ये 7 तरह के खूबसूरत बैग जरूरत के साथ-साथ आपको स्टाइलिश भी बना सकते हैं।

 कहीं भी आने-जाने अथवा घर से बाहर जाने के लिए हमें पर्स की आवश्यकता हर हाल में होती ही है। फिर चाहे बगल के मार्केट में जाए या फिर कहीं टूर पर घूमने फिरने जाए हर जगह हमें कुछ जरूरी सामानों की जरूरत पड़ती है जिसे रखने के लिए हमारे पास पर्स अथवा हैंडबैग का होना बहुत ही आवश्यक है।

पर्स रखने की बहुत से फायदे हैं हम कहीं भी बाहर जाएं मोबाइल और पैसे की जरूरत पड़ती है और उसे रखने के लिए पर्स की। ऑफिस के लैपटॉप या फाइल हो उसके हिसाब से हैंडबैग होना जरूरी है।  दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाने के लिए मेकअप का सामान रखने के लिए एक छोटा सा पर्स होना बहुत ही जरूरी है। बस सिर्फ हमारी आवश्यकता की पूर्ति के लिए ही नहीं है बल्कि हमारे व्यक्तित्व के अंदाज़ को भी पहले से बेहतर बनाता है।

पर्स तो हर घर में हर लड़की अथवा महिला के पास होते हैं। पर क्या पता है कि किस उम्र के लोगों पर किस तरह के पर्स ज्यादा अच्छे लगते हैं? क्योंकि अगर 40 साल की महिला है तो उनके ऊपर 18 साल की लड़की वाले पर्स बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगेंगे। क्योंकि उम्र के हिसाब से ही चीजें ज्यादा शोभा देती है।

पैर्स बहुत सारी डिजाइन, रंग, स्टाइल और साइज में आते हैं। जो बेइंतेहा तादाद में बाजारों में मौजूद है। हर लड़की के पास 5 से 6 पर्स तो अवश्य होते हैं। परंतु इतने पर्स होकर भी कोई फायदा नहीं है जब तक यह ज्ञात ना हो कि कौन सा पर्स किस समय इस्तेमाल में लाना है। कहने का तात्पर्य यह है कि हर समय, अवसर, स्थिति और पहने हुए कपड़े को देखकर पर्स का चुनाव करना चाहिए। ताकि देखने में भी खूबसूरत लगे और हमारे लिए आरामदायक भी हो।

आज हम आपको पर्स के बारे में बताएंगे कि किस समय, स्थिति और अवसर के अनुसार कौन सा पर्स ज्यादा सुविधाजनक व आरामदायक होगा। उनका सही चुनाव कैसे करे।

स्थिति के अनुसार पर्स का चुनाव

पोटली बैग


पोटली बैग बटुआ की तरह होता है। नीचे से गोल, तिकोना, चकोर आदि आकृति में होता है और ऊपर से बांधने के लिए बंधन लगा हुआ होता है। पूरे बैग पर कढ़ाई की गई होती है फिर चाहे वह रेशम, जरी व धागे की कढ़ाई हो या फिर मोती, दर्पण व स्टोन आदि किसी भी चीज की कढ़ाई की गई हो। विभिन्न रंगों में इसे बाजारों में देखा जाता है और कुछ पोटली बैग तो मिश्रित रंगों से बनी होती है। जो देखने में बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक लगता है। त्यौहार, शादी या व किसी भी चमक धमक वाले अवसर में इसे खास तौर पर उपयोग में लाया जाता है। क्योंकि यह देखने में बहुत ही चटकीला होता है। अपने कपड़े से मिलते जुलते जैसे साड़ी, लहंगे व सूट पर पोटली बैग को लेना बहुत ही स्टाइलिश लगता हैं। इसमें इतनी जगह होती है कि पैसे, मोबाइल के अलावा मेकअप की कुछ जरूरी चीजें रखी जा सके।
चेन बैग


लड़कियों के कपड़ो से लेकर श्रृंगार के प्रत्येक सामग्री मैं चेन द्वारा सजावट किया जा रहा है। तो हैंडबैग भला पीछे क्यो रहे। बैग में तरह-तरह के स्टाइल में चेन लगाकर उन्हें चेन बैग का नाम दे दिया गया है। जो देखने में स्टाइलिश ही नहीं बल्कि फैशन प्रवृत्तियों में भी नजर आ रहे हैं। यह देखने मेरा ज्यादा बड़ा होता है और ना ही छोटा इसकी आकृति विभिन्न तरह की होती है। इस पर चेन तो सिर्फ सजावट के लिए और इसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लगे होते है। इसमें हैंगिंग पट्टे भी लगे होते हैं जिसके सहारे बैग को कंधे पर आसानी से लटकाने जा सकता है। बहुत ही आवश्यक चीजें जो छोटे होते हैं इस बाइक में आसानी से आ जाते हैं। शॉर्ट ड्रेस के साथ इसे कैरी करने से बहुत ही स्टाइलिश और आकर्षक लुक मिलता है।
लेदर बैग 


लेदर बैग तो वैसे कई किस्म की आती हैं लेकिन इसमें कौन सा अच्छा है कौन सा खराब यह इसमें चयन करना लेने वाले की पसंद पर निर्भर करता है। सभी बैग की तरह इसमें भी बहुत से डिजाइन आती है परंतु इसके रंगों पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। क्योंकि कलर हमारे जिंदगी में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक अनचाहा कलर आपके पूरे व्यक्तित्व को खराब कर सकता है एक खूबसूरत रंग आपके व्यक्तित्व को निखार सकता है। लेदर बैग के आकार के अनुसार और इसके स्टाइल को ध्यान में रखते हुए ऑफिस या किसी भी तरीके जॉब पर जाने वाली लड़कियां लेदर बैग को ही चुनती हैं। पेशेवर अंदाज के लिए लेदर बैग सर्वोत्तम है।
मल्टी कंपार्टमेंट बैग


मल्टी कंपार्टमेंट बैग का नाम आप शायद पहली बार सुन रहे होंगे लेकिन देखा कई बार होगा। इस बैग में अनेक चीजें रखने के लिए एक से अधिक अलग-अलग जगह होते हैं। इसीलिए इसका नाम बंटी कंपार्टमेंट बैग रखा गया। इस बात को ध्यान में रखते हुए आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस अवसर पर इसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है क्योंकि इसमें बहुत सारी ऐसी जगह होते हैं जिसमें कई सामान आसानी से आ सकते हैं। इस बैग में भी चेन बैग की तरह पता लगा होता है जिसके सहारे हम इसे कंधे पर लटका सकते हैं और इसे कहीं पर भी आसानी से कैरी कर सकते हैं। आपके मनचाहे पसंद के अनुसार यहां मार्केट में आसानी से मिल सकती है साथ ही यह बहुत ही सुविधाजनक और आवश्यक चीजों को रखने के मामले में आरामदायक भी होते हैं।

क्लच पर्स


इसे कैरी करना बहुत ही आसान होता है। क्योंकि यह देखने में बहुत छोटा होता है। इसीलिए इसमें सिर्फ पैसे और मोबाइल की रखे जा सकते हैं। इसकी डिजाइन, रंग, स्टाइल व साइज बहुत ही ज्यादा मार्केट में देखने को मिलती हैं। घर से बाहर कहीं पर भी जाने के लिए जाहां मोबाइल और पैसे की सिर्फ जरूरत हो वहां क्लच सबसे बेहतर है। आकस्मिक कपड़ों के साथ क्लच को ज्यादा उपयोग में लिया जाता है। इसके अलावा शादी, पार्टी व रिसेप्शन में क्लच को गाउन के साथ भी कैरी  किया जा सकता है। यह व्यक्तिगत रूप से बहुत ही आकर्षक स्टाइलिश लगेगा।
रस्सी बैग


इस बैग का नाम सुनते ही दिमाग में यह बात आ जाती है कि शायद वह रस्सी से बनी हुई होती है इसलिए इसका नाम रस्सी बैग है। तो आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं यह बैग रस्सी से ही बनती है। यहां कोई नया बैग नहीं है पुराने समय से इसका प्रचलन चलता आया है। जो धीरे-धीरे करके आधुनिक होता गया और आज फैशन के प्रवृत्तियों में छाया हुआ है। फैशन की दुनिया में एक चीज पुरानी होती है तो कुछ समय बाद वह फिर से नहीं हो जाती है उसी तरह रस्सी बैग में भी अब इसका स्टाइल नया हो गया है। यहां काफी बड़ा थैले की तरह का होता है जिसमें काफी जरूरी चीजें आ सकती हैं। इसका स्टाइल, डिजाइन और इसके रंगो को ध्यान में रखते हुए बहुत ही खूबसूरत तरीके से इसे तैयार किया जाता है। जो बहुत ही स्टाइलिश और आकर्षक अंदाज दिखाई पड़ता है।

स्पोर्ट्स बैग


स्पोर्ट्स बैग का नाम सुनते ही आप समझ गए होंगे कि यह बैग किस तरह का होता है। यह देखने में बहुत बड़ा होता है इसमें बहुत सी छोटे बड़े आवश्यक समान रखे जा सकते हैं। उन्हें आसानी से किसी भी जगह कैरी किया जा सकता है। चाहे सफर दूर का हो या पास का इसे पीठ लटका कर आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। बाजारों में इसकी ढेरों स्टाइल और डिजाइन मिलती है। जिसकी विभिन्नता में कोई भी कमा नहीं होती है।
उपरोक्त बताए गए बैग के बारे में जानकारी लेने के बाद आप अपने अवसर के अनुसार बैग का चयन कर सकते हैं। बैग सिर्फ हमारी जरूरत किस चीजों को रखने के लिए ही नहीं होते बल्कि हमारे अंदाज को भी बेहतर बनाते हैं। दूसरों का आकर्षित और प्रभावित करने में भी हमारी सहायता करते हैं।

आशा करता हूं कि आपको मेरा यह लेख पसंद आया होगा अगर आपको मेरा यह लेख पसंद आया है तो प्लीज लाइक और शेयर करना प्लीज मत भूलिएगा ऐसे ही मेरे लेख हिंदी में पढ़ने के लिए सब्सक्राइब कर कृपया।

Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव