क्या आप जानते हैं?कैसे बदल रहा है मेहंदी का फैशन

 मेहंदी के बिना किसी भी लड़की या किसी भी औरत का साज-श्रृंगार अधूरा रहता है। तीज त्यौहार शादी या कोई अन्य अवसर मेहंदी के बिना किसी का श्रृंगार पूरा नहीं होता। मेहंदी लगाना सबको पसंद होता है। बेहद लोग इसके बहुत शौकीन होते हैं यह शादे दिनों में भी अपने हाथों में मेहंदी लगाए रहते हैं।

प्राचीनकाल से मेहंदी को परंपरागत रूप से लगाया जाता था पर अब यह फैशन का रूप ले चुका है।फैशन के हर चीज में समय के साथ-साथ बदलाव आता जा रहा है उसी तरह मेहंदी भी दिन-प्रतिदिन फैशनेबल होती जा रही है। इसमें अनेक तरह के डिजाइन और लगाने का तरीका भी बदल गया है और इसकी रंगत भी बदल गई है।

पहले के जमाने में पेड़ से पत्ता मेहंदी के पत्तों को तोड़कर उसको सील पर पीसकर उसका पेस्ट बना लिया जाता था फिर उसके बाद उसको हाथों पर आकार देकर लगाया जाता था परंतु अब मार्केट में रेडीमेड मेहंदी मिलती है जो बिना कोई मेहनत किये सिर्फ खरीद कर लगा सकते हैं।यह मेहंदी कोन, ट्यूब तथा पैकेट में पावडर की तरह भी मिलती है जिसे पानी में घोल कर लगा सकते हैं।पैकेट वाली मेहंदी बालों लगाने के लिए भी आती है।

मेहंदी को बहुत पाक अथवा शुभ माना जाता है। यह दूल्हा दुल्हन के प्रेम का प्रतीक होता है। शादी के रस्मों रिवाजों में मेहंदी भी एक रस्म होती है जो लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं। शादी में दुल्हन सबसे खास होती है इसलिए उसकी मेहंदी की डिजाइन भी सबसे खास होती है। दुल्हन के हाथों में दूल्हे का नाम बड़े शौक से लिखवाया जाता है। दूल्हे के घर से दुल्हन को मेहंदी भेजी जाती है वही मेहंदी दुल्हन को लगती है जो हाथ के दोनों तरफ हथेली में और हाथ के पीछे हिस्से में तथा दोनों पैरों में भी घुटनो तक लगाई जाती है। इस डिजाइन को भरवा मेहंदी डिजाइन कहते हैं।

मेहंदी तो वैसे खास मौकों पर लगाई जाती है परन्तु कुछ लड़कियां मेहंदी की इतनी दीवानी होती है अपने आम दिनों को मेहंदी लगा कर खास बना लेती हैं। हर मॉडर्न लड़कियां ऐसी मेहंदी लगवाना चाहती हैं जो फैशन के लेटेस्ट ट्रेंड में हो।इनको टैटू मेहंदी की डिजाइन ज्यादातर पसंद आती है। गर्दन,पीठ,कमर आदि पर टैटू डिजाइन मेहंदी से बनवाना काफी‌ पसंद करती हैं।सीरियल्स एक्ट्रेस की मेहंदी इन सब का क्रेज और बढ़ा देती हैं।

हर क्षेत्र व शहर के सभी अलग-अलग जगह में अलग-अलग तरह की डिजाइन दार मेहंदी देखने को मिलती है सब की मेहंदी अलग तरह की होती है और उनको लगाने का तरीका भी अलग अलग होता है जो काफी सुंदर होता है।

मेहंदी का था उसकी डिजाइन कई प्रकार की होती है चलिए जानते हैं-

१. चूड़ी वाली मेहंदी डिजाइन

मेहंदी की डिजाइनों में एक डिजाइन ऐसी भी है यह चूड़ी की तरह पूरे हाथ में आगे पीछे घूम आते हुए लगाई जाती है।यह डिजाइन चूड़ी और कड़ो की पूर्ति करता है।


