नेलपॉलिश से जुड़ी कुछ अहम बातें

 नेलपॉलिश नाखूनों पर लगाने से उसकी सुन्दरता बढ़ जाती है।हाथ बहुत खूबसूरत दिखने लगता है जो लोगो का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करने में सहायक होता है।इसे लगाने के लिए अभ्यास और धैर्य की ज़रूरत होती है क्योंकि जल्दबाज़ी में पूरा हाथ खराब हो जाएगा।

कुछ लड़कियों को नेलपॉलिश इसलिए नही पसंद होता है कि पहले तो यह परफेक्ट आसानी से लगा नही सकता हर कोई और लगाने के बाद इसे निकलाने में भी मेहनत करनी पड़ती है।और जिन लड़कियो को लगाना पसंद होता है वह बहुत शौक से लगती है लगातार लगते रहने से उनकी प्रैक्टिस अच्छी हो जाती है फिर उनको लगाने में भी कोई परेशानी नही होती है। 

नेलपॉलिश का अनगिनत रंग बाज़ारों में मौजूद हैं।यह कई किस्म की आती है।बदलते समय के साथ इसमें भी बहुत बदलाव आ चुका है।जिसे लगाने और निकलाने में भी किसी को कोई समस्या नही होती।इसके अलग अलग रंगों से लड़कियां हर रोज़ अपने कपड़ों के साथ अपने हाथों का लुक भी बदलती रहती है।


 नेलपॉलिश लंबे समय तक नेल्स पर कैसे टिकाए रखे

बहुत सी लड़कियों की शिकायत रहती है कि नेलपॉलिश जल्दी सूखती नही और सुख भी जाती है तो काम करने के बाद बहुत जल्द छूट जाती है।ज्यादा दिनों तक नही लगी रहती ऐसा क्यों होता है?क्योंकि उसको नेलपॉलिश लगाने का सही ज्ञान नही होता है।पहले से लगी हुई तथा आधी छूती हुई नेलपॉलिश के ऊपर दूसरे रंग का नेलपॉलिश लगाने से अक्सर ऐसा होता है।इससे नेल्स खराब व कमजोर हो जाते हैं।इसलिए बेहतर यह है कि नेल्स को नेलपॉलिश रेमोवेर को कॉटन में भीगा कर नेल को पूरी तरह से साफ करलें। उसपर बेस कॉलोर लगाये।उसके बाद नेलपॉलिश की शीशी को कुछ देर तक हिला ले फिर ब्रश में थोड़ा सा कॉलोर ले के एक कोट लगाए सूखने के बाद दूसरा कोट जो बराबर हो पहले कोट की तरह पूरी सफाई के साथ लगाए।इससे आपकी नेलपॉलिश लंबे समय तक बनी रहेगी। सूखने के बाद जो स्किन पर एक्स्ट्रा नेलपॉलिश लगी रह जाती है उसको किसी मेकेउप ब्रश की सहायता से नेलपॉलिश रेमोवेर में भीग कर नेल के चारो तरह हलके हाथो से साफ करें। नेलपॉलिश लगाने के बाद थोड़ी देर ठंडे बर्फ के पानी मे नेल्स को रहने दे इससे पॉलिश जल्दी सूखता है और गर्म पानी को छूने से पूरा नेलपॉलिश खराब हो जाएगा।

नेलपॉलिश निकलने के घरेलू नुस्खे

नेलपॉलिश रेमोवेर न होने की स्तिथि में लड़कियों के लिए यह एक बड़ी समस्या है।इसके कुछ घरेलू उपाय है जो हर किसी को नही पता।तो चलिय जानते हैं वो क्या हैं
1.हल्के गर्म पानी मे 15 मिनट नेल्स को भीगा कर रखे फिर कॉटन से साफ करलें।
2.अल्कोहल को कॉटन में लगा कर नेल्स पर रब करने से भी पोलिश छूट जाता है।
3.सिरके और नीबू के रस को कॉटन में भीग नेल्स पर रगड़ कर साफ करें।

जेल नेल पॉलिश क्यों अच्छा है?

वैसे तो हर नेल पॉलिश लगाने के बाद हाथों की खूबसूरती बढ़ जाती है जिसमें जेल पोलिस भी बहुत अच्छा है इसके भी बहुत सारे फायदे हैं या लगाने के बाद तो खूबसूरत लगता ही है और इसे रोज लगाया जा सकता है इसके साइड इफेक्ट बहुत कम है ऐसे हैं हम डेली यूज़ में भी लगा सकते हैं। यह लगाने के बाद सूखने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगाती और लंबे समय तक टिकी रहती है ऐसे नाखूनों की सुरक्षा तो होती है और नाखून मजबूत भी बने रहते हैं इसे टूटने का डर नहीं बना रहता। नेल पोलिस लगाते समय ब्रश में थोड़ा सा नेल पॉलिश लेकर पतला कोट लगाना चाहिए इससे सूखने में आसानी रहती है और मोटा कोट लगाने से नेल पॉलिश खराब हो जाता है और जल्दी सूखता भी नहीं।इसमें बहुत सारे कलर उपलब्ध होते हैं जिसे हम अपना ड्रेस के मिलते-जुलते कलर के नेल पॉलिश लगा सकते हैं और उस पर मनचाहे डिजाइन की बना सकते हैं लगने के बाद यह एकदम नेचुरल लगता है और हाथों को यूनिक लुक मिल जाता है।

फ्रूट्स नेल्स डिज़ाइन

साल के हर मौसम में लोग अपने हेल्थ और फिटनेस पर ज्यादातर ध्यान देते हैं। मौसमी फल को अपने रोजाना अपने आहार में शामिल करते हैं। लेकिन अब यही फल उनके हाथों पर चार चांद लगा रहे हैं वह अपने नेल्स पर नेल पॉलिश के माध्यम से तरह-तरह के फलों के डिजाइन बना रहे हैं जिसमें विभिन्न तरह के फल जैसे सेब,तरबूज,चेरी, संतरे आदि शामिल है।नेल्स पर जैसे डिजाइन बनाया जाता है उस ठीक उसी तरह फलों के डिजाइन भी बनाना बहुत आसान है इसमें नेल्स पर एक फल की डिजाइन भी बना सकते हैं और चाहे तो दो तीन तरह के फलों को एक साथ एक नेल्स पर भी बनाया जा सकता है।

अगर आप चाहे तो अपने नेल्स पर पोलिश के माध्यम से कई तरह के रंग बिरंगी तितलियाँ,हर्ट्स व लिप्स के डिज़ाइन आदि भी बना सकती हैं ।  मूनलाइट,स्टार्स,सनसेट व सनलाइट की किरणें आदि को नेल पर पॉलिश द्वारा निखार जा सकता है।नेल्स पर इन सबकी स्टिकर्स भी लगया जा सकता है।जिससे वह खूबसूरत लग सके।

बदलते फैशन में फैशन से जुड़ी चीज़े कब अपने स्वरुप में परिवर्तन ले आये इनका कोई निश्चित समय नही है।नेलआर्ट भी इनमें से एक है।सबकी पसंद वक़्त के साथ और आधुनिक होती जा रही है।नेल्स पर एक से बढ़ कर एक डिज़ाइन बनाना और फिर उन डिज़ाइन में रंग बिरंगे कॉलोर्स भर कर खूबसूरत बनाने का प्रयत्न हर कोई कररहे है ।अपने ऑउटफिट स्व मैचिंग नेलपॉलिश सभी लगते हैं।किसी से बात करते समय लोग अपने हाथों और हाऊ भाव का उपयोग करते हैं जिससे सामने वाला उनके हाथों को नोटिस करता है इसलिए अपने हाथों पर लगे नेल पॉलिश को खूबसूरत तरीके से लगाना हर किसी को ज़रूरी लगता है इससे उनकी व्यक्तित्व पर असर पड़ता है।
दोस्तो मेरा आर्टिकल आप सब को कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताइएगा अगर पसंद आया तो लाइक भी करिए।और सब्सक्राइब और शेयर करना प्लीज मत बोलिएगा।

Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव