कैसा होना चाहिए दूल्हे का श्रृंगार

 शादी जीवन में एक बार होता है और यह पल जिंदगी भर सबको याद रहता है फिर दोबारा ऐसा दिन,ऐसा पल नही आता ज़िन्दगी में कभी भी।हर किसी का सपना होता है कि वह अपने शादी में सबसे खूबसूरत लगे दुल्हन तो महीनों पहले अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर देती हैं परंतु दूल्हे अपने शादी के कुछ समय पहले से तैयारियां करना शुरू करते हैं जिससे कम समय मे ठीक तरीके से तैयार भी नही हो पाते और शादी पर उनके लुक में कमी रह जाती है।शादी में हर कोई दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए उत्सुक रहता है।इसलिए उनके श्रृंगार की हर चीज़ सबसे अच्छी होनी चाहिए ताकि दूल्हा भी दुल्हन से कम ना लगे।
पहले दूल्हे अपनी शादी पर तैयारियों को लेकर कुछ खास ध्यान नहीं देते थे परंतु अब समय बदल चुका है सबकी सोच बदल चुकी है हर दूल्हा पहले से ही अपनी शादी की बहुत सारी तैयारियां करते हैं अपने कपड़े ज्वेलरी मेकअप हर एक चीज को परफेक्ट बनाते हैं ,सलोन जाते हैं काफी पहले से इन्होंने बहुत कुछ सोच रखा होता है अपने लिए भी और अपने जीवन साथी के लिए भी।वे अपने शादी के हर एक पल को खूबसूरत बनाना चाहते हैं जो वर्षों तक सबको याद रहे।

शादी पर ऐसे ड्रेस पहने

 दुल्हे का ड्रेस
शादी में बहुत सारे रस्मों रिवाज होते हैं जैसे सगाई,हल्दी,मेहंदी,संगीत और रिसेप्शन। प्रत्येक रस्मों में अलग-अलग तरह के कपड़े वेस्टर्न,इंडो वेस्टर्न पहने जाते हैं। हर दुल्हे अपने रंग, रूप ,हाइट ,वेट के अनुसार कपड़ों का चयन करते हैं और उन्हें पहनते हैं और इनमें उनकी पसंद का होना अति आवश्यक है। शादी के दिन दोनों पर विशेष तौर पर शेरवानी जचती है उसके साथ वर्क वाली चुनरी आकर्षक लगती है।कुर्ता पैजामा के साथ सदरी पहनना दूसरा विकल्प है। अगर वे चाहें तो पैंट शर्ट को ब्लेजर्स पहनकर तीसरा विकल्प भी चुन सकते हैं। इसमें भी कई वैरायटी होती है।वह चाहे तो दुल्हन के ड्रेस से मैचिंग ड्रेस बनवाकर पहन सकते हैं इससे वह दोनों एक खूबसूरत कपल की तरह दिखेंगे जिस पर सबकी नजरें टिकी रह जाएंगी वैसे तो हर कोई शादी में दूल्हा दुल्हन को देखने के लिए उत्सुक रहता ही है और उन्हें कंप्लीमेंट भी देता हैं।
पगड़ी
दूल्हे की शेरवानी और पजामे कुर्ते के साथ पगड़ी बेहद खूबसूरत लगती है पगड़ी के बिना उनका लुक अधूरा वह जाता है।शादी में पगड़ी बांधने की भी एक रसम होती है जिसमें हर बहन अपने भाई की पकड़ी बनती है और बदले में उसे भाई की तरफ से नेक मिलता है। नेट,शिफॉन,जॉर्जेट या सूती 2 मीटर का कपड़ा होता है जिसे पगड़ी के आकार में सिर पर बांधा जाता है और इस पर विभिन्न प्रकार का ब्रोच लगा कर शुशोभित किया जाता हैं।
जूते
दूल्हे अपने आउटफिट के अनुसार पैरों में जूती अथवा जूते पहनते हैं।ये उन्हें परफेक्ट लुक देने में सहायक होते हैं।इसमें भी कई विभिन्नता होती है। वर्क वाले और बिना वर्क वाले सादे जूते उनके कपड़ों और चॉइस के अनुसार पहने जाते हैं।
आभूषण
शेरवानी के साथ कुंदन की माला दूल्हे को परंपरागत लुक दे सकती हैं साथ ही ब्रोच लगाने से भी लोगों पर ओर भी अच्छा एक्सप्रेशन पड़ता है। हाथ में घड़ी उंगली में अंगूठी दूल्हे की शोभा को और बढ़ा देते हैं।


ऐसे कर सकते हैं दूल्हे राजा अपना मेकेउप

दुल्हन की अपेक्षा दूल्हों को मेकअप की इतनी जानकारी नहीं होती वह मेकअप के मामले में आसक्षम होते हैं। वह उलझन में लगे रहते हैं कि क्या करें,कैसे करें और कब करें और उन्हें ब्यूटी टिप्स देने वाला भी सही व्यक्ति नहीं मिलता जो इन सब के बारे में उनको जानकारी दें। जिसक कुछ समय पहले शादी हो चुकी हो सिर्फ वही व्यक्ति है जो एक दूल्हे को ब्यूटी टिप्स दे सकता है।
दूल्हे को घर के अनेक काम करने के लिए घर से बाहर जाने पड़ते हैं। घर,ऑफिस,बाहर अनेक तरह के वातावरण होते हैं। जिनका सीधा प्रभाव उनके त्वचा पर पड़ता है जