ये दो चीजें चेहरे के लुक को पूरा करती है बर्बाद वक्त रहते उपाय करना है आवश्यक

 इस आर्टिकल में आपको बताया गया है कि अपने आंखों के नीचे काले घेरे को कैसे खत्म करें और होठों को कैसे गुलाबी और मुलायम बनाएं जिससे आपकी सुंदरता में कोई दाग ना रहे और चेहरा गुलाब की तरह खिलता हुआ नजरा आए।

चेहरे पर कई तरह के दाने, दाग व धब्बे आदि हर वक्त निकलते रहते हैं। को दूर करने का उपाय करना जरूरी होता है क्योंकि चेहरा ही सबसे महत्वपूर्ण चीज है जिससे व्यक्ति की पहचान होती है इसलिए उसे खूबसूरत बनाना हर कोई चाहता है और उसे सबसे खूबसूरत दिखाने का प्रयास करता है और अगर उसी चेहरे पर कोई नुकसान पहुंचे तो वह चिंतित हो जाता है। उसकी तरह तरह के उपाय ढूंढने लगता है।

किसी भी व्यक्ति के खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए उसकी आंखें और होंठ काफी होते हैं। बड़ी और खूबसूरत नशीली आंखें जिसमें हर कोई डूब जाना चाहता है और गुलाब की पंखुड़ियों जैसे गुलाबी होंठो किसी को भी लुभाने का पुणे रखते हैं। इसीलिए आंख के नीचे काले घेरे और होठों होठों का काला पड़ जाने से हर कोई चिंतित हो जाता है। इसीलिए आज उसकी चिंता को दूर करने के लिए कुछ ऐसे उपाय बताए जा रहे हैं जो हर किसी के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

आंखों के नीचे काले घेरे को इस तरह कम करें

आँखों के नीचे काले घेरे का कारण
डार्क सर्कल्स हर महिला को पुरुष की समस्या बन गई। वसु से हर कोई छुटकारा पाना चाहता है लेकिन यह कोई नहीं जानता कि यह समस्या किस कारण से होती है। यह समस्या अपने कारणों से उत्पन्न हो जाती है जैसे देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप पर लगे रहना, ज्यादा से ज्यादा टीवी देखना, कम सोना, बेवजह चीजों को लेकर ज्यादा सोचना और काम की टेंशन लेना।
 इन सभी चीजों से आंखों के नीचे काले घेरे आ जाते हैंऔर बहुत मुश्किल से जाते हैं जिसके लिए अनेक प्रयास करने पड़ते हैं। डार्क सर्कल्स हो जाने से चेहरा बदसूरत दिखने लगता है या फिर यूं कहें कि चांद पर जैसे कोई दाग पड़ जाता हो।यह काले घेरे ज्यादा से ज्यादा उन लोगों के चेहरे पर उभरकर दिखाई देते हैं जिनका रंग साफ होता है जो गोरे होते हैं और जिन लोगों का स्किन टोन गहरा होता है उन पर यह डार्क सर्कल्स ज्यादा पता नहीं चलता। 
डार्क सर्कल्स खत्म करने के उपाय
डार्क सर्कल्स के कारण आज की पीढ़ी कुछ ज्यादा ही परेशान है और परेशान होने वाली बात ही ऐसी है कि किसी क चेहरा जो उसकी सुंदरता का प्रतीक होता है उस पर ही दाग ​​लग जाए तो कोई भी परेशानी क्यों ना हो। इससे सामना करने के लिए लोग बाज़ार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के क्रीम इस्तेमाल करते हैं, दवाइयां भी करते हैंऔर ना चाहते हुए भी डार्क सर्कल्स को छुपाने के लिए मेकअप भी करती है। जिसका कुछ विशेष असर उन्हें नहीं दिखता है। इसीलिए घरेलू उपाय जिसके अलावा से डार्क सर्कल्स को खत्म किया जा सकता है-

  • डार्क सर्कल्स होने पर सबसे पहले पानी की मात्रा बढ़ा दें दिनभर में जितना ज्यादा हो सके उतना ज्यादा पानी पिएं। इससे चेहरे का निखार तो होगा ही उसके साथ-साथ डार्क सर्कल्स धीरे धीरे खत्म होना शुरू हो जाएंगे।
  • चने के बेसन से बना उबटन का उपयोग करें। इससे चेहरा ग्रंथों करने लगेगा और डार्क सर्कल्स को भी खत्म किया जा सकता है।
  • ठंडा व कच्चा दूध को आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल्स कम होना शुरू हो जाते हैं।
  • डार्क सर्कल्स को हटाने में खीरा भी बहुत मदद करता है।
  • दही नींबू का रस और हल्दी के मिक्सर आंखों के नीचे डार्क सर्कल पर लगाने से डार्क सर्कल्स खत्म होना शुरू हो जाते हैं
  • आलू के रस में नींबू के रस को मिलाकर डार्क सर्कल्स पर लगाएं और फायदे पिएं।
  • संतरे के छिलके के पाउडर में गुलाब जल को मिलाकर आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल्स खत्म हो जाते हैं।
  • नींबू और टमाटर का रस डार्क सर्कल्स को खत्म करने के साथ-साथ चेहरे के निखार को भी बढाते हैं।
  • बादाम और नारियल के तेल रोजाना रात को डार्क सर्कल्स पर लगाने से डार्क सर्कल्स खत्म हो जाते है।