२.गिल्टर मेहंदी डिजाइन

इस डिजाइन में हाथों पर मेहंदी लगाने के बाद उन डिजाइनो के बीच चिमकी (जो कई रंग की होती है) भरा जाता है। कलरफुल गिलटर और स्टोन लगाकर इसे और आकर्षक बनाया जाता है।मेहंदी लगाने के बाद तो यह डिजाइन बहुत खूबसूरत लगती है परंतु पानी लगने पर या पूरा खराब हो जाता है। हाथ को धोने के बाद यह मेहंदी में पानी के साथ बह जाती है।


३.मोरक्कन मेहंदी डिजाइन

वैसे तो मेहंदी का हर डिजाइन खूबसूरत होता है।परंतु मोरक्कन मेहंदी लगाने पर यह बहुत गाढ़ी रचती है हाथों पर यह मेहंदी काफी दिनों तक लगी रहती है शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी से लगा सकते है खासियत तो यह है कि इसकी गाड़ी गाड़ी डिजाइन भी दूर से भी बहुत खूबसूरत और साफ समझ में आती है।


४.शेड वाली मेहंदी डिजाइन 

यह मेहंदी भी काफी खूबसूरत रचती है। इसमे छोटे बड़े कोई तरह के फूल और पट्टी बना कर उनमे शेड दिया जाता है।जिससे हाथो की शोभा बढ़ जाती है।


५.ब्रेसलेट वाली मेहंदी डिजाइन

इस डिज़ाइन को लगाना बहुत आसान होता है इसकी डिज़ाइने सिंपल होतो है जो हर कोई लगा सकता है।यह ब्रेसलेट की तरह हाथेली के पिछे हिस्से पर लगाई जाती है।इसकी डिज़ाइन कलाई से लेकर उंगली तक जाती है।फूल आस्तीन वाली ड्रेस में यह डिज़ाइन बेहतरीन लगती है।


५.फ्लावर और जोमेटरी मेहंदी डिज़ाइन

इसकी डिजाइन सिंपल और आसान होती है। इसमें फूल और छोटे-छोटे पत्तों बहुत स्टाइलिश तरीके से लगाया जाता है। यह डिजाइन हाथों को नया लुक प्रदान करती है।


६.राजस्थानी मेहदी डिज़ाइन

राजस्थान के अलावा भी कई राज्यों में भी यह मेहंदी लोगो को पसंद में शामिल हैं।इस मेहंदी में दुल्हन के हाथो पर बड़ी बारीकी और सफाई के साथ डिज़ाइन दर मोर,दूल्हा-दुल्हन के जोड़े का चित्र,कलश आदि का चित्र बनाया जाता है।पारंपरिक समारोह तथा विवाह समारोह के लिए राजस्थानी मेहंदी डिज़ाइन बेस्ट होता है।


७.अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन 

ज्यादातर कुवारी लड़कियों को पसंद आती है।इस में कोई भी डिज़ाइन एक जैसा नही होता है।बल्कि एक डिज़ाइन से दूसरे डिज़ाइन को मिलते हुए पूरे हाथो पर उंगलियों तक रचाई जाती है।


८.पाकिस्तानी मेहंदी डिज़ाइन

इसकी बात अनोखी होती है।इसकी डिज़ाइन बहुत महीन व बारीक होती है।इसमे हर दूसरे डिज़ाइन के बीच अंतर देकर पूरे हाथो पर लगाया जाता है।

९. टैटू मेहंदी डिजाइन
शरीर के किसी भी हिस्से पर मेहंदी से टैटू का डिजाइन को बनाया जाता है इसे टैटू मेहंदी डिजाइन कहते हैं इसे हम टैटू के साथ नाम भी लिख सकते हैं और नाम वाले टैटू भी बना सकते हैं।
जिस तरह शरीर और चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए मेकेउप और सुंदर कपड़ो की जरूरत होती है ठीक उसी तरह मेहंदी हाथों पर लगाने से उसकी खूबसूरती बढ़ जाती है।समय के साथ साथ इनके डिज़ाइन और तरीके भी बदलते जा रहे जो हर युवतियों को अपनी और आकर्षित कररहे है।

दोस्तो मेरा आर्टिकल पढ़ने के लिए शुक्रिया।मेरा आर्टिकल कैसा लगा कमेंट कर के जरूर बताई।पसन्द आये तो लाइक,शेयर,और सब्सक्राइब भी कर दीजिए।

Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव