सर्दी में पहने जाने वाले आउटफिट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बातें

 सर्दियों का मौसम आ रहा है। हर किसी को अपने अलमारी हो को फिर से सेट अप करने की आवश्यकता पड़ेगी साथ ही उन्हें नए कपड़े व स्वेटर खरीदने पड़ेंगे क्योंकि पुराने कपड़े और स्वेटर अब फैशन के ट्रेंड में नहीं है हर साल मौसम के साथ-साथ कपड़े और स्वेटर भी नए आते हैं और पुरानी चीजों को पहनना हर किसी को पसंद नहीं होता है।अब लोग अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अपनी ख्वाहिशों को भी पूरा करते हैं और हर वक्त स्टाइलिश और फैशनेबल दिखना हर किसी को पसंद है और उसी पसंद को हर कोई हर वक़्त बरकरार रखता है।


सर्दियों में ठंड से बचना सबसे ज्यादा आवश्यक होता है और लोग ठंड से बचने के लिए वही फैशनेबल स्वेटर और कपड़े व पहनते हैं जो फैशन का ट्रेंड में चल रहा है। शॉपिंग मॉल मार्केट जाते हैं उन्हें सब क्लियर हो जाता है क्योंकि सबसे पहले माल व शॉपिंग मॉल, मार्केट में वह बहुत आसानी से उपलब्ध होते हैं। यह सर्दी के कपड़े बहुत स्टाइलिश और खूबसूरत होने के साथ-साथ बहुत ही ज्यादा आरामदायक होते हैं जो सर्दी से हमारी सुरक्षा करते हैं। जाहिर सी बात है कि हम हर मौसम में पहनने वाले कपड़े सर्दियों में नहीं पहन सकते हैं क्योंकि उससे हमारे शरीर की रक्षा नहीं हो सकती और ठंड से बचने के लिए हमें मोटे व ऊनी कपड़े की जरूरत हर हाल में पड़ती ही है।

अलग-अलग ड्रेस के साथ में अलग-अलग तरह का लुक मिलता है जो पहले के मुकाबले नया होता है और हर कोई समय के साथ अपने आप को बदल देता है क्योंकि एक तरह दिखने से वह देखने से हर कोई बोर हो चुका होता है इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति मार्केट में अपने लिए कुछ ना कुछ नया ढूंढता रहता है और अपने ऊपर नए नए एक्सपेरिमेंट करता रहता है। जिससे उनकी पसंद नापसंद और उनके व्यवहार का अनुमान लगाया जा सकता है। 


कुछ लोगों की फैशन सेंस काफी अच्छी होती है वह हर वक्त फैशन इंडस्ट्रीज में होने वाले अपडेट लेते रहते हैं।इसीलिए किसी भी वक्त उनके लुक में कोई कमी नहीं रहती है वह हमेशा फैशनेबल लिखते हैं और हर किसी को इंप्रेस व अट्रैक्टिव करते रहते हैं।वैसे तो मार्केट में सर्दी के स्वेटर को कपड़ों से जुड़े हजारों ऑप्शन होते हैं परंतु हर कोई सही ऑप्शन सेलेक्ट नहीं कर पाता। क्योंकि उन लोगों को फैशन की अच्छी खासी समझ नहीं होती और वे उन्हें देखकर काफी इंप्रेस होते हैं और उनसे फैशन टिप्स लेते रहते हैं जिसे वह भी फैशनेबल दिख सके।

फैशन का सबसे ज्यादा भूत सवार नव युवा पीढ़ी को होता है। टीवी सीरियल्स मूवीस आदि में स्वेटर, जैकेट और सर्दी के कपड़े पहने हुए अपने फेवरेट स्टार को देखकर उन्हें फॉलो करना सबकी पसंद के साथ से सब की आदत बन चुकी है।सर्दी के भारी स्वेटर पहनने से भागते हैं क्योंकि इसे पहनने से उनके स्मार्टनेस पर बुरा असर पड़ता है और आज के दौर में कोई भी अपने गुड लुक को लेकर कंप्रोमाइज नहीं करना चाहता। इसीलिए ऐसे स्वेटर और ड्रेसेस उपलब्ध है जो देखने में स्टाइलिश और पहनने के बाद सर्दी से बचे भी रहते हैं।

इसकी सबसे ज्यादा जरूरत उन लोगों को है जो रोज ऑफिस जाते हैं, कॉलेज स्टूडेंट्स लड़की हो या लड़का दोनों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। रोज-रोज खुद को स्टाइलिश और स्मार्ट दिखाने का भी एक टैलेंट होता है। उनको पढ़ाई करने के लिए रोज कॉलेज व यूनिवर्सिटी जानी पड़ती है और पहनने के लिए फैशनेबल कपड़े ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता फैशन की सबसे ज्यादा समझ इनको ही तो होती है। इसके अलावा पार्टी व शादी और उससे जुड़े अनेक समारोह में अलग-अलग तरह के ड्रेसेस पर मैचिंग तथा डिजाइन दार स्वेटर पहने जाते हैं दुल्हन हो या फिर मेहमान हर किसी को डिफरेंट दिखना चाहिए होता है और दूसरों को आकर्षक करना होता है।


 आउटफिट चाहे जैसे भी हो हालांकि सर्दी से बचने के लिए ऊनी कपड़े और स्वेटर ही काफी नहीं है और भी चीजें होती हैं जिसकी जरूरत सर्दी के मौसम में पडती है सॉक्स, जूते, मफलर, जैकेट आदि शरीर के हर किसी को गर्म करने वाली चीज है जो हर कोई अपने डेली यूज में उपयोग करता ही है। इन्हीं चीजों में परिवर्तन होकर अब ये डिजाइनर व स्टाइलिश हो गए हैं उनके आकार, आकृति और डिजाइन में पहले से बहुत कुछ बदल गया है।

उनके कपड़े और उसे जुड़ी हर चीज अब डिजाइनर हो चुकी है जो फैशन डिजाइनर डिजाइन करते हैं। और उनके डिजाइनर कपड़े तथा स्वेटर विश्व भर में प्रसिद्ध होते हैं और ऐसे कपड़ों को पहनने के लिए हर कोई बेताब रहता है हालांकि ये प्रोफेशनल लोगों के अलावा हर किसी के बस की बात नहीं है। और साधारण लोग उन्हीं को फॉलो करते हैं।

मौसमी स्टाइलिश कपड़ों का क्रेज अब सिर्फ लड़कियों तक ही सीमित नहीं है लड़कियां बच्चे का बूढ़े सभी इसके अंतर्गत आ चुके हैं फैशन का क्रेज सबके सर चढ़कर बोल रहा है। अब लड़कियां भी लड़कियों से कम नहीं है अभी स्टाइलिश दिखने और अपने स्मार्टनेस में कोई कमी नहीं छोड़ते इसके अलावा बच्चे का बोलो के लिए भी मार्केट में तरह-तरह के डिजाइनर ड्रेसेस उपलब्ध है जिनकी हजारों वैराइटीज होती हैं यह सब की जरूरत ही नहीं उनकी पसंद नापसंद और ख्वाहिशों को भी पूरा करते हैं।


परंतु कुछ लोगों को ऊन के स्वेटर, फ्रॉक, समीज हाथों से बने पसंद आते थे अब उनमें थोड़ा सा परिवर्तन हो चुका है उनकी डिजाइन,कलर पहले से ज्यादा खूबसूरत हो चुके हैं जो फैशन के प्रवृत्तियों के अनुसार बनाए जाते हैं और पहने जाते हैं। हाथ के अलावा की मशीन से भी बनाए जाते हैं।

सर्दियों के कपड़े विशेष तौर पर ऊन के बने होते हैं उसके अलावा जानवरों की खाल की खाल उतार कर उनकी खाल और चमड़े से बनाए जाते हैं स्वेटर के अलावा जूते भी चमड़े के बने होते हैं जिसे के बाद गर्माहट प्रदान करते हैं और बेहद आरामदायक होते हैं।बेहतरीन डिजाइन, आकार और वैरायटी के होते हैं। देश विदेश में इसके तरह तरह के ब्रांड होते हैं जो लोगों के मांग के अनुसार फैशनेबल वस्त्रों का निर्माण कार्य मेरे आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। विश्व भर में उसके निर्माता और विक्रेता की कोई कमी नहीं है। अतः दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।


आशा है कि आप को मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा मेरा लेख  हिंदी में पढ़ने के लिए सब्सक्राइब कर दीजिए और पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना प्लीज मत भूलिएगा।



Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव