भारत देश में फैशन का क्या अस्तित्व है और फैशन को कैसे बढ़ावा मिला?
भारतीय कपड़े भारत के अलावा कई बड़े बड़े शहरों में बहुत ही प्रसिद्ध है इसका कारण यह है कि भारत के कपड़े पहनने का तरीका और भारतीय लोगों का पहनावा बहुत पुराना है उनकी संस्कृति, उनकी परंपरा बहुत प्राचीन समय से है। प्राचीन समय से ही साड़ी व ब्लाउज और लहंगा, चोली व दुपट्टा और चीजों का प्रमुख पहनावा रहा है। जिसे आज भी और के बहुत ही शौक से पहनती हैं। शादी विवाह से लेकर कई तीज त्योहारों पर लाल साड़ी पहनने की परंपरा सदियों से चला आ रही है। जिसे भारतीय महिलाएं बिना कोई जोर जबरदस्ती के बखूबी निभाया करती है। इन्हें के कारण भारत की संस्कृति और सभ्यता अभी तक जागरुक है।
प्राचीन समय से जो वस्त्र बनते चले आ रहे हैं वह हाथ करघा द्वारा बनाए जाते थे जो वर्तमान में बदलकर पावर लूम तथा ऐसी कई मशीनों का आविष्कार हो गया जिससे तरह तरह के कपड़े तैयार किए जाते हैं। उन पर रेशम, जरी व अनेक फैंसी धागों से कढ़ाई होना शुरू हो गया। जिसके प्रति लोग काफी आकर्षित होने लगे और यह सब कुछ धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैलने लगा। इस ने लोगों के दिलों में और उस उनके घरों में अपनी जगह बना ली। कुछ लोग इसका व्यापार करते तो कुछ लोग ऐसे कपड़े पहन कर अपना शौक पूरा करते हैं ऐसा करते-करते कब इसने फैशन का रूप ले लिया पता ही नहीं चला।
साड़ी और लहंगा से हटकर बहुत सारे ऐसे वस्त्र बनने लगे और लोगों ने पहनने लगे जो उन्हें बहुत ही आरामदायक और सुविधाजनक लगते थे जिसमें सलवार सूट को लोगों ने ज्यादा महत्व दिया। उसके अलावा पटियाला सूट चूड़ीदार धोती आदि ऐसे कपड़े हैं जिसने लोगों को बहुत ही आकर्षित किया। उन्हें पहनने के तरीके और उन्हें बनाने का तरीका सबको बहुत ही पसंद आने लगा। समय के साथ साथ उनके कपड़ों में, कपड़े पहनने के तरीके में और उन्हें सिलने में तैयार करने में वृद्धि तथा परिवर्तन होने लगा। उनके विचार कल्पनाएं आवश्यकता से अधिक बढ़ने लगे जिससे फैशन को बढ़ावा मिला।
कपड़ों के अलावा ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो किसी का भी उड़ान दास बदल सकते हैं।जाहिर सी बात है सूरत देखने के लिए सिर्फ कपड़े ही जरूरी नहीं बल्कि वह हर ऐसी चीज जरूरी है जिससे पहनकर सुंदरता जाहिर हो। वो वही चीजें है जो सिंगार के अंतर्गत आते हैं। मेकअप से लेकर आभूषण तक हर एक चीज को भारत के हर हिस्से में बनाया जाता है।
टेलीविज़न, न्यूज़ पेपर, मैगजीन में इनके चर्चे छपने लगे धीरे धीरे यह पूरे विश्व में फैलने लगा। टीवी के सितारे और मशहूर हस्तियो ने इनकी प्रमुखता को बहुत ही महत्व दिया। इन्हीं के कारण फैशन आज इतनी ऊंचाई पर मनोज पाया और लोगों के दिलों पर राज करने लगा है। हर व्यक्ति अपने पसंदीदा अभिनेता को अनुसरण करने लगा जिससे कोई भी फैशन का चलन धीरे-धीरे शहर से लेकर गांव तक हर जगह पहुंच गया। आज भी कोई भी चीज चाहे कपड़ा हो या कुछ भी लोग सोशल मीडिया द्वारा ही उसे लोगों तक पहुंचाते हैं और लोग आकर्षित होकर उसे महत्व देते हैं।
टीवी के मशहूर हस्तियों के कपड़े डिजाइनर द्वारा डिजाइन किए जाते हैं दुनिया भर में प्रसिद्ध होते हैं। उन्हीं फैशन डिजाइनर के डिजाइन किए गए आधुनिक कपड़ों के संग्रह को हर साल होने वाले फैशन वीक में प्रायोजित किया जाता है। इसमें टेलीविजन स्टार डिजाइनर कपड़ों को पहन कर रहा है वह करते हैं और उन्हें देखकर पूरी दुनिया उन्हें अनुसरण करती हैं। यहां फैशन वीक भारत के संस्कृति सभ्यता को ध्यान में रखते हुए रैंप वॉक के जरिया उन्हें पूरी दुनिया में प्रस्तुत करता है।
आशा है कि आप को मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा मेरा लेख हिंदी में पढ़ने के लिए सब्सक्राइब कर दीजिए और पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना प्लीज मत भूलिएगा।
Comments