क्या आप जानते हैं कौन से मौसम में कैसे फुटवियर पहनने चाहिए?

 आज के दौर में फुटवियर हमारी जरूरतों में से एक बहुत ही जरूरी हिस्सा बन चुका है। हर कोई चाहे लड़की हो या लड़का अपने डिजाइनर कपड़ों के साथ-साथ डिजाइनर शूज,बूट,सैंडल आदि का कलेक्शन बेहतरीन रखता है। जो हर आउटफिट के साथ अलग-अलग मैचिंग फुटवियर पहनते हैं। 
परंतु कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनको अपने जूते चप्पलों का अधिक ज्ञान नहीं होता और वह किसी भी समय कुछ भी पहन लेते हैं वह भूल गए है पैरों की सुरक्षा हेतु फुटवेयर पहना जाता था लेकिन अब यह पसंद का एक अंग बन चुका है जिसे हर कोई स्टाइलिश तरीके से पहनता है और अपने व्यक्तित्व को निखारता है। क्योंकि उनमें फैशन की समझ काफी अच्छी होती है। वह कभी भी हर किसी को प्रभावित करने में सक्षम हो जाते हैं।
कपड़ों की तरह फुटवियर भी मौसम के हिसाब से पहने जाते हैं जैसा मौसम हो वैसे चप्पले। फुटवियर का मौसम के साथ खास खास कनेक्शन है। जैसे कि गर्मी के मौसम में हम बूट्स व जूते ज्यादा नहीं पहन सकते हैं क्योंकि इससे हमारे पैरों में गर्मी होने लगेगी और पसीने होने लगेंगे। ठीक उसी तरह अगर बरसात के मौसम में हम चमड़े की चप्पल पहनेंगे तो वह पानी में पूरी तरह फूल के खराब हो जाएंगे उसके लिए प्लास्टिक पर रबड़ के चप्पल ही सही होते हैं।
फुटवियर से जुड़ी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण बातें हैं जो हर किसी को नहीं पता आइए उन्हें जानते हैं।

रंगों का चयन भी आवश्यक है

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको फुटवेयर का ज्यादा ज्ञान ना होने के कारण अपना पूरा लुक खराब कर लेते हैं अगर वही उनका फुटवेयर कपड़ों के रंग के अनुसार होता तो उनका लुक परफेक्ट होता। फुटवेयर का सही चयन ना करने से उनके पूरे लुक को खराब कर देता है।यह उनका लुक दूसरों के सामने हास्य का कारण भी बन सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी ड्रेस से मैचिंग फुटवियर कैरी करते हैं तो हर कोई आपसे इंप्रेस हो सकता है क्योंकि यह आपके व्यक्तित्व पर भी अच्छा इंप्रेशन डालता है। और हर कोई आपकी ओर आकर्षित भी होगा।

फुटवियर का कंफर्टेबल होना भी बहुत जरूरी है

फुटवियर लेते समय सबसे ज्यादा इस बात का ध्यान नहीं होना चाहिए कि वह आपके लिए कंफर्टेबल है या नहीं। पता चल जाएगा कि वह आपके लिए कितना आरामदायक है। एक पल के लिए मान लीजिए आपका उठ गया कंफर्टेबल नहीं है और आप उसे पहनकर कहीं शादी व पार्टी में जा रहे हैं तो आपका सारा ध्यान आपके पैरों पर ही होगा इससे आप अपना ध्यान दूसरी तरफ अग्रसर नहीं कर पाएंगे और आपको चलने फिरने में भी प्रॉब्लम होगी। ठीक उसी तरह अगर आपका फुटवियर आरामदायक है तो आप अपने मोमेंट को इंजॉय कर सकेंगे।

मौसम के अनुसार फुटवियर का संग्रह

हर कोई मौसम के हिसाब से अपने फुटवियर का कलेक्शन रखता है कुछ लोगों का कलेक्शन ज्यादा होता है और कुछ लोगों का थोड़ा बहुत में ही काम चल जाता है। हर कोई मौसम के हिसाब से अपने फुटवियर पहनता है जो कम्फ़र्टेबल होने के साथ-साथ उसको स्टाइलिश लुक भी दे सके।आइए जानते हैं हर मौसम में अलग-अलग तरह के  कैन से फुटवियर पहनने चाहिए और इसका क्या कारण है।

