इस तरह के इंडो वेस्टर्न कपड़े पहनकर आप सभी को कर सकते हैं आकर्षित
हमारे भारत देश में हम सभी जानते हैं कि सर्दी के साथ साथ हमारे घर में रिश्तेदारों में शादियों का मौसम हर जगह शुरू हो जाता है हर तरफ खुशियां ही खुशियां होती है और इस खुशी के मौके पर हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है दूसरों की तारीफे अपने लिए सुनना चाहता है और यही चाहत हर किसी में बरकरार रहती है। अपने मन पसंदीदा कपड़े पहन कर दूसरों को आकर्षित करने का हुनर हम भारतीयों को बखूबी आता है। और शादी व समारोह अथवा किसी भी अवसर पर हर किसी को टक्कर देना और फैशनेबल दिखने कि चाह हर किसी में होती है कोई किसी से कम नहीं देखना चाहता। इसके लिए वह हर मुमकिन कोशिश करता है कि दूसरी उसकी तरफ आकर्षित हो। इससे सिर्फ उसकी सुंदरता ही नहीं दिखती बल्कि उसके व्यक्तित्व की भी पहचान होती है। अपनी संस्कृति और सभ्यता को ध्यान में रखते हुए अपने खूबसूरती में चार चांद लगाने का हुनर हर कोई रखता है।
हम सभी जानते हैं हमारे यहां शादी और उसके अनेक प्रकार के रस्मों और रिवाजों में सादगी किसी को भी बिल्कुल पसंद नहीं। सभी रस्मों रिवाजों को हर कोई धूमधाम व उत्साह से मनाता है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारतीय परिधान को लेकर विभिन्न शैलियों पहनने के अनेक तरीके का अत्यधिक ज्ञान है। यहां की सूट, साड़ी और लहंगे पर बने हाथ के काम हर कोई प्रशंसा करता है और करे भी क्यों न यहां के परिधान जैसे कपड़े दूसरे शहरों में मिलते ही नहीं और न कहीं बनते हैं। ऐसा हुनर सिर्फ भारतीयों के पास ही होता है। जिसे आज के समय में फैशन के नाम से जाना जाता है और यह इतना प्रचलित हो चुका है कि हर कोई इसकी खूबसूरती से वाकिफ है।
हम सभी जानते हैं हमारे यहां शादी और उसके अनेक प्रकार के रस्मों और रिवाजों में सादगी किसी को भी बिल्कुल पसंद नहीं। सभी रस्मों रिवाजों को हर कोई धूमधाम व उत्साह से मनाता है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारतीय परिधान को लेकर विभिन्न शैलियों पहनने के अनेक तरीके का अत्यधिक ज्ञान है। यहां की सूट, साड़ी और लहंगे पर बने हाथ के काम हर कोई प्रशंसा करता है और करे भी क्यों न यहां के परिधान जैसे कपड़े दूसरे शहरों में मिलते ही नहीं और न कहीं बनते हैं। ऐसा हुनर सिर्फ भारतीयों के पास ही होता है। जिसे आज के समय में फैशन के नाम से जाना जाता है और यह इतना प्रचलित हो चुका है कि हर कोई इसकी खूबसूरती से वाकिफ है।
दिल को छू जाने वाले भारतीय परिधान में ऐसा कुछ कपड़े निम्न दिए गए हैं। ये और इससे मिलते जुलते वस्त्र को भारतीय महिलाएं बड़े चाव से शादी-विवाह में पहनती है। जो सिर्फ फैशनेबल और स्टाइलिश ही नहीं बल्कि भारतीय परंपरा व संस्कृति का प्रतीक भी है।
इंडो वेस्टर्न परिधान
इस तरह के इंडो वेस्टर्न कपड़े पहनकर आप सभी को कर सकते हैं आकर्षित और प्रभावित। जहां ना सिर्फ हमारी संस्कृति में शामिल है बल्कि हमारी परम्पराओं के अनुरुप भी है। जिसे बहुत ही खूबसूरत से फैशन का रुप दिया गया है।
यह सफेद रंग का धोती सलवार और ब्लाउज चंदेरी कपड़े का बना है जो सिर्फ बनारस और अन्य कई देशों में चंदेरी के कपड़े बनाए जाते हैं। ऊपर से बेबी ब्लू चंदेरी का कोट एक आकर्षक लुक दे रहा है। यह स्टाइलिश सिर्फ देखने में ही नहीं बल्कि पहनने पर भी स्टाइलिश और फैशनेबल लगेगा। जूतियां और कान के झुमके आपको परफेक्ट लुक दे सकते हैं।
उपरोक्त फोटो में आप देख सकते हैं कि इस पीच कलर के पूरी सूट में ब्लाउज को प्लाजो के साथ सेट करके पहना गया है जिसमें प्लेन जार्जेेट के प्लाजे के साथ ब्लाउज पर हाथ से पढ़ाई की गई है। और ऊपर से प्रिंटेड श्रग पूरे सूट को मुकम्मल कर रहा है। शादी पार्टी में किसी भी अवसर के लिए इस तरह के ड्रेस में आप कमाल की लग सकती है।
इस गाजरी कलर के सूट का पेटर्न, डिजाइन और कलर बहुत खूबसूरत है। प्लेन स्कर्ट के साथ बंद गले वाले ब्लाउज पर हाथ द्वारा विभिन्न प्रकार के धागे व रेशम से कढ़ाई की गई है। और इसके अंदाज को पूरा करने वाला जॉर्जेट का श्रग पूरे सूट की खूबसूरती को बढ़ा रहा है।
सफाया रंग की यह शिफॉन की साड़ी आप देख सकते हैं कि इसका पहनने का तरीका कितना अनोखा है। इसका शोल्डर कट ब्लाउज पर कढ़ाई का काम किया गया है। उस पर से श्रग पूरे साड़ी का अंदाज बदल दे रहा है। साड़ी पहनने का यह तरीका कितना स्टाइलिश और सबसे जुदा लग रहा है। इसका अंदाज सबको आकर्षित करने योग्य है।
उपरोक्त फोटो में आप देख रही हैं या काले रंग का स्कर्ट गोल गोल बना हुआ है यह कपड़ा हैंडलूम द्वारा तैयार किया गया है। स्कर्ट के साथ काले रंग की फुल आस्तीन वाली टॉप कमाल लग रही है। ज्यादातर लड़कियों का पसंदीदा रंग काला ही होता है। शादी, पार्टी व किसी भी समारोह में पहनने के लिए यह ड्रेस बिल्कुल योग्य है।
आशा है कि आप को मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा मेरा लेख हिंदी में पढ़ने के लिए सब्सक्राइब कर दीजिए और पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना प्लीज मत भूलिएगा।





Comments