काले होठों को गुलाबी करने का आसान तरीका

यही कारण है कि होंठ काले पड़ जाते हैं
होंठ के काले पड़ जाने की वजह बहुत सी है। इस बारे में ज्यादा लोगों को मालूम नहीं होता कि किस वजह से यह काले पड़ जाते हैं। दरअसल, यह काले इस वजह से बढ़ जाती है कि बहुत लोगों का शौक होता है नशा करना, स्मोकिंग करना, कभी-कभी इंफेक्शन की वजह से भी हो जाता है और गर्म चाय या कॉफी ज्यादा गर्म पीने से होंठ काले पड़ जाते हैं। जिसकी वजह से बहुत लोग परेशान होते हैं तरह तरह की क्रीम का उपयोग करते हैं। अपने जानने पहचानने वाले से विचार विमर्श करते हैं इसे दूर करने के उपाय होते हैं और कुछ लोग अपने काले होंठ को छुपाने के लिए लिपस्टिक का सहारा लेते हैं।
होंठ गुलाबी करने के उपाय
गुलाबी होंठ सभी को पसंद होते हैं। परंतु अनेक कारणों से हर किसी के होंठ काले पड़ जाते हैं और फिर गुलाबी होने का नाम नहीं लेते ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसके होठों का कालापन दूर हो जाए वे फिर से गुलाबी हो जाएं। वैसे तो हर कोई बाजारों प्रोडक्ट उपयोग करके होठों को फिर से गुलाबी करने का प्रयास करता रहता है परंतु जिन लोगों को यह फॉर्मूला काम नहीं आता वह घरेलू उपयोग भी कर सकते हैं।होठों के कालेपन को दूर करने और गुलाबी बनाने के कई घरेलू उपाय हैं जो हर किसी के लिए उपयोगी होता है।
  • होठों के कालेपन को दूर करने के लिए नींबू सबसे असरदार नुस्खा साबित होता है नींबू के रस को होठों पर यह नियमित रगड़ने से होठों के कालेपन से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • नींबू के रस को शहद में मिलाकर रोज रात में लगाने से होठों के कालेपन दूर हो जाते हैं।
  • होठों को गुलाबी बनाने के लिए गुलाब सबसे फायदेमंद साबित होता है गुलाब की पंखुड़ियों के रस में शहद मिलाकर नियमित हल्के हाथों से होठों पर मसाज करने से होठ गुलाबी हो जाते हैं।
  • होठों को गुलाबी करने और कालापन दूर करने के लिए चुकंदर और अनार का रस भी बहुत उपयोगी सिद्ध हो चुका है।
  • जैतून, बदाम और नारियल का तेल भी काले फोटो पर लगाने से होंठ गुलाबी हो जाती है।
उपरोक्तत सभी सभी उपायों को रात में सोन से पहलेेे करने से ज्यादा फायदे नजर आते हैं।
आधुनिक समय में हर चीज रेडीमेड बनी बनाई बहुत आसानी से मिलती हैइसीलिए हर कोई उन्हीं चीजों को खरीदना बेहतर समझता है और मार्केट में तेरा घर आकर क्रीम और प्रोडक्ट उपलब्ध है जो किसी की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए काफी होते हैं परंतु यह हानिकारक भी हो सकते हैं। इनके साइड इफेक्ट तो होते ही हैं।साथ ही चेहरे को नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं।बनी बनाई चीजों को खरीदना और उन्हें सीधा चेहरे पर लगाना बहुत आसान है लेकिन घरेलू चीजें बनानी पड़ती है। कुछ लोग इससे जांगर चुराते हैं और रेडीमेड चीजें खरीद लेते हैं परंतु घर बनाकर कोई पेस्ट लगाने से साइड इफेक्ट नहीं होते और वह नुकसान भी नहीं करते तो यह चीज हर किसी को समझ में नहीं आती और वह यही गलती कर बैठते हैं।
आशा करती हूं कि मेरा आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर आपको मेरा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो लाइक सब्सक्राइब और शेयर जरूर कर दीजिएगा

Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव