क्या जानते हैं कि फैशन उद्योग में फैशन डिजाइनर द्वारा जो कपड़े डिजाइन किए जाते हैं वो कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम क्या है? उनकी पहचान कैसे होती है?
आज हम इसके बारे में बात करते हैं क्योंकि इसका ज्ञान हमें होना बहुत ही आवश्यक है वह इसलिए कि अपने शरीर को ढकने के लिए तो हर कोई कपड़े पहनता है। साथ ही वह हर वक्त यह सोचता है कि वो किस तरह के कपड़े पहने जो उसे औरों से अलग खूबसूरत दिखने में मदद कर सके। मौसम के साथ-साथ कपड़े के बदलते रहते हैं उनका स्टाइल पहनने का तरीका भी पहले से जुदा होता है। बदलाव के कारण वे हमारे लिए आरामदायक और सुविधाजनक भी होते हैं।
फैब्रिक यानी कपड़ा का सबसे सही ज्ञान फैशन डिजाइनर को ही होता है क्योंकि फैशन डिजाइनिंग के कोर्स में उसे कपड़ों से जुड़े हर तरह का ज्ञान कराया जाता है। फैशन डिजाइनर के अलावा कुछ लोगों को कपड़े के बारे में बहुत सारी जानकारियां होती हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको कम मालूम होता है जिसे वे लोग कपड़े खरीदने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं। इसके बारे में जितना मुझे मालूम है वह आज मैं आपको बताने जा रही हूं। कपड़े के प्रकार, विशेषताएं और उन्हें कब और किस प्रकार पहनना है।
कपड़े के प्रकार
1. सूती वस्त्र ( cotton fabric)
यह कपड़ा ऐसा है जो हर कोई बहुत अधिक मात्रा में उपयोग में लाता है। बड़े-बड़े शहर से लेकर छोटे छोटे गांव में भी इसे अधिक से अधिक मात्रा में लोग खरीदते और पहनते हैं क्योंकि यह सबसे ज्यादा आरामदायक होता है इसे छूने पर एकदम मुलायम और पतला कपड़ा होता है। सूती वस्त्र ऐसा होता है जो हर मौसम में पहना जा सकता है यह हर तरह से आरामदायक होता है लोग सबसे ज्यादा इसे गर्मी में पहनते हैं क्योंकि गर्मी में होने वाले पसीने यह कपड़ा सोख लेता है और गर्मी से राहत मिलता है। भारत देश से लेकर अनेक शहरों में सूती वस्त्र के मांग सबसे अधिक और ज्यादा है। सूती कपड़े पर हर तरह का रंग चढ़ जाता है। यह प्लेन और प्रिंटेड दोनों प्रकारों में उपलब्ध होता है।
2.ऊनी कपड़ (woolen fabric)ऊन का उत्पादन भेड़ और याक के बालों से होता है। ऊन का इस्तेमाल ज्यादातर सर्दी के कपड़े बनाने में किया जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के सर्दियों में पहले जाने वाले कपड़ों को ऊन से बुना जाता है। स्वेटर के अलावा ऐसे बहुत से स्टाइलिश और फैशनेबल कपड़े ऊन से बनाए जाते हैं। यह छूने में बहुत मुलायम और पहनने पर बहुत ही गर्माहट प्रदान करता है। सर्दियों में यह हमारे शरीर की सुरक्षा करते हैं।
3.साटन कपड़ा (satin fabric)
साटन कपड़ा देखने में चमकदार और छूने पर एकदम चिकना होता है। चमकदार इसलिए होता है क्योंकि यह रेशम के धागे से बना होता है। बाकी कपड़ों की तरह यह सिकुड़ता नहीं है ना धोने पर और ना पहनने पर इसलिए इस पर प्रेस करने की जरूरत नहीं पड़ती है। सामान्य मौसम में यह पहनने पर आरामदायक होता है। गर्मी के मौसम में इसे पहनने पर गर्मी लगती है और सर्दी के मौसम में यह कपड़ा एकदम ठंड बना रहता है। ज्यादातर इसका उपयोग जार्जेट व नेट के डिजाइनर कपड़ों में अस्तर लगाने में किया जाता है। हर मार्केट में विभिन्न रंगों में पाया जाता है।
