बढ़ती उम्र के साथ इस तरह दिखें स्टाइलिश और आकर्षक
आधुनिक समय में बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी के बीच फैशन बहुत तेजी से अपने एक जगह बना रहा है। हर व्यक्ति फैशनेबल देखने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। फैशन का पागलपन इस तरह से लोगों पर सवार हो रहा और हो चुका है कि वह इस होड़ में या भूल गए हैं कि उनकी उम्र के हिसाब से चीजें अच्छी लगती हैं। बढ़ती उम्र को अनदेखा करके सभी जवान दिखने के लिए अनगिनत प्रयत्न कर रही हैं जिससे उन्हें लाभ और हानि ज्यादा पहुंच रही है और इस बात का उन्हें ज्ञात तक नहीं है।
खूबसूरत कपड़े पहनना, महंगे मेकअप करना और खूबसूरत दिखना हर कोई चाहता है। परंतु इसका सही ज्ञान सभी को नहीं होता इसलिए वहां कुछ ना कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे दूसरों को आकर्षित करने के चक्कर में वह लोगों की भीड़ में हंसी का कारण बन जाते हैं। वैसे तो हर चीज उम्र और समय के हिसाब से होती है। बस थोड़ी सी विचार और विमर्श करने की बात है।
जरा सोचिए अगर सभी लोग अपनी उम्र के अनुसार कपड़े पहने, उम्र के अनुसार ही फैशन से जुड़ी हर चीज को अपनाएं तो वाकई में बहुत खूबसूरत दिख सकते हैं। क्योंकि हर व्यक्ति अपने आप में बहुत ही खूबसूरत होता है और दुनिया में कोई भी चीज ऐसी नहीं है इसमें कोई खूबसूरती ना हो हर चीज में कोई ना कोई खास बात होती है और लोगों में भी। बस उनमें थोड़ा सा और तड़का लगाकर उन्हें दिलचस्प बनाने के बात होती है फिर चाहे वह कोई चीज हो या कोई इंसान।
कपड़ों और रंगों का चयन इस तरह से करें
किसी भी लड़की या महिला के पूरे स्टाइल में सबसे ज्यादा कपड़ों पर ध्यान दिया जाता है कपड़ा और उस कपड़े का रंग सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं अगर उम्र और अपने शरीर के हिसाब से कपड़े और उसके रंग इन दोनों का चयन करने में आप सफल हो गए तो समझ लीजिए कि हर कोई आपके व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकता हैं। जाहिर सी बात है कि अगर 50 साल की महिला 25 साल के कॉलेज वाले शॉर्ट कपड़े पहनेगी तो लोगों के बीच हंसी का पात्र ही बनेगी। इसलिए जरूरी नहीं कि छोटे कपड़े पहन कर किसी भी उम्र की महिला स्टाइलिश देख सकती हैं अपने उम्र के हिसाब से कपड़े पहनकर पर स्टाइलिश और आकर्षक दिख सकती हैं।
कपड़े और उसके रंगों का चयन करने के बाद बात आती है फिटिंग की अगर कपड़े की फिटिंग अच्छी ना हो तो पूरा अंदाज़ खराब हो जाता है। सही मायने में अपने शरीर के आकार के अनुसार ही कपड़े की फिटिंग करनी चाहिए ताकि आप उस कपड़े में आरामदायक महसूस कर सकें। क्योंकि अगर कपड़े की फिटिंग सही नहीं होगी तो कपड़े पहनते वक्त और पहनने के बाद भी आपको ही परेशानी होगी। आपस में आरामदायक महसूस नहीं कर पाएंगे।
इस तरह से करें मेकअप
किसी भी उम्र की लड़की हो जब बात मेकअप पर आती है तो वह अपने चेहरे और त्वचा को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करती। महंगे से महंगा प्रोडक्ट लगाती है जिससे उनकी त्वचा पर कोई भी नुकसान ना पहुंचे।
बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के चेहरे व बाकी त्वचा पर झुरिया जाती है और उनकी त्वचा ढीला पड़ना शुरू हो जाती है ऐसे में उन्हें अपनी त्वचा का खास ख्याल करना पड़ता है। आंख के नीचे काले घेरे और भी ऐसी कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है जिससे वे परेशान हो जाती हैं। मेकअप के जरिए उनकी त्वचा को स्वस्थ और कोमल बनाया जाता है। जिससे वे प्राकृतिक नजर आए। उनकी उम्र पहले से कम लगने लगे।
आभूषण का चयन ऐसे करें
अपनी उम्र के हिसाब से हर चीज में ध्यान रखनी है तो अपने आभूषण में भी खास ख्याल रखें जो पहनने के बाद स्टाइलिश और फैशनेबल लगे ताकि लोग आपकी तरफ आकर्षित हो सके। ऐसा नहीं है कि आपको ढेर सारी भारी भरकम आभूषण पहन लेंगे तो आप बहुत ही खूबसूरत लगने लगेंगी लोग आप ही को देखेंगे ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उसकी जगह आप हल्के-फुल्के फैंसी आभूषण भी पहन लेंगे तो सबकी आंखों का तारा ही रहेंगी।
हील्स की मोह माया को छोड़ दें
अपने शरीर के आकार के अनुसार ही अपने सैंडल का चयन करें। अगर दूसरों को देखकर आपको लगता है कि वह हील पहनकर बहुत ही स्टाइलिश लग रही है तो आप भी एक पहनेंगी तो उतनी ही स्टाइलिश लगेगी परंतु ऐसा नहीं है ऐसे लोग होते हैं जिन्हें हील्स पहनने का बहुत शौक होता है अपने शौक को पूरा करने के लिए वह प्लेटफॉर्म हील भी पहन सकती हैं। मेरा यह मानना है कि जिसको जिस सैंडल चप्पल या हील जिसमें भी आरामदायक महसूस हो वही पहनना चाहिए। ताकि चलने फिरने में कोई भी परेशानी ना हो और अगर आरामदायक सैंडल नहीं है तो गिरने का भी डर लगा रहता है और अगर आप की गई तो लोगों के बीच हंसी का कारण भी बनेगी और तो और आपके पैरों में मोच भी आ जाएगी। इसीलिए बेहतर होगा कि जो चप्पल आपको पहनने में आरामदायक है वही पहने हैं क्योंकि आरामदायक चप्पल भी बहुत डिजाइन वाली स्टाइलिश भी आती है जो सिर्फ देखने में ही नहीं बल्कि उन पर भी खूबसूरत लगती है जरूरी नहीं कि जो दूसरों की पैरों पर अच्छा लगता है वही आपके पैर पर भी अच्छा लगे। यह भी हो सकता है कि जो चप्पल आपके पैरों पर अच्छी लग रही है और दूसरों के पैरों पर अच्छी ना लगे सिर्फ आपके पैरों पर ही अच्छी लगे।
बढ़ती उम्र के साथ से समस्या की बढ़ जाती है। उसके लिए उसका समाधान निकलना भी आवश्यकता है। हर कोई हमेशा खूबसूरत और जवान देखना चाहता है परंतु इसके लिए अपने उम्र को तो रोक नहीं सकता बस ऐसे ही कर सकता है जिससे वहां अपनी हर उम्र में खूबसूरत नजर आए। उनकी खूबसूरती प्राकृतिक लगे ना कि सिर्फ दिखावटी। इसके लिए उन्हें अपनी परेशानियों को दूर रखें कुछ ऐसी बातों का ध्यान रखना पड़ता है जो उन्हें नुकसानदायक ना हो सिर्फ लाभदायक हो।
आशा करता हूं कि आपको मेरा यह लेख पसंद आया होगा अगर आपको मेरा यह लेख पसंद आया है तो प्लीज लाइक और शेयर करना प्लीज मत भूलिएगा ऐसे ही मेरे लेख हिंदी में पढ़ने के लिए सब्सक्राइब कर दीजिए

Comments