बरसात के फुटवियर
बरसात में सही जूते चप्पल चयन करना अति आवश्यक है। अगर इससे सावधानी ना बर्ती गई तो यह आपके पैरों के स्किन के लिए समस्या पैदा कर सकती हैं। बरसात में अगर आप सैंडल, स्लीपर व जूते पहनेंगे तो बरसाती पानी में जमा हो जाएंगे और यह आपके पैरों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि बरसात के मौसम में लोंग बूट्स ज्यादा से ज्यादा पहने जो प्लास्टिक व रबड़ के बने हो। यह पैर के टखने के ऊपर से लेकर घुटने तक होते हैं जिससे बारिश का पानी पैर के अंदर जमा नहीं हो पाएगा और आपका पैर महफूज रहेगा।आजकल मार्केट में विभिन्न डिजाइनर व आकार के आरामदायक बूट मौजूद है जो हर किसी को स्टाइलिश लुक देने में सहायक होते हैं। उनके पास को पहन कर आपको स्टाइलिश लुक तो मिलेगा ही साथ ही आपके पैरों की सुरक्षा भी हो सकेगी।

गर्मी के फुटवियर्स
गर्मी में ज़्यादातर सभी लोग कहीं पर भी आने जाने व घूमने फिरने के लिए हील,सैंडल्स व स्लिपर्स का उपयोग करते हैं या बेहद आरामदायक होता है जो पैरों की सुरक्षा के साथ-साथ उन को आकर्षक रूप भी देता है। मार्केट में अनेक तरह के फुटवियर कलेक्शन उपलब्ध है जो विभिन्न रंगों के साथ साथ कई वैराइटीज में पाए जाते हैं।सभी लोग अपने आउटफिट के साथ साथ अपने फुटवियर्स का भी चयन करते हैं इन दिनों में जूते पहनने से पैरों में उमस व बदबू पैदा हो जाती है और इससे पसीने होने लगते हैं और अनेक तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं जूते के शौकीन लोगों के लिए बेहतर है कि वह कपड़े वह कैनवास के जूते पहने यह उनके लिए कंफर्टेबल होगा।

सर्दी के फुटवियर
सर्दी के मौसम में लोग ज्यादातर बूट्स पर ही अपना फोकस रखते हैं बूट्स के डिजाइन वह आकार में उपलब्ध होती है जो हर किसी की जरूरत और मांग के अनुसार पूरी होती है।इसे पहनने से हर व्यक्ति के पैरों की हर तरह से सुरक्षा तो होती ही है साथ ही उनको स्टाइलिश लुक भी मिल जाता है हालांकि बूट्स हर आउटफिट के साथ मैच नहीं करता परंतु कुछ ऐसे विशेष कपड़े होते हैं जिन पर इन्हें कैरी किया जा सकता है। बोर्ड स्कीम कई बार ऐसी होती हैं जो अलग-अलग तरह के कपड़ों पर पहनी जा सकती हैं। कम हाइट वाली लड़कियां हाई हील बूट को पेयर करती हैं।

पैरों की सुरक्षा और राहत पाने के लिए यह आवश्यक है कि हम सही फुटवियर का चुनाव करें जो हर मौसम में अलग अलग तरह से हमारे पैरों की सुरक्षा कर सके और हमें एक आकर्षक लुक भी दे सकें और जो फैशन के ट्रेंड में भी हो।ऐसे फुटवियर मार्केट में बहुत आसानी से मिल जाते हैं हर इंसान ऐसे फुटवियर पहनना चाहता है जो उसके पैरों की खूबसूरती को चार चांद लगा दे और उनके लुक को परफेक्ट बना दे। अमरगढ़ में विशेष तौर पर ऐसे फुटवियर बनाए जाते हैं जो हर तरह से व्यक्ति के पैरों के लिए आरामदायक हो और उनके पैरों की रक्षा कर सकें।
आशा है कि आपको मेरा आर्टिकल पसंद आया होगा दोस्तों आपसे एक गुजारिश है अगर आपको मेरा टिकट पसंद आया हो तो लाइक,शेयर और सब्सक्राइब जरूर कीजिएगा। कमेंट करके यह बता सकते हैं आपको मेरा आर्टिकल कैसा लगा।

Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव