बच्चों के लिए इन दो प्रकार के उबटन बहुत फायदेमंद साबित हुए हैं।

जिस तरह उबटन हमारे चेहरे और बाकी त्वचा के लिए लाभदायक होता है उसी प्रकार बच्चों के लिए भी यह उबटन बहुत फायदेमंद होता है। हर मां अपने बच्चे को हर तरीके से खूबसूरत देखना चाहती है और उसे खूबसूरत बनाना के लिए हर वह प्रयत्न करता है जो उसे मालूम होना चाहिए। उसकी हर तरह से देखभाल करता है

 वर्तमान समय में बच्चों की त्वचा की देखभाल और सुरक्षा के लिए तरह-तरह के क्रीम, पाउडर और उबटन हर बाजार में उपलब्ध होते हैं, जिससे बच्चों की मालिश की जाती थी।उनकी जरूरत के लिए आवश्यक प्रोडक्ट उपलब्ध होते हैं।मॉडर्न जमाने के साथ-साथ हर चीज फैशनेबल हो गया है।

 परन्तु पुराने जमाने में ऐसा बिल्कुल नहीं था। बच्चों की त्वचा की सुरक्षा के लिए, उनकी त्वचा को मुलायम और आकर्षक बनाने के लिए उबटन को उपयोग में लाया जाता था। उनकी मालिश की जाती थी।छोटे बच्चों को मालिश करना बहुत आवश्यक होता है और ऐसा ना करने पर उनका पूरा शरीर कमजोर रहता है मालिश करने से उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं और उनका शरीर स्वस्थ रहता है उबटन से मालिश कर बच्चों की खूबसूरती को निखारा जाता था।

बच्चो की त्वचा बहुत नाजुक और मुलायम होती है ऐसे में जन्मजात शिशू के लिए उबटन हानिकारक साबित हो सकता है जब तक बच्चा 6 महीने के ऊपर ना हो जाए उसे किसी भी प्रकार का उबटन नहीं लगाना चाहिए।

बच्चों को लगाने वाले उबटन भी कई प्रकार के होते हैं जिनमें से मसूर दाल और बेसन की उबटन के बारे में आज हम जानते हैं कि यह किस प्रकार फायदेमंद होता है।

बच्चों के लिए मसूर दाल से बना उबटन

विभिन्न प्रकार के उबटनो में मसूर की दाल से बना उबटन भी प्रमुख होता है हालांकि इस उबटन के बारे में ज्यादा लोगों को ज्ञात नहीं होता इसके अनेक फायदे होती हैं। जिसके उपयोग और लाभ के बारे में आपको यहां बताया गया है।
सामग्री

  • एक चम्मच - चने का बेसन
  • एक चम्मच - मसूर दाल का पाउडर
  • 6 - बादाम का पाउडर
  • एक चम्मच - दूध
  • आधा चम्मच - गुलाब जल 
  • एक चम्मच - हल्दी का पाउडर
विधि
सर्वप्रथम बच्चेेेे के पूरे शरीर पर तेेल से अच्छी तरह मालिश करें। गर्मियों के दिन मेंं नारियल तेल बहुत फायदेमंद होता है। तथा सर्दियों के मौसम में जैतून और बादाम का तेल से मालिश करें।
उपरोक्त सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे और शरीर के तमाम अंगों पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो दें।
लाभ
  • त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है।
  • बच्चे की त्वचा मुलायम हो जाती है।
  • उसमें नमी और ताजगी बरकरार रहती है।
  • बच्चे की त्वचा से रूखापन दूर हो जाता है।
  • ऑयली स्किन होने वाली समस्या दूर होती है।
  • बच्चे का रंग साफ व गोरा हो जाता है।
  • अनचाहे बाल को खत्म कर देती है।
  • बच्चों को होने वाले अनेक संक्रमण दूर होते हैं।

बच्चों के लिए चने के बेसन से बने उबटन इस प्रकार होते हैं लाभदायक

बच्चे की त्वचा के लिए बेसन का उबटन बहुत लाभदायक माना जाता है क्योंकि बेसन और उससे बने उबटन में ऐसी सामग्रियां सम्मिलित होती हैं। जो बच्चे की अनेक समस्याओं से बचाए रखती है और उनकी सुंदरता को बनाए रखती है। बेसन के उबटन से शारीरिक विकास होता है और शरीर मजबूत बना रहता है इससे और भी कई लाभ हैं आइए इसे विधि और लाभ बारे में जानते हैं।
सामग्री
चने का बेसन - दो चम्मच

हल्दी पाउडर - आधा चम्मच

दूध अथवा दही -आवश्यकता अनुसार

विधि 

उपरोक्त सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे और पर तमाम जगहों पर लगाएं। त्वचा पर लगी उबटन को सूखने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो दें।

लाभ

  • यह बच्चे की त्वचा पर अनचाहे और ज्यादा बालों को हटाने में मदद करते हैं।
  • यह उबटन लगाने से नमी और ताजगी बरकरार रखता है।
  • इसे लगाने से त्वचा मुलायम बनी रहती है।
  • बच्चे के गहरे रंग को साफ कर देता है।
  • बच्चे की त्वचा पर आने वाली परेशानियों का खत्म कर देता है।
  • यह उबटन लगाने से त्वचा चिकनी और चमकदार बन जाती है।
  • यह उबटन लगाने से किसी को भी तरह का इन्फेक्शन वह खतरा नहीं होता।
  • मसूर की दाल से बने उबटन से ज्यादा बेहतर चने के बेसन वाले उबटन होते हैं।


बच्चों को उबटन लगाते समय ध्यान देने योग्य बातें

छोटे बच्चों की त्वचा नाजुक और कोमल होती है। इसीलिए उनकी मालिश करते समय और उबटन लगाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। ताकि उनकी त्वचा हमेशा खिलखिलाती रहे और परेशानियों व समस्याओं से दूर रहें। उल्टा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि
  • बच्चे की मालिश धीरे-धीरे हल्के हाथो से करें।
  • चेहरे पर उबटन लगाते समय लेप आंखों में ना जाए वरना अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
  • उबटन‌ लगाने के बाद अगर बच्चे को नहलाना है तो इस बात का ध्यान दें कि उबटन या पानी बच्चे के आंखों और नाक में ना जाए।

आशा है कि आप को मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा मेरा ठिकाना हिंदी में पढ़ने के लिए सब्सक्राइब कर दीजिए और पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना प्लीज मत भूलिएगा।





Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव