सरसों के दाने से बने उबटन मैं कौन-कौन से गुण शामिल होते हैं और यह किस प्रकार हमारी त्वचा के लिए लाभदायक होता है?

 सरसों का नाम हम में से सभी ने सुना है। यह हमेशा हमारे रसोई में उपलब्ध होता है। सरसों के तेल के फायदे तो हम सभी जानते हैं। सरसों के दानों से सरसों का तेल बनाया जाता है जिसका इस्तेमाल हर घर में होता है। इसके अलावा सरसों को सब्जी में छौंका लगाया जाता है और खाने मे सरसों का तड़का लगाया जाता है।जो पूरी खाने का स्वाद बदलकर और स्वादिष्ट बना देता है।

सरसों का उपयोग सिर्फ भारतीय खाना बनाने में किया जाता है।खाने के अलावा सरसो के दिनों से उबटन बनाया जाता है। उसमें सरसों के तेल को ही मिलाया जाता है।जो हमारी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी और लाभदायक होता है।यह हमारी त्वचा पर पड़ने वाली अनेक नुकसान और समस्याओं को दूर करता है और हमारी त्वचा की हिफाज़त करता है।

सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे आ रहा है और सब की त्वचा रूखी और बेजान नजर आ रही है सबके होंठ और चेहरे दम रूखे पड हुए हैं।ऐसे में उन में नमी और ताजगी बरकरार रखने के लिए यह उबटनन बेहद लाभदायक और रोगमुक्त होता है। इसे लगाने से त्वचा मुलायम बनी रहती है।

 सिर्फ सर्दियों में ही नहीं गर्मियों केेे मौसम मेंं भी यह अनेक तरह से त्वचा को लाभ पहुंचाता है।गर्मी में होने वाले पसीने और सूरज की किरणों से त्वचा की सुरक्षा करता है।

 सर्दियों के मौसम में शादी विवाह वगैरह में दुल्हन को हफ्तों पहले से ही सरसों के उबटन लगाए जाते हैं। तब जाकर शादी वाले दिन उसका निखार देखने को मिलता है। जिस पर से किसी के नजरें हटती तक नहीं। सरसों हमारी त्वचा को किस प्रकार लाभ पहुंचाता है यह हम बाद में जानेंगे पहले इसे कैसे बनाते हैं यह जान लेते हैं।

सरसों का उबटन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  1. एक चम्मच - चने का बेसन
  2. एक चम्मच - सरसों के दाने
  3. आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  4. आवश्यकतानुसार -  सरसों का तेल
  5. थोड़ा सा दूध व बादाम

सरसों का उबटन बनाने की विधि

  1. सबसे पहले सरसों के दानों को ऐसे बर्तन में भूने जिससे वे जले नही। ज्यादा ना भूनें वरना वह जल जाएंगे।
  2. भूनने के बाद सरसों के दानों को पीस लें।
  3. बादाम को भी भिगोकर उसको महीने पीस लें।
  4. फिर उसने बेसन हल्दी दूध बादाम और सरसों के तेल को मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
  5. अब यह लेप लगाने के लिए तैयार है।

त्वचा पर इस प्रकार सरसो के उबटन को लगाएं

 तैयार उबटन को हथेली व उंगलियों के माध्यम से पुरे चेहरे पर तथा शरीर के विभिन्न अंगों पर जहां-जहां आवश्यक समझे उसे लगाएं। 30 मिनट तक ऐसे ही लगे रहने दे। फिर हल्के हाथ से पूरे त्वचा पर जहां उबटन लगा है वहां हाथों से मिलकर धीरे धीरे उबटन को छुड़ाए। नहाने से पहले इस काम करना ज्यादा बेहतर होगा।

सरसों के उबटन लगाने से निम्न फायदे होते हैं

  • सरसों के दाने से बना उबटन लगाने से मृत त्वचा दूर हो जाती है।
  • यह सर्दियों में यह रूखी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है।
  • सरसों के दाने में विटामिन सी होने के कारण त्वचा हाइड्रेट रहती है।
  • याह त्वचा में नमी को बरकरार रखता है।
  • इस उबटन को पूरे शरीर पर लगाने से शरीर में मजबूती आती है।
  • झुर्रियां, पिंपल, मुहास जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
  • त्वचा चमकदार हो जाता है। उसमें प्राकृतिक निखार आ जाता है।
  • इसे लगाने से किसी भी तरह के इन्फेक्शन त्वचा पर नहीं होते।
  • पुराने से पुराने दाग धब्बों को चेहरे पर से खत्म कर देता है।
  • त्वचा की गहराइयों में उपस्थित गंदगी को साफ करके त्वचा एकसा प्रज्वलित कर देता है।
  • यह उबटन त्वचा में ज्यादा उपस्थित तेल को हटाकर उस में ताजगी भर देता है।
  • यह गर्मियों में सूरज की किरणों से त्वचा पर होने वाली हानियां से बचाव करता है।
  • इसे लगाने से पहले जैसा निकाल घर पर पाया जा सकता है।
सरसों के दाने में और सरसों के उबटन में बहुत तरह के ऐसे गुण और पोषक तत्व सम्मिलित होते हैं जो अनेक तरह से हमारी त्वचा पर लाभदायक होते हैं और हमारी त्वचा अनेक बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते है। इस उबटन को 1 महीने तक लगाकर आप इसके परिणाम खुद अपने ऊपर देख सकतेे हैं कि यह कितना लाभदायक होता है इसके परिणाम को देखकर आप पार्लर जाना भूल ही जाएंगे। पुराने समय से लेकर अब तक लाखोंं-करोड़ों लोगों का आजमाया हुआ यह अमल है। यह बटन बहुत पुराना और खास है। खास इसलिए भी है क्योंकि शादी में इसे लगाने की एक परंपरा भी होती है और साथ ही होली के बाद रंग छुड़ाने के लिए इसकी परंपरा भी बनाई गई है।
आशा करती हूं कि मेरा आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर आपको मेरा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो लाइक सब्सक्राइब और शेयर जरूर कर दीजिएगा।

Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव