5 प्रकार के ऊनी कपड़े हर किसी को बना सकते हैं स्टाइलिश
सर्दियों का मौसम प्रतिवर्ष आता है और हर बार अपने साथ नए फैशन से जुड़े ढेर सारी डिजाइन के कपड़े लेकर आता है। या फिर यूं कहें कि हर वर्ष सर्दियों के मौसम में मार्केट में तथा डिजाइनर द्वारा कैसे कपड़े डिजाइन की जाती हैं और मार्केट में भी देखे जाते हैं बहुत ही फैशनेबल और स्टाइलिश होती हैं साथ ही पहनने पर हमें गर्माहट प्रदान करते हैं और ठंड से हमारी सुरक्षा करते हैं।
कोई भी व्यक्ति यह नहीं चाहता कि ठंड से बचने के लिए कपड़ों की ढेर सारी परतें अपने ऊपर लपेट कर घूमें इसलिए वह मोटे कपड़े की एक ऐसा परिधान कुछ होता है जो सर्दियों से उसकी हिफाजत कर सके। परंतु वर्तमान समय में कोई भी फैशन के आगे कुछ भी नहीं देखता सर्दियों की कठोर ठंड को भी नहीं फिर चाहे वह उसने बीमारी क्यों न पड़ जाए। इसीलिए जो कपड़े ठंड से हमारी सुरक्षा करते हैं उनको कलात्मक तरीके से तैयार कर सभी के इच्छाओं की पूर्ति की जाती है। जो सिर्फ देखने में ही खूबसूरत नहीं पहनने के बाद भी खूबसूरत नजर आते हैं।
सर्दियों में विशेष रूप से ऊन के बने कपड़ों का उपयोग किया जाता है। यह ऊन भेड़ व याक आदि के बालों से बनाया जाता है।उन के बने कपड़े बहुत ही नर्म और मुलायम होते हैं। ऊन से ऐसी हर चीज़ बनाई जाती है जो जागने से हमारी सुरक्षा कर सके। साथ ही इससे बहुत से सजावटी सामान भी बनाए जाते हैं। जो दिखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक होते हैं। ऊनी वस्त्र की वैरायटी बहुत अधिक होती है जो बाजार और शॉपिंग मॉल में बहुत ही आसानी से उपलब्ध होते हैं। उससे बहुत आसान होता है इन्हें ऑनलाइन खरीदना।
ऊन से बने सिर्फ कपड़ों में ही नहीं बल्कि उन परिधानो में भी विभिन्नता पाई जाती है और उन्हें पहनने के तरीके भी अलग अलग है जिससे एक ही प्रकार के कपड़े से विभिन्न तरीकों द्वारा खुद को स्टाइलिश और फैशनेबल दिखाया जा सकता है। इस प्रकार पूर्ण रूप से सभी को आकर्षित करने में सक्षम हो सकते हैं। निम्न कुछ ऐसे प्रधान दिए गए हैं जो नियमित कई प्रकार से इसे पहना जा सकता है। जो हर सबकी जरूरत और जरूरी भी होते हैं।यह केवल देखने में फैशनेबल ही नहीं बल्कि स्टाइलिश भी लगता है हालांकि यह पहनने के स्टाइल पर निर्भर करता है।
1. ऊनी शॉल
उन से बने शाल बहुत ही हल्के और मुलायम होते हैं इसीलिए इन्हें कैरी करना बहुत ही आसान होता है। यह चाहे जितनी भी कड़ी ठंड हो हमारी हर प्रकार से सुरक्षा करते हैं इसे पहनने से ठंड नहीं लगती और गर्माहट मिलती है। किसी भी साड़ी व सूट पर दुपट्टे के स्थान पर इसे पहनने से बहुत ही खूबसूरत अंदाज़ देखने को मिलता है। मार्केट में इसकी बहुत सारी वैरायटीज उपलब्ध है। यह लोगों की पसंद के अनुसार बहुत ही तरह के डिजाइन और रंगों में आते हैं। इसके अलावा रेशम वा विभिन्न फैंसी धागों से इस पर कढ़ाई की गई होती है उसे और भी खूबसूरत बनाने के लिए उस पर स्टोन लगे होते हैं। शादी, पार्टी के अलावा नियमित रूप से इसे पहनने के लिए हर तरह के शॉल मार्केट में और मॉल में भी उपलब्ध होते हैं परंतु ऑनलाइन इसे खरीदना बहुत ही आसान होता है।
2. ऊनी स्कार्फ
स्कार्फ वैसे तो लैलून के भी बने होते हैं परंतु ऊन के बने स्कार्फ बहुत ही आरामदायक होते हैं। ठंड से बचाने में स्टॉल अथवा स्कार्फ का बहुत बड़ा योगदान है। यह बहुत ही फैशनेबल और स्टाइलिश डिजाइन और कलर में मार्केट में उपलब्ध होते हैं। ठंड से बचाने के अलावा यह हमे अनोखा अंदाज भी देता है। नियमित रूप से इसे पढ़ना सबसे बेहतर होता है। किसी भी आकस्मिक परिधान के साथ इसे पहनने से आकर्षक लुक मिलता है।
3.ऊनी लैगिंग
4. ऊनी श्रग
जॉब व कॉलेज की लड़कियां स्वेटर की जगह ऊनी श्रग को ही चुनती है। यह ठंड से हमारी सुरक्षा तो करता ही है साथ ही टॉप, जींस व लैगिंग के साथ पहनने के बाद यह बहुत ही स्टाइलिश और आकर्षक लगता है।इसकी लंबाई ज्यादा से ज्यादा घुटने तक होती है। इसके रंग, डिजाइन, आकार, प्रकार और प्रिंट में विभिन्नता पाई जाती है। जो आज की युवा पीढ़ी की पसंद में शामिल है।
5.ऊनी ब्लेजर
यह ब्लेजर ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए सबसे उत्तम होता है। ठंड से बचाने के आलावा यह बहुत ही आरामदायक होता है। पहनने के बाद यह बहुत ही स्टाइलिश और आकर्षक लगता है। इसे पहनने के बाद आपके व्यक्तित्व में एक अनोखा अंदाज देखने को मिलता है। यह साधारण, प्रिंटेड, लाइनिंग वाली आदि डिजाइन व रंगों में मार्केट में आसानी से उपलब्ध होती है।
ठंड से बचाने वाले बेहद कपड़े बहुत अधिक मात्रा में बाजारों में उपलब्ध होते हैं। लेकिन उनमें से ऐसे कुछ ही ऊनी कपड़े होते हैं जो विभिन्न प्रकार से अलग अलग तरह के कपड़ो के साथ पहने जा सकते हैं।
आशा है कि आप को मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा मेरा लेख हिंदी में पढ़ने के लिए सब्सक्राइब कर दीजिए और पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना प्लीज मत भूलिएगा।





Comments