सब्यसाची के सूट कलेक्शन 2020
इस साल सर्दियों का मौसम अपने साथ-साथ शादी का मौसम लेकर आ रहा है। हर कोई अपने नए अंदाज के लिए कुछ ना कुछ नया सोच रहा होगा। ऐसे में उनके समस्या को दूर करने के लिए सबसे अच्छा समाधान है सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन जो भारतीय शादी में अपने बेहतरीन और खूबसूरत अंदाज़ के लिए सबसे अच्छे हैं।
सब्यसाची के कलेक्शन को ध्यान में रखते हुए उनको चुनना सबसे बढ़िया होगा। क्योंकि इनके कलेक्शन के हर ड्रेस में भारतीय परंपरा की छवि झलकती है यही खासियत भारतीय शादी के लिए सबसे उत्तम है।
भारतीय शादी में उपस्थित होने के लिए आप अपने पसंदीदा और सुविधाजनक कपड़ों का चयन कर सकते हैं जिसमें साड़ी, सूट व लहंगे खास तौर पर शामिल है जिनके कुछ खूबसूरत कलेक्शन के बारे में निम्न बताया गया है।
सब्यसाची सूट का कलेक्शन
कुछ ऐसी भारतीय लड़कियां और महिलाएं होती हैं जो सूट के अलावा किसी भी ड्रेस में आरामदायक महसूस नहीं करते इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे सब्यसाची सूट के कनेक्शन बताएंगे जो शादी व रिसेप्शन पार्टी लिए बहुत ही खूबसूरत और आरामदायक है। जिसे पहन कर किसी के भी खुबसूरती में चार चांद लग सकते हैं।
पुष्प काशीदाकारी स्लिट कट शरारा सूट
यह जार्जेट का बना ग्रे कलर का पुष्प काशीदाकारी स्लिट कट शरारा सूट बेहद सुंदर और आकर्षित लग रहा है इस पर पीच व ग्रे कलर की रेशम की कटवर्क घनी कढ़ाई हर किसी को आकर्षित कर रही है। शादी व पार्टी मेंं इसे सिम्पल ज्वेलरी के साथ इसे पहनने से सबसे अलग और विशिष्ट अंदाज देखने को मिलेगा।सेक्विन वर्क शरारा सूट
यह बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी सेक्विन वर्क शरारा सूट किसी भी उत्सव के लिए बेहद खास हैं। कलर के साथ-साथ इस पर बना एंब्रॉयडरी काम भी काबिले तारीफ है। यह शरारा सूट जार्जेट के कपड़े से और दुपट्टा नेट का बना है। इसकी कुर्ती शार्ट है और नेट के दुपट्टे पर कटवर्क बॉर्डर तथा अबला वर्क इसकी खूबसूरती को सुशोभित कर रहा है। खूबसूरत इयररिंग्स और जूतियो के साथ इसे पहनने से हर किसी की नजरें आपको ही देखेंगे।
पीच गोटा फॉल सूट
यह पीच कलर का गोटा फॉल सूट सिंपल और बेहद आरामदायक है। यह सुंदर कलर का सूट सिर्फ देखने में ही नहीं बल्कि पहनने पर भी बेहद खूबसूरत लगेगा। साथी मुकेश दुपट्टा खूबसूरती को और बढ़ाता है। इसमें गोटा फाल की बूटियां और उभरा हुआ गले का आकार सिंपल और स्टाइलिश दिखाई दे रहा है। लॉन्ग कुर्ता, प्लेन दुपट्टा और फिट पैंट सलवार के साथ आभूषण पहनने से यह आपको एक आकर्षक देगा।
भीड़ से जुदा और दुनिया को अलग दिखाने के लिए यह प्लाजो सूट किसी भी अवसर के लिए कहीं से कम नहीं है। यह प्लाजो सूट डस्टी ब्राउन कलर का इसके वर्क को देखते हुए सिर्फ इसे खास मौकों पर ही पहना जा सकता है।इस नेट प्लाजो सूट पर दागे और सही से बना काम बहुत ही खूबसूरत और घना है। साथ ही सूट से मिलता जुलता शिफॉन दुपट्टा भी बॉर्डर के साथ ही है।इस सूट में सर्वोत्तम दिखने के लिए हील्स और ज्वेलरी के साथ वियर करें।
संपूर्ण परंपरागत ब्राउन घरारा सूट
यह घरारा सूट देखने में और पहनने में भी पूरी तरह से परंपरागत लग रही है। यह घरारा सूट साटन और जार्जेट के कपड़े से सिला हुआ है। स्ट्रेट कट कुर्ता और प्लेटेड घरारा प्लाजो पर खूबसूरत रेशम के धागे और जरी के साथ इसपर बना एंब्रॉयडरी का काम बहुत ही जच रहा है। साथ ही बॉर्डर धार दुपट्टा सूट को पूरा कर रहा है। किसी भी अवसर पर इसे पहनने से यहां आपको बाकी सब से अलग दर्शाएगा।
जच रहा हैआशा करती हूं कि आपको मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा मेरा आर्टिकल हिंदी में पढ़ने के लिए प्लीज सब्सक्राइब कर दीजिए अगर मेरा आर्टिकल पसंद आया हो तो लाइक और शेयर जरूर कीजिएगा।





Comments