फैशन टेक्नोलॉजी क्या है? और किसके लिए है?
"फैशन टेक्नोलॉजीज" यह क्या होता है कुछ हद तक ही लोगों को इसके बारे में पता होता है।
फैशन प्रौद्योगिकियों के बारे में किसी से पूछने पर ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं होती क्योंकि कुछ लोगों को तो इसके बारे में पता नहीं होता और कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको इस बारे में पता होता है लेकिन वह उस को विस्तारपूर्वक बता नहीं पाते हैं।
फैशन प्रौद्योगिकियों को जानने के लिए सबसे पहले "फैशन" और "प्रौद्योगिकियों" को दोनों अलग अलग करके उसका अर्थ समझना होगा फिर क्या समझ होगी कि फैशन और प्रौद्योगिकियों को मिलाकर उसका क्या अर्थ निकलता है।
फैशन और टेक्नोलॉजी किसे कहते है?
फैशन किसे कहते हैं?
"कोई ऐसी शैली जो एक निश्चित समय तक ट्रेंडिंग में बनी रहती है, वह फैशन कहती है।" किसी भी व्यक्ति का स्वभाव बनाए रखने और उसकी शैली फैशन भी दर्शाती है। किसी भी व्यक्ति के कपड़े पहनने का तरीका, उसकी किरण शैली और उसके द्वारा पहने जाने वाले गहने सभी फैशन के अंतर्गत आते हैं।फैशन में विभिन्नता पाए जाते हैं विभिन्न प्रकार के लोग होते हैं जो विभिन्न तरह के फैशन शैली को अनुसरण करते हैं। समय में फैशन का सबसे ज्यादा लुत्फ युवा पीढ़ी उठा रही हैं। यह लोग ही फैशन को सबसे ज्यादा बढ़ावा दे रहे हैं।
देश विदेश में हर जगह फैशन का बोलबाला है फैशन दिन प्रतिदिन आसमान छू रहा है। फैशन हर किसी का शौक बन चुका है और उसकी आदत बनती जा रही है फैशन के कारण हर किसी का अपना एक वक़्त बन चुका है धीरे धीरे हमारी ज़िंदगी में आपकी एक जगह बनाता जा रहा है अब ऐसा लगता है कि फैशन के बिना जीवन अधूरी है ।
टेक्नोलॉजी किसे कहते हैं?
टेक्नोलॉजीज का मतलब होता है "तकनीकी या प्रौद्योगिकी"।
टेक्नोलॉजी का नाम सुनते ही, टेक्नोलॉजी शब्द कहीं पर पढ़ते ही हमारे दिमाग में लैपटॉप, इंटरनेट, मोबाइल, विभिन्न तरह की छोटी- बड़ी मशीनों और ऐसे यंत्र सामने आ जाते हैं जो बिजली से चलते हैं। धीरे धीरे धीरे मानव जीवन के लिए एक लाभदायक चीज बन गई है।यह ऐसी चीज है जो हर आदमी के जीवन से जुड़ी हर एक चीज को बहुत ही सरल और सुगम बनाता जा रहा है। इसका विस्तार धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैलता जा रहा है और इसके तरह-तरह के आविष्कार से मनुष्य हैरान और आश्चर्यचकित रह रहे हैं।
टेक्नोलॉजी के कारण मानव अपना जीवन सुखमय व्यतीत करें इससे श्रम और समय दोनों की काफी बचत हो रही है। किसी भी व्यक्ति के 1 महीने का काम 1 सप्ताह में पूरा हो जा रहा है तो यह टेक्नोलॉजीज की देन है। है। क्योंकि मानव जीवन को इसकी आदत पड़ चुकी है और उसके साथ रहते हुए हर कोई इस पर निर्भर हो गया है।
फैशन टेक्नोलॉजी किसे कहते हैं?
"कोई वस्त्र और उसे पहनने का स्टाइल को फैशन कहते हैं' और "टेक्नोलॉजी का संबंध परिधान उद्योग से है।"
फैशन टेक्नोलॉजीज में फैशन तकनीक के बारे में संपूर्ण ज्ञान दिया जाता है इसमें कपड़े की उद्योग की जानकारी के बारे में बताया जाता है।
फैशन टेक्नोलॉजी में ऐसी तकनीक शामिल होती है जो किसी भी वस्त्र को रचनात्मक तरीके से बनाकर तैयार करने और उसे बेचने की क्रिया को बहुत ही बारीकी से संपूर्ण करती है।
कोई वस्त्र कैसे बनाया जाता है, उसकी रचना कैसे की जाती है, और उस वस्त्र मे लगने वाली संपूर्ण सामग्री के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया जाता है। इस में उपयोग होने वाले सही व गलत बातों अथवा चीजों के बारे में ज्ञान कराया जाता है। उसकी परीक्षा ली जाती है। ताकि वे विश्व भर में सबसे गुणवत्ता वाले डिजाइनर बन सके और इन सभी से प्राप्त निष्कर्ष को हम अपने इंटरनेट व सोशल मीडिया द्वारा तथा आसपास में अथवा दूसरे शहरों के दुकानो में देखते हैं।
फ़ैशन टेक्नोलॉजी किसके लिए सही विकल्प है?
- अगर किसी छात्र अथवा व्यक्ति के अंदर रचनात्मक कला है। अगर कोई व्यक्ति किसी भी साधारण चीज को अपनी बुद्धि और विचार से अनोखा व खूबसूरत बना सकता है और अगर कोई व्यक्ति नए-नए प्रयोग से हमेशा कुछ न कुछ अलग करके नए-नए आविष्कार करता हो जिसे देख कर हर व्यक्ति आश्चर्यचकित रह जाए तो वह खूबसूरत चीज बनाने वाला व्यक्ति फैशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह से काबिल है।
- फैशन टेक्नोलॉजी ऐसे व्यक्ति की तलाश करता है जिसमें वह सारे गुण हैं जो किसी भी कपड़े को अपनी बुद्धि से सजाकर उसे ऐसे प्रस्तुत करें कि देखने वाले व्यक्ति की नजर न हटे वह पूरी तरह से स्तब्ध रह जाय।वह कपड़ा न कभी किसी ने देखा हो और ना उसके डिजाइन कभी किसी ने सोचे हो।
- फैशन टेक्नोलॉजी का संबंध सिर्फ कपड़ों से ही नहीं बल्कि वह हर एक चीज है जो मानव जीवन के आसपास होती है उनकी जरूरत से सामान से लेकर उनके रहन-सहन घूमने फिरने तक के स्थान को रचनात्मक तरीके से बनाना भी फैशन टेक्नोलॉजी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। फैशन टेक्नोलॉजी विभिन्न संस्थानों के माध्यम से शिक्षा व ज्ञान स्तर दर स्तर द्वारा छात्रों को प्रदान करती है।
- "फैशन टेक्नोलॉजी छात्रों को फैशन के विभिन्न क्षेत्रों( फैशन डिजाइनर, फैशन मार्केटिंग, कॉस्टयूम डिजाइनर, चित्रकार आदि) में अपना भविष्य उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित करती है।" अथवा फैशन टेक्नोलॉजी की के तहत ऐसे बहुत सारे क्षेत्र उपलब्ध हैं जिसमें प्रवेश करके अपने तर्क और रचनात्मक तरीके से अपने भविष्य को निखारा जा सकता है तथा उसे उज्जवल बनाया जा सकता हैं।
फैशन टेक्नोलॉजी में प्रवेश करने के बाद यह निष्कर्ष निकलता है
फैशन टेक्नोलॉजी के अंतर्गत प्रवेश छात्रों को शिक्षा प्रदान करने के बाद उनकी परीक्षा जाती हैं और सफलता प्राप्त करने पर उन्हें काम पर रखने की अनुमति मिल सकती है। वे एक स्तर पर काम करने लग जाते है।अनुमति मिल जाने के बाद उनका भविष्य का विकास होना शुरू हो जाता है और अधिक से अधिक परिश्रम करके अपने भविष्य को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास कर सकते हैं। अथवा फैशन टेक्नोलॉजी में ज्ञान प्राप्त करने के बाद कोई भी व्यक्ति अपनी मनपसंद का बिजनेस शुरू भी कर सकता है।
फैशन टेक्नोलॉजी के कारण पूरे विश्व में बदलाव हो रहा है विश्व के हर एक चीज समय के साथ साथ बदलती जा रही है। फैशन टेक्नोलॉजी में सबसे ज्यादा जोर परिधान उत्पादन पर दिया जा रहा है जिसका अनुसरण बहुत ही बारीकी से हर कोई करता चला आ रहा है और इसका क्या तब होता है जब कोई व्यक्ति कहीं घूमने फिरने दूसरे शहरों में जाता है वहां के पहनावे को देखता है।फैशन की बढ़ते गति को अनुमान लगा सकता है। इसीलिए फैशन टेक्नोलॉजी धीरे धीरे बहुत तेजी से बढ़ रही है और जिसने इस ने अपना करियर बना लिया उसकी तो लाइफ सेट है।
आशा करती हूँ कि मेरा आर्टिकल आपको पसंद करेगा। अगर आपको मेरा यह आर्टिकल पसंद आया तो लाइक सब्सक्राइब और शेयर जरूर कर दीजिए।

Comments