क्या होता है लाल मसूर की दाल का उबटन? इसे घर पर कैसे तैयार करते हैं? और इसके क्या क्या फायदे हैं?
उबटन का उपयोग भारतीय घरों में सदियों से होता चला आ रहा है।इसका उपयोग भारतीय महिलाएं ज्यादातर करती हैं क्योंकि वह अपने चेहरे की रंगत को निखारने और चेहरे को खूबसूरत रखने के लिए बेताब रहती हैं। इसके लिए भी स्किन केयर टिप्स आजमाती है पार्लर जाती हैं और ना जाने क्या-क्या करती रहती है ताकि वह खूबसूरत दिख सकें। ज्यादातर महिलाओं को उबटन के बारे में तो पता होता है परंतु उसके फायदे के बारे में कुछ पता ही नहीं होता। वह बिल्कुल अनजान होती है।
वैसे तो मार्केट में तरह-तरह के रेडीमेड उबटन मौजूद होते हैं परंतु घर पर बनी उबटन की बात ही अलग होती है उनके फायदे और उनमें मौजूद पोषक तत्व चेहरे को एक प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण कर देते हैं।उबटन को घर पर बनाना बहुत आसान होता है पर इसमें भी कई प्रकार देखने को मिलते हैं। बिलकुल वैसे ही जैसे दाल कई प्रकार के होते हैं जिनमें से लाल मसूर की दाल भी प्रमुख होती है।
लाल मसूर की दाल को सिर्फ खाने के लिए सब उपयोग करते हैं और देखते हैं। इसे बनाने के तरीके अलग-अलग होते हैं और अलग अलग स्वाद भी देते हैं। इसके फायदे तो अनगिनत है तरह तरह की बीमारी हो मैं शिफा का काम देती है।परंतु कभी किसी ने सोचा है कि लाल मसूर की दाल का उबटन भी बनता है? नहीं ना। क्योंकि यह बात सिर्फ हमारी दादी और अम्मी को ही पता होगा। तो चलिए इस बारे में थोड़ी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
आवश्यक सामग्री
लाल मसूर दाल-- 2 चम्मचइससे त्वचा में दाग़, झाई, काले घेरे आदि की समस्याएं दूर हो जाती है।बादाम -- 6 से 7इससे रंग साफ होता है।सूरज की गर्मी से होने वाली परेशानी दूर हो जाती है।उम्र से ज्यादा उम्रदराज महिलाओं की मदद करता है।दही -- 2 चम्मचरूखी त्वचा में नमी बनाए रखता है।गुलाब जल -- 1/2 चम्मचऑयली त्वचा के लिए ये मदगार होता है।बेसन -- 2 चम्मचइससे त्वचा में निखार और चमक आ जाती है।दूध -- आवश्यकतानुसारदूध त्वचा को मुलायम रखता है और त्वचा में नमी बनी रहती है।कस्तूरी हल्दी --1 चम्मचइससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है।
इस तरह से तैयार करें उबटन
सर्वप्रथम मसूर की दाल का पाउडर बना लें। आ सकता अनसार एक बर्तन में निकाल ले फिर ऊपर दी गई सामग्री को उसने में मिलाकर एक लेप तैयार कर लें।
उसने को 10 से 15 मिनट तक रख दे ताकि उसमें कोई दाल अच्छे से पीसी न हो तो फूल कर उसमें मिलकर मुलायम हो जाए। ताकि चेहरे पर लगाते समय दरदरा ना रहे। वरना त्वचा पर कहीं कहीं पर लालपन जैसा हो जाएगा।
इस उबटन को तैयार करने के बाद 10 से 15 मिनट तक रख दिया फिर तुरंत लगा ले ज्यादा देर तक रखने से दाल से गंध आने लगेगी। जिससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
इसीलिए इसमें थोड़ी सी सावधानी बरतनी भी जरूरी है।वरना नुकसान अपना ही है।
इस तरह लगाए उबटन को
फिर उसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा ले। कम से कम 10 और ज्यादा से ज्यादा 15 मिनट तक अपनी त्वचा पर लगे रहने दे।सूखने के बाद अपने हाथों में पानी लेकर चेहरे पर लगाएं फिर हल्के हाथ से उसे छुड़ाएं। उसके बाद सादे पानी से धो लें। आप देखेंगे कि आपकी त्वचा पहले से बेहतर दिखाई देगी पहले से ज्यादा मुलायम और साफ हो गयी होगी।
मसूर की दाल से बने उबटन के फायदे
- त्वचा को ऑयली होने से बचाता है। इसमें उपस्थित पोषक तत्व और बादाम चेहरे ज्यादा आयली होने से बचाता है।तथा त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है।
- ड्राई स्किन होने पर लाल मसूर दाल के उबटन बहुत फायदेमंद है यहां तरह-तरह की क्रीम और लोशन से बेहतर है।
- झाईं, मुहांसे और आंखों के नीचे डार्क सर्कल आदि को धीरे धीरे कम करना शुरू कर देता है।
- त्वचा धीरे-धीरे मुलायम होना शुरू हो जाती है उसने पहले से ज्यादा निखार आ जाता है और बहुत सारे ऐसे सुधार होते हैं जो कुछ समय बाद पता चलते हैं।
- यह उबटन हर तरह की त्वचा के लिए लाभदायक है। बिना परेशानी के इसे लगाया जा सकता है।
- त्वचा का रंग पहले से ज्यादा साफ हो जाता है। तुझे इस प्रकार प्राकृतिक नजर आती है कि उसमें किसी भी प्रकार का प्रोडक्ट लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।
आशा करती हूं कि मेरा आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर आपको मेरा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो लाइक सब्सक्राइब और शेयर जरूर कर दीजिएगा।
Comments