4.मखमल कपड़ा (velvet fabric)मखमल के कपड़े रेशम से बनते हैं। देखने पर बहुत ही चमकदार और छूने पर यह बहुत ही मुलायम और रोयेंदार होते हैं। यह पतले और मोटे दोनों प्रकार के कपड़ों में उपलब्ध होते हैं। मखमल का कपड़ा सर्दी के मौसम में पहनने पर ठंड से हमारी सुरक्षा करता है।इसके प्रकार और विभिन्नता में कोई भी कमी नहीं है। औरतों से लेकर पुरुष तक सभी के सर्दी में पहनने के लिए सारे कपड़े मखमल के बनाए जा सकते हैं। कपड़ों के अलावा एक घर के अनेक चीजों को जैसे चादर, तकिये व रजाई के गिलाफ आदि को भी मखमल के कपड़े से लाया जा सकता है।
5.रेयान कपड़ा (rayon fabric)
रेयान कपड़े को लकड़ी के गूदे से बनाया जाता है। कॉटन सीड ऑयल आदि का मिश्रण है रियान कपड़ा। यह छूने पर बहुत ही कोमल, मुलायम और चिकना होता है। पहनने पर बहुत ही आरामदायक होता है। गर्मी के मौसम में पहनने के लिए यह कपड़ा बहुत ही आरामदायक होता है। कपड़ों के अलावा इसका उपयोग चादर, तकिए के गिलाफ, मोजा, तौलिया और अंडर गारमेंट्स आदि बनाने में किया जाता है। यह बहुत ही विशाल रंगों में पाया जाता है और और प्रिंटेड कपड़े इसकी बहुत ही खूबसूरत होती हैं।
6.जार्जेट कपड़ा (Georgette fabric)
जॉर्जेट का कपड़ा बहुत ही हल्का और महीन होता है। यह इतना पतला होता है कि आर पार दिखाई देता है। कोई भी कपड़े सिलवाने के लिए जारजट में अस्तर लगाने की जरूरत हो जाती है। उसके बाद या गर्मी और सर्दी तूने मौसम में पहने जा सकते हैं। फैशन डिजाइनर ज्यादातर जॉर्जेट के कपड़े पर ही तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं।यह प्रिंटेड और प्लेन दोनों रूपों में मार्केट में बहुत ही आसानी से उपलब्ध होता है। साड़ी, सूट, फ्रॉक, लहंगा, शरारा, गरारा तथा कुर्ती यह सभी जॉर्जेट के कपड़े के ही अधिक से अधिक देखने को मिलते हैं।
7.शिफॉन कपड़ा (chiffon fabric)
शिफॉन एक पारदर्शी कपड़ा होता है जो रेशम से बनाया जाता है। स्पर्श करने पर यह बहुत ही मुलायम और चिकना मालूम होता है। यह बहुत ही पतला, हल्का, कोमल और मजबूत कपड़ा होता है इसलिए बिना अस्तर के इसका ब्लाउज, कुदरती व सूट आदि बनाकर पहना नहीं जा सकता है।ट्रेंडी कपड़े ज्यादातर शिफॉन और जार्जेट के कपड़े से बनाए जाते हैं। फैशन डिजाइनर द्वारा बनाए गए साड़ी, गाउन लहंगे और उसपर के दुपट्टों को मुख्य रुप से शिफॉन कपड़े से बनाया जाता हैं।
8.मलमल कपड़ा (polyester fabric)
यह ऐसा सूती कपड़ा है जो बहुत ही सरल तरीकों से बुना हुआ होता है परंतु गर्मी के मौसम में इसमें पसीना जरा भी नहीं सोखता है। यह कपड़ा बहुत ही मजबूत और टिकाऊ होता है जिससे लंबे समय तक इसे पहना जा सकता है। यह जल्दी खराब नहीं होता है। इस कपड़े प्रेस करने की जरूरत नहीं होती यह वैसे ही एकदम चिकना, मुलायम और चमकदार होता है। स्पोर्ट्स के कपड़े व स्कूल ड्रेसेस आदि को मलमल कपड़ो से बनाया जाता है।
9. लाइक्रा कपड़े (lycra fabric)
इस कपड़े में कपड़े की तरह खिंचाव होता है।यह बहुत ही चिकना, चमकदार व सरकने वाला बहुत मजबूत कपड़ा होता है। लाइक्रा के कपड़े पहनने का यह सही पर बिल्कुल फिट बैठ जाता है। इस कपड़े में सिकुड़न नहीं होती इसलिए इस कपड़े पर प्रेस करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस कपड़े का सबसे ज्यादा उपयोग लॉन्ग गाउन, शॉर्ट स्कर्ट, फ्रॉक, मैक्सी व नकाब आदि बनाने में किया जाता है।
10.लिनेन कपड़ा (linen fabric)
इस कपड़े की सबसे अच्छी खासियत यह है कि यह पानी को बहुत जल्दी सोखता है। पानी सूखने की वजह से इसमें बहुत ही जल्दी सिकुड़न आ जाता है इसीलिए इसे प्रेस करने की अधिक जरूरत पड़ती है। साथ ही बहुत ही मजबूत और टिकाऊ होता है। गर्मी में पहनने के लिए यह कपड़ा बहुत ही आरामदायक और सब का पसंदीदा होता है। इसलिए गर्मी में पहनने वाले कपड़े अधिक से अधिक लोगों के हर तरह के कपड़े लिनेन कपड़े से बनाये जाते हैं।
11.चमड़े का वस्त्र(leather fabric)
चमड़े के जो कपड़े होते हैं वो जानवरों की खाल से बनते हैं। यह कपड़ा छूने पर बहुत ही चिकना, कठोर और मोटा होता है। चमड़े से बने कपड़ों का इस्तेमाल सिर्फ सर्दियों के मौसम में किया जाता है। ठंड से यह हमारे शरीर की सुरक्षा करता हैं। कपड़ों के अलावा टोपी, बैल्ट, जैकेट, जूते, सोफे व फर्नीचर आदि बनाने में खास तौर पर किया जाता है। यह बहुत से कलर और वैरायटी में उपलब्ध होता है।चमड़े से बने हर एक चीज को स्टाइलिश तरीके से बनाया जाता है जो फैशन ट्रेंड में रहता ही है।
12.नायलॉन कपड़ा (nylon fabric)
नायलॉन कपड़ा कृतिम पॉलीमर से बना होता है। पॉलिस्टर कपड़े से बेहतर नायलॉन कपड़ा होता है। यह कपड़ा बहुत ही ठोस होने के कारण जल्दी खराब नहीं होता और लंबे समय तक चलता है। लड़कियों के गाउन, स्कर्ट, टॉप व लड़कों के टीशर्ट तक नायलॉन कपड़े के ही बनते हैं।
13.डेनिम कपड़ा (denim fabric)डेनिम मोटा और ठोस सूती कपड़ा होता है।यह बहुत ही मजबूत होता है। इस कपड़े से ज्यादतर जींस, जैकेट, मिनी स्कर्ट आदि बनाए जाते हैं। यह कपड़ा कभी पुराना नहीं होता हमेशा प्रवृत्तियों में बना रहता है। ठंड में आरामदेह होता है।
14.नेट के कपड़े (net fabric)
सभी तरह के कपड़ो मे नेट का कपड़ा सबसे ज्यादा नाजुक, नरम, पारदर्शी और मुलायम होता है। इसके कलर, प्रकार और डिजाइन में कोई कमी नहीं होती है। मार्केट हर दुकान में यह अधिक से अधिक डिजाइनों में और बहुत अधिक मात्रा में प्लेन, प्रिंटेड अथवा कढ़ाई वाले सभी रूपों में प्राप्त हो जाता है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक की हर तरह के कपड़े और फैशन डिजाइनर द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़ों को भी नेट के कपड़े से बनाया जाता है। सूट, फ्रॉक, साड़ी व लहंगे आदि को बहुत ही खूबसूरत नेट से तैयार किया जाता है।
आशा है कि आप को मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा मेरा लेख हिंदी में पढ़ने के लिए सब्सक्राइब कर दीजिए और पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना प्लीज मत भूलिएगा।
Comments