर किसी की जरूरत भी बहुत ही फैशनेबल हो गई है। इसीलिए फैशन से जुड़े किसी भी चीज का व्यवसाय शुरू करने के लिए शुरू में अत्यधिक मेहनत की जरूरत होती है उसके साथ-साथ बहुत सी चीजों पर गर्व करना होता है उसके बाद ही हम या आप उस व्यवसाय में सफलता के ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं। फैशन की दुनिया में अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए उस व्यवसाय के बारे में अधिक से अधिक जानकारी होना बहुत ही आवश्यक होनी चाहिए यह जानकारी आपको अध्ययन द्वारा और लोगों की सलाह मशवरा करने के बाद ही प्राप्त होगी। पढ़ाई के साथ साथ आपको अनुभव का होना भी आवश्यक है ताकि आप जल्द से जल्द सफलता की सीढ़ी चढ़ सकें। फैशन से जुड़े किसी भी व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के तरीके फैशन से जुड़े कि...

व्यक्तिगत शैली क्या है? इसे किस प्रकार बढ़ावा दे?

अपनी व्यक्तिगत शैली को फैशन के रूप में उपयोग करना एक कलात्मक कार्य है। व्यक्तिगत शैली क्या है? इसे करने के तरीके निम्न है। व्यक्तिगत शैली क्या है? व्यक्तिगत शैली को कई परिभाषाओं में परिभाषित किया गया है जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं। व्यक्तिगत शैली किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को विभिन्न शैलियों में परिभाषित करता है। प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तिगत शैली की पहचान उसके पहनावे से होती है। जो उसके व्यक्तित्व को दर्शाता है। व्यक्तिगत शैली वह शैली है जिससे आस पास का हर व्यक्ति उसे देखते ही आकर्षित हो जाए। कुछ लोग ट्रैंडी कपड़े पहनकर अपने व्यक्तित्व को निखारते है। परंतु बेहद लोग अपने पुराने कपड़ों के साथ नया एक्सपेरिमेंट करके भी सबकी नजरों में प्रशंसा के हकदार बन जाते हैं। किसी भी व्यक्ति के शैली के प्रकार और सारे होते हैं जिनमें से कुछ लोग परंपरागत पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। यह कपड़े उनके परंपरा के विरुद्ध नहीं होते और उनके व्यक्तिगत शैली को भी प्रभावित करते हैं। किसी भी व्यक्ति के व्यक्तिगत शैली के अंतर्गत सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि चलने फिरने बात करने का तरीका, उनका व्यवहार, स्वभाव और उनकी सो...

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

 हमारा जीवन रंगों का अत्यधिक महत्व है। रंगों की बिना जिंदगी वीरान है। किसी भी चीज को रंग एक आकर्षक रूप देता है और उन्हें प्रभावित करता है। दुनिया में उपस्थित प्रत्येक चीजों से रंगों का बहुत ही गहरा संबंध जुड़ा हुआ है। रंग हर जगह हर चीज में पाई जाती है यहां तक कि मनुष्य के रंगों में विभिन्नता पाई जाती है। जिस प्रकार रंगों का समावेश हर चीज में होता है उसी प्रकार कपड़ों में भी पाया जाता है और जिस तरह कपड़ों की विभिन्नता पाई जाती है उसी प्रकार रंगों में भी विभिन्न प्रकार होते हैं। कपड़ों के मामले में रंगों के अधिक से अधिक प्रकार होते हैं। एक रंग के कपड़े पर दूसरे रंग का चित्र, फूल-पत्ती और विभिन्न प्रकार के आकर्षक  डिजाइन बहुत ही कलात्मक तरीके से बना होता है। जो सबका मन मोह लेने का हुनर रखता है। रंग हमारे जीवन के महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। कपड़ों पर रंगों के साथ अनेक तरह के आविष्कार किए जाते हैं। जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं साथ ही उन्हें बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया भी जाता है। कपड़ों पर विभिन्न तरह के और विभिन्न रंगों के धागों और मोती आदि से बुनाई और कढ़ाई की जात...

फैशन डिजाइन के मूल तत्व में आकार और लाइन का कितना महत्व है?

 डिजाइनर द्वारा कोई भी परिधान का डिजाइन अथवा रेखा चित्र बनाते समय सबसे महत्वपूर्ण होता है कि उसकी बुनियादी तत्वों पर खास ध्यान दिया जाए। किसी भी चीज की अगर बुनियाद मजबूत और सबसे बेहतर होगी वह चीज आगे चलकर उतनी क बेहतरीन तरीके से तैयार होगी। कोई भी डिजाइन बनाते समय इन सभी तत्वों की महत्वपूर्ण आवश्यकता होती है इनके बिना रेखाचित्र का कल्पना करने का कोई फायदा ही नहीं है क्योंकि बिना इन तत्वों के शामिल हुए किसी भी परिधान को बनाने से असफलता के अलावा कोई निष्कर्ष ही प्राप्त नहीं होगा। फैशन डिजाइन के सभी तत्व अगर व्यवस्थित ढंग से उसमें शामिल होंगे तो ही कोई भी रेखा चित्र को सफल बनाया जा सकता है अन्यथा अगर उसने एक भी तत्व कम होंगे तो उन तत्व का व्यवस्थित रह पाना कठिन हो जाएगा और संपूर्ण कार्य को अंजाम देने में बहुत सारी कठिनाई सामने आएगी। फैशन डिजाइन के संपूर्ण तत्व जिस परिधान में शामिल होते हैं। वह परिधान अपने आपने यह दर्शाती है कि डिजाइन के तत्व किस तरह एक परिधान में एक दूसरे से संयुक्त है और एक दूसरे की मदद कर रही है लोगों को आकर्षित करने में। इसलिए एक सर्वोत्तम परिधान के लिए आवश्यक...

फैशन को प्रभावित करने वाले प्रमुख 5 कारक

 फैशन की चपेट में आ कर पूरी दुनिया से फैशनेबल हो गई है। यह फैशन हर जगह बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। फैशन के इस दुनिया में हर जगह कुछ ना कुछ और कुछ से अलग और नई देखने को मिलती है। जिसमें कुछ विशेष बात होती है। साथ ही वह हर चीज की बनावट उसका स्वरूप बहुत ही दिलचस्प होता है। जो फैशन के अंतर्गत आते हैं। फैशन दुनिया के हर हिस्से में देखने को मिलता है बहुत ही तीव्र गति से सब के जीवन पर प्रभाव डाल रहा है। इसमें बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। यह कई कारकों से होता है जिसका प्रभाव लोगों पर पड़ता है इनमें से कुछ कारक इस प्रकार हैं- फैशन को प्रभावित करने वाले प्रमुख 5 कारक 1. वस्त्र-निर्माता फैशन को प्रभावित करने वाले कारकों में वस्त्र निर्माता का भी प्रमुख योगदान है क्योंकि हर आदमी को अपने शरीर को ढकने के लिए कपड़ों की जरूरत पड़ती है और आज के युग में वस्त्र सिर्फ सही को ढकने के लिए ही नहीं बल्कि खुद को दूसरों को सजाने से बेहतर है दिखाने और सबसे महत्वपूर्ण की खूबसूरत दिखने के लिए लोग वस्त्र पहनते हैं। हर कोई ऐसा वस्त्रो का चयन करता है जो सिर्फ देखने में सुंदर नहीं है बल्कि पहनने पर भी उतना ही आक...

फैशन को प्रमुख 3 हिस्से में बांटा गया है तथा किसी विशेष परिधान की संरचना इस प्रकार की जाती है।

सामान्य तौर पर लोग सिर्फ फैशन के बारे में जानते हैं कि उसकी शैली के बारे में जानते हैं पर यह कोई नहीं जानता है कि फैशन के भी प्रकार होते हैं? क्या जानते हैं फैशन कितने तरह का होता हैं? नहीं ना।  वैसे तो फैशन के कई प्रकार होते हैं परंतु यहां इन 3 प्रमुख प्रकारों का वर्णन किया गया है जो इस प्रकार है। फैशन के प्रकार 1. वस्त्र निर्माता फैशनेबल वस्त्रो के निर्माता अथवा फैशन डिजाइनर परिधान तैयार करते हैं तो उसने उपयोग होने वाली प्रत्येक वस्तु भी बहुत ही खूबसूरत और कीमती होती है। फैशन डिज़ाइनर अथवा वस्त्र निर्माता अपने द्वारा तैयार किए गए परिधानों को विशेष रुप से डिजाइन करता है और फिर उसे उन विशेष चीजों द्वारा बहुत ही खूबसूरत तरीके से अपने हाथों से सजाता है। जिसके तरीके दूसरों से अलग और अपने आप में बहुत ही खास होते हैं। वह इस कार्य को संपूर्ण करने के लिए बहुत अधिक लागत, समय, मेहनत और बुद्धि लगाता है और आराम से अपने कार्य को अंजाम देता है। कपड़े से लेकर हर एक छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज पर वह खास तौर पर ध्यान देता है। जिसके फलस्वरुप तैयार किया गया परिधान की बनावट और दिखावट दोनों तरह स...