जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हर साल समय के साथ-साथ फैशन भी बदलता रहता है और यही बदलाव जारी है इस साल सर्दियों के मौसम से शुरू हो रहा है नया फैशन हालांकि यह स्टाइल पहले आ चुका है और यह चक्रव्यू दोबारा दोहराया जा रहा है। वह है अबला से बने तरह-तरह के अनोखे अंदाज़ वाले कपड़े।
क्या आप जानते हैं अबला क्या है?
यह एक विशेष प्रकार की कढ़ाई है जो कपड़े पर की जाती है इसकी डिजाइन, आकार व स्टाइल में परिवर्तन तो पाया जाता है। परंतु देखने में यह बहुत ही खूबसूरत होते हैं।
आज अगर हम इस अबला कढ़ाई से बने कपड़े पहनते हैं तो हमारी मां और दादी अपने जमाने वाले कपड़ों को याद करती हैं और कहती हैं कि अरे यह तो पुराना फैशन है हमारे जमाने में हम बहुत सारे ऐसे कपड़े बनाकर पहन चुके हैं। इससे यह पता चलता है कि अबला कढ़ाई का फैशन कितना प्राचीन है और इसकी अपनी डिजाइन, बनावट और स्टाइल में भी विस्तृत व विशाल है।
आधुनिक युग में कढ़ाई अपनी एक पहचान बना चुका है। सिर्फ गांव व कस्बों में ही नहीं बल्कि शहरों में भी मशहूर फैशन डिजाइनर अपने कपड़ों में इस कढ़ाई के साथ अनेक एक्सपेरिमेंट करते हैं। उनके कपड़ों के कलेक्शन में अबला कढ़ाई द्वारा बने ड्रेसेस ऐसे अधिकाधिक डिजाइन में पाए जाते हैं और वहीं कपड़े इस समय प्रवृत्तियों में है।
अबला कढ़ाई वाले ट्रेंडी फैशनेबल कपड़े
अबला कढ़ाई तो पुरानी है परन्तु जब इसका फैशन लौटकर आता है तो अपने साथ कुछ न कुछ नया लेकर आता है तो चलिए देखते हैं कि इस बार 2020 में क्या नया मोड लेकर आया है।
दर्पण वर्क ब्राउन लहंगा चोली
इस वर्ष शादियों में अगर आप लहंगा पहनने के बारे में सोच रही हैं तो यहां लहंगा चोली आपके लिए बहुत ही परफेक्ट है। इसका लहंगा सिक्विन बार्डर के साथ बहुत ही मुलायम सिल्क कपड़े का बना है। इसका ब्लाउज बहुत ही फैंसी है उसपर डीप गला के साथ बेहतरीन वर्क भी किया गया है। लहंगा चोली को संपूर्ण करने वाला दुपट्टा नेट का बना है जिस पर दर्पण अबला वर्क का खूबसूरत काम किया गया है। इसका कलर सबसे हटके हैं कलर के साथ-साथ डिजाइन और इस पर किया गया काम भी बहुत खूबसूरत लग रहा है। शादी, पार्टी व समारोह के लिए यहां सबसे उत्तम ड्रेस है।
स्किनी नेवी ब्लू सलवार सूट
सलवार सूट हर लड़की के लिए आरामदायक होता है। यह नेवी ब्लू कलर का सलवार सूट बहुत ही सुंदर और आरामदायक है इसके पूरे सूट पर दर्पण अबला वर्क किया गया है ट्राउजर के मोहरी पर भी रेशम के फैंसी धागों से दर्पण अबला कढ़ाई किया गया है। इसके नेेट के दुपट्टे पर कटवर्क बॉर्डर पर भी वही दर्पण अबला कढ़ाई की गई है। यह पूरा सूट बहुत ही खूबसूरती से तैयार किया गया है। यह सूट देखनेे मैं जितना खूबसूरत लग रहा है। पहनने पर और भी ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक लगेगा।
पीला सूट पर दर्पण अबला कढ़ाई यह सूट वेस्टर्न और इंडोवेस्टर्न है दोनों तरीके से पहना उत्तम है। यह सूट बिल्कुल लेटेस्ट डिजाइन है जो कि इस समय प्रवृत्तियों में चल रहा है। ट्राउजर और कुर्ती पर रेशम के धागे और दर्पण का खूबसूरत काम किया गया है इसकी डिजाइन स्टाइल बिल्कुल नया है गले आस्तीन और पीछे के गले पर बहुत सफाई से और खूबसूरती से काम किया गया है। कोई भी तीज व त्यौहार, शादी यह किसी विशेष अवसर के लिए यह सूट सबको आकर्षित कर सकता है।
एलिसन ब्राउन दर्पण वर्क नेट साड़ीइस पूरे साड़ी पर किया गया वर्क, शैली और डिजाइन बिल्कुल पारंपरिक है। यह साड़ी नायलॉन नेट के कपड़े से बना है जिस पर रेशम व अनेक फैंसी धागों से दर्पण अबला कढ़ाई का बेहतरीन काम किया गया है। इसके ब्लाउज पर बना डिजाइनर वर्क बेहद खूबसूरत है। किसी भी तरह के अवसर पर पहनने के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है।
बेबी पिंक लांग फ्राक सूट
यह बेबी पिंक कलर का फ्रॉक सूट पैर तक एकदम लॉन्ग है। जिसको बहुत ही खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। फ्रॉक के आस्तीन, पेंटी से लेकर पूरे घेर तक दर्पण अबला कढ़ाई रेशम के धागे द्वारा काम किया गया है। जो बिल्कुल नया और ट्रेंडी है। इस वर्ष शादी में अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो यह ड्रेस आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
स्ट्रौबरी शरारा सूट
क्या शरारा सूट बहुत ही खूबसूरत कलर का है। या कलर किसी के ऊपर भी जच सकता है। कलर के साथ-साथ इस पर दर्पण अबला कढ़ाई का काम बहुत ही सफाई और खूबसूरती से कैसे किया गया है। आस्तीन, दामन और गले पर तबीजी वर्क बहुत ही बारीक व खूबसूरत है। शरारा पर लगे गोटे और टाइपिंग उसकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं जिस तरह से दुपट्टे के चारों तरफ लेस लगी हुई है वह पूरे सूट को मुकम्मल कर रही है।
झींगा पीच जैकेट लहंगा
इस साल सर्दी में पड़ने वाली शादियों में दर्पण अबला कढ़ाई वाले कपड़े ट्रेंड में देखने को मिलेंगे।
दर्पण अपना कढ़ाई वाले कपड़ों में यह एक कपड़ा कैसा है जो शादी, पार्टी अथवा विभिन्न अवसर के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यह पीच कलर का लहंगा सिंपल और खूबसूरत है। हथकरघे द्वारा बने कपड़े का यह पीच कलर का बना लहंगा बहुत ही आरामदायक और खूबसूरत है। ऊपर से जार्जेट के कपड़े से बने जैकेट इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। आस्तीन और घेर पर बने जरी सीक्विन और दर्पण अबला कढ़ाई बेहद खूबसूरत लग रहा है।
आज के दौर में हर कोई फैशन की राह पर चलता है। वह भी बिना किसी के कहने पर अपनी मर्जी से चलता है और इस बार फैशन ट्रेंड में दर्पण अपना वर्क फिर से नया रूप लेकर आ रहा हैं। इस आर्टिकल में मैंने ऐसे कुछ कपड़ों के बारे में बताया है जो आप देख सकते हैं यह कपड़े शादी से लेकर कैजुअल लुक सभी के लिए है।
आशा है कि आप को मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा मेरा लेख हिंदी में पढ़ने के लिए सब्सक्राइब कर दीजिए और पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना प्लीज मत भूलिएगा।
Comments