भारत देश के अलावा किसी भी अन्य देश में लड़के अथवा पुरुष कुर्ता नहीं पहनते। कुर्ता सिर्फ भारत देश में पहना जाता है इसीलिए इसे भारतीय परिधान कहते हैं। भारत में शादियों के सभी रस्मों तथा अन्य कोई भी छोटी बड़ी रस्मों रिवाजों अथवा किसी भी अवसर पर पहनने वाला प्रमुख परिधान कुर्ता ही है। यह अलग बात है कि यहां के लोग अपने सुविधा के अनुसार कुर्ते के साथ जींस, पजामा, चूड़ीदार सलवार, पैंट व धोती अथवा धोती सलवार को पहनते हैं।
पहले के समय में लोग कुर्ते को ज्यादा महत्व नहीं देते थे उसके जगह अन्य कपड़ों को पहनते थे। परंतु आप समय के साथ-साथ बहुत कुछ बदल चुका है। आज के समय में कुर्ता की पसंद के साथ-साथ शौक बन चुका है। कुर्ते को लेकर इतनी डिजाइन और स्टाइल मार्केट में आ चुके हैं कि यह कभी फैशन की दुनिया से बाहर ही नहीं हो रहा है बल्कि इसकी की स्टाइल, आकार, प्रकार और विभिन्नताता की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आज के नवजवानों को लगता है कि कुर्ता पहनकर वह स्टाइलिश और आकर्षक लग रहे हैं और यह पहनने पर भी बहुत ही आरामदायक होता है जो कि बिलकुल सही है।
कुर्ते के प्रकार
कुर्ते के बारे में तो हर कोई जानता है पर यह बहुत कम लोग जानते हैं कि कुर्ते कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम क्या है? यह बात तो हम सभी जानते हैं कि आज की युवा पीढ़ी हर समय कुछ न कुछ नया खोजती रहती है हर चीज की कुछ नया चाहिए होता है और परिवर्तन तो जिंदगी का नियम है तो भला फैशन में परिवर्तन क्यों ना हो। समय के साथ-साथ फैशन इंडस्ट्री में हर चीज बदलती रहती है इसमें कुर्ता भी प्रमुख है। यहां कुर्ते को लेकर नए नए एक्सपेरिमेंट होते हैं। पहले से बदल कर कुछ ना कुछ नया किया जाता है। जो सब की मांग के अनुसार मार्केट में उपलब्ध होते हैं। आइए जानते हैं या कितने प्रकार के होते हैं।
पठानी कुर्ते व पजामे
इस फोटो में देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पठानी कुर्ता आखिर होता कैसा है। यह ज्यादातर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पहना जाता है। इसके अलावा कई अन्य देशों में भी जो पठानी कुर्ते को पसंद करते हैं वो सभी इसे पहनते हैं। पठानी कुर्ते को पटियाला सलवार के साथ पहना जाता है। इस कुर्ते को अधिकतर लोग पसंद करते हैं। बॉलीवुड के मशहूर सितारे इस कुर्ते को अपनी कई प्रसिद्ध फिल्मों में पहन चुके हैं। इसीलिए उन सितारों के फैन इस कुर्ते को अधिक महत्व देते हैं। सभी लड़कों पर यह कुर्ता बहुत ही आकर्षक लगता है। पार्टी में पहनने और आकस्मिक रहने के लिए कुर्ता सबसे उत्तम है। काउल कुर्ता और पैंट
यह कुर्ता किसी भी साधारण आशा को खास बनाने के लिए सबसे अच्छा है। इसेेे पेंट, चूड़ीदार व किसी भी सलवार के साथ पहना जा सकता है। इस कुुुरते के हर पैैैटर्न को बहुत ही साधारणही तरीकेे से खूबसूरती में ढाला जाता है। यह देखने में बहुत ही स्टाइलिश और फैशनेबल लगता है। यह कुुुर्त्ता पहन कर हर किसी को आकर्षित किया जा सकता हैं। परंपरागत कुर्ता व चूड़ीदार सलवार
यह कुर्ता लंबा होता है इसकी लंबाई घुटनों के नीचे तक होती है। इसे चूड़ीदार सलवार के साथ पहना जा सकता है। यह कुर्ता इंडो वेस्टर्न और आकस्मिक अंदाज़ के लिए परफेक्ट है। लॉन्ग कुर्ते का फैशन कभी नहीं जाता। इसे किसी भी छोटे-मोटे अथवा खास अवसरों पर भी पहना जा सकता है। बाजारों में लॉन्ग कुर्ती सिंपल और भारी कढ़ाई के काम दोनों प्रकार में उपलब्ध होते हैं। लॉन्ग कुर्ते पर सिंपल वर्क सबको प्रभावित करने के काबिल होते हैं यह कुर्ता आपके व्यक्तित्व को निखारने का हुनर रखता है। कढ़ाई वाले कुर्ते
यह कुर्ता देखने में शेरवानी की तरह होता है क्योंकि इसमें शर्माने की तरह ही काम की गई होती है। रेशम व अन्य कई पेंसिल धागों से इस पर कढ़ाई की जाती है परंतु शेरवानी में और इसमें थोड़ा सा अंतर होता है। शेरवानी दूल्हे के लिए होती है और यह कुर्ता घर के ही किसी सदस्य के लिए होता है। अपने भाई दोस्त या किसी करीबी रिश्तेदार में पहनने के लिए यह कुर्ता बेहतरीन है। बाजारों में इसके डिजाइन प्रकार और विभिन्नता में कोई भी कमी नहीं है। बेज स्तरित कुर्ता
आज के नवजवानों के खास पसंद में शामिल है यह कुर्ता।इस कुर्ते में एक से अधिक लेयर होती है। इसके स्टाइल और डिजाइन विभिन्न प्रकार के होते हैं। इस कुर्ते में विभिन्न तरह की लेयर कुर्ते को आकर्षक अंदाज देती है।इसे पैंट के साथ पहनने से काफी अच्छा लुक मिलता है। यह कुर्ता बहुत ही स्टाइलिश और आधुनिक है। साथ ही आरामदायक भी है। कुर्ते को पहनकर आप सभी को प्रभावित करने में सक्षम हो सकते हैं। शेरवानी
शेरवानी ऐसा परिधान हैै जिसे हर कोई जानता और पहचानता है। या भारत और उसके अलावा भी कई देशों में बहुत प्रसिद्ध और लोकप्रिय हैं। यह बहुत खास पोशाक है शेरवानी को शादी में दुुुुुल्हे पहनते हैं। दुल्हे शेरवानी के साथ ज्यादातर चूड़ीदार, पैैैंंट व धोती सलवार ही पहनतेे हैं। शेरवानी पर जरी रेशम केे व अन्य धागों सेे खूबसूरत कढ़ाई की जाती है। इसके रंंग, प्रकार, डिजाइन और हर चीज मे विभिन्नता पाई जााती हैं। शेरवानी का पूरा अंदर देखने में बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक लगता है। इंडोवेस्टर्न कुर्ता और पाजामा
भारत के प्रसिद्ध कुर्तो में कुछ नया और अनोखा करने के लिए और भारतीय परंपरागत कुर्तो को नया अंदाज देने के लिए उनमें पश्चिमी तड़का लगाया जाता है। भारत में कुर्ते कई प्रकार होते हैं उनमें एक तरह का इंडो वेस्टर्न कुर्ता भी होता है जिसमें चूड़ीदार पजामा, धोती सलवार अथवा पैंट के साथ भी पहना जा सकता है। शादी में पहनने के लिए यह कुर्ता सबसे उत्तम है आज के भाव में यह बहुत लोकप्रिय भी हैं। यह कुर्ता पहनने पर बहुत ही आराम दायक होता है साथ ही इसे किसी भी मार्केट में आसानी से आया जा सकता है। इसकी डिजाइन, प्रकार और स्टाइल में कोई भी कमी नहीं होती। नए स्टाइल के माध्यम से सबको आकर्षित और प्रभावित करने का सबसे अच्छा विकल्प है।
पुराने समय में तो एक तरह का कुर्ता सब लोग पहनते थे परंतु आज के दौर में इसकी बहुत सारी विभिन्नता मार्केट में हर जगह देखने को मिलते हैं। हर लड़के कुछ ना कुछ नया ट्राई करते हैं। जो दूसरों से अलग और आकर्षक दिखने में मदद कर सकते। कुछ लड़के मार्केट मे उपलब्ध नए डिजाइन के कुर्ते खरीदते हैं तो कुछ लड़के कुर्ते को खुद डिजाइन करके टेलर के पास सिलवाते है। आज के समय में फैशन के मामले में कोई भी किसी से कम नहीं है।
आशा है कि आप को मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा मेरा लेख हिंदी में पढ़ने के लिए सब्सक्राइब कर दीजिए और पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना प्लीज मत भूलिएगा।
Comments