फैशन डिजाइन के 8 महत्वपूर्ण तत्व

 क्या आप जानते हैं कि फैशन डिजाइन के महत्वपूर्ण तत्व क्या कहते हैं? और ये तत्व कौन कौन से हैं? यह किस नाम से जाना जाता है? इत्यादि। कुछ लोग इसके बारे में जानते हैं और कुछ लोग तो बिल्कुल अनजान हैं।

आज हम आज हम उसी के बारे में चर्चा की फैशन डिजाइन के महत्वपूर्ण तत्व क्या है, क्यों हैं, आप कैसे हैं?

वर्तमान समय में हर तरफ फैशन का बोलबाला है फैशन से जुड़ी हर एक चीज को लोग अधिक से अधिक महत्व दे रहे हैं और फैशनेबल वस्तु समय-समय पर परिवर्तन हो रहा है और उन में कुछ ना कुछ परिवर्तन होता रहा है। यह परिवर्तन होने से पहले और उनमें नया बदलाव लाने के लिए उसका एक दृश्य बनाया जाता है जिसके लिए विभिन्न तत्वों की आवश्यकता होती है। अथवा कपड़े को बनाने वाले और वस्त्र डिजाइनर यदि कोई वस्त्र तैयार नहीं करते हैं तो उस समय फैशन डिजाइन के महत्वपूर्ण तत्वों को ध्यान में रखते हुए वे अपने सभी कार्यों को संपूर्ण करते हैं।

यह तत्व सिर्फ किसी विशेष अथवा सामान्य कपड़े तक ही सीमित नहीं है बल्कि फैशन से जुड़े उन सभी वस्तुओं को जिनमें फैशन का अंश देखने को मिलता है, उन वस्तुओं को फैशन के तत्वों को ध्यान में रखते हुए ही बनाया जाता है।

आइए देखते हैं कि फैशन डिजाइन के महत्वपूर्ण तत्वों के बारे में विस्तारपूर्वक जानें

फैशन डिजाइन के महत्वपूर्ण तत्व

निम्न तत्वों के बिना कोई भी फैशनेबल वस्तु तैयार नहीं की जा सकती है। किसी भी डिजाइनर द्वारा डिजाइन किए जाने वाले कपड़े और एक्सेसरीज को डिजाइन करने अथवा बनाने के लिए फैशन के तत्त्व आति आवश्यक है। ये तत्त्व निम्नलिखित हैं।

1.रंग

रंग का हमारे जीवन से गहरा संबंध है। रंग एक ऐसा तत्व है जो किसी भी परिधान और किसी भी श्रृंगार की वस्तु को सजा संवार कर उसे आकर्षित बना सकती है। फैशन से जुड़े हर एक चीज में रंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसी भी चीज में विभिन्न प्रकार के रंगों को भरकर उसे खूबसूरत और आकर्षक बनाया जा सकता है। फैशन की दुनिया में कुछ रंग बहुत ही खास और फैशनेबल होते हैं जिसका उपयोग खास तौर पर किया जाता है और लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं। किसी भी वस्तु और परिधान को सजाने के लिए उसकी डिजाइन, स्थिति, आकार, प्रकार और आकृति को ध्यान में रखते हुए लाइट, डार्क और ब्राइट जैसे विभिन्न रंगों का अनोखे तरह से उपयोग किया जाता है।

2.कपड़ा

कपड़ा भी फैशन डिजाइन के महत्वपूर्ण तत्वों में शामिल है। बिना कपड़े के कोई भी परिधान तैयार नहीं किया जा सकता। कोई भी कपड़ा स्थिति, मौसम और परिस्थिति के अनुसार पहना जाता है। जो पहनने के बाद पूरी तरह से आरामदायक हो और साथ ही देखने में भी खूबसूरत लगे।
हम असर में जाने के बाद और कपड़े खरीदने से पहले उस कपड़े की बनावट को देखते हैं उसकी कोमल और कठोरता का भी ध्यान देते हैं कि वह पहनने के बाद वह कितना आरामदायक होगा। फिर उसके बाद उस कपड़े को मनचाहा डिजाइन और अपने आकार के अनुसार सिलवाते हैं।

3. रेखाएं

फैशन डिजाइन के महत्वपूर्ण तत्वों में लाइन अथवा रेखाएं भी शामिल है। जो किसी भी परिधान या वस्तु के रुप को संदर्भित करता है। एक परिधान में विभिन्न तरह की रेखाएं होती है यह रेखाएं उस परिधान के स्वरूप को अलग-अलग व्यक्त करती हैं। यह रेखाएं सीधी, तिरछी, लंबी अथवा घुमावदार भी होती है।

4. सिल्हूट

फैशन डिजाइन के तत्व बहुत सी है परंतु सिल्हूट इनमें से सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। जिसमें अवसर के अनुसार पहने जाने वाले परिधान के आकार, आकृति और रेखाएं सम्मिलित है और उन सिल्हूट का चयन अथवा उनका डिजाइन करते समय सोच विचार करने की जरूरत पड़ती हैं। फैशन में समय के साथ साथ सिल्हूट भी परिवर्त्तित हो जाते हैं।

5.आकार

वर्तमान समय में हर कोई खुद को स्टाइलिश और फैशनेबल दिखाने की भरपूर कोशिश करते हैं। ऐसे में वह आकर्षक कपड़ों को तो पहनते हैं साथ ही कपड़ों की आकृति और आकार पर भी विशेष ध्यान देता है जिससे वह दूसरों से अलग दिख सकते। इसलिए उनकी इच्छा को ध्यान में रखते हुए फैशन डिजाइनर द्वारा ऐसे परिधान डिजाइन किए जाते हैं जो पहनने के बाद किसी भी व्यक्ति के शरीर को अनोखा आकार दे सके।

 6.संतुलन

संतुलन फैशन डिजाइन का एक ऐसा तत्व है। जिसमें फैशन डिजाइनर अपने द्वारा डिजाइन किए गए किसी भी परिधान के लाइन, रंग और उसका डिजाइन के संतुलन को व्यक्त करता है।

7. बनावट

यह फैशन डिजाइन का महत्वपूर्ण तत्व है क्योंकि किसी भी वस्तु, परिधान अथवा किसी भी चीज में सर्वप्रथम लोग उसकी बनावट को देखते हैं। अगर उसकी बनावट खूबसूरत है तो हर जगह हर व्यक्ति उससे आकर्षित और प्रभावित होकर पसंद करेगा। विशेष चीजों द्वारा किसी भी परिधान को सजाकर उसकी बनावट को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया जा सकता है।

8. एकता और अनुपात

फैशन डिजाइन की महत्वपूर्ण तत्वों में एकता और अनुपात एक ऐसे तत्व है जिसमें यह ज्ञात कराया जाता है कि किसी भी वस्तु अथवा परिधान को बनाने में जो प्रमुख तत्व शामिल है उनकी एकता संगठित है। उनका अनुपात सही है या नहीं। सभी तत्व एक दूसरे से भिन्न होते हुए भी किसी की तुलना में कम तो नहीं है। 

आशा है कि आप को मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा मेरा लेख  हिंदी में पढ़ने के लिए सब्सक्राइब कर दीजिए और पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना प्लीज मत भूलिएगा।
 



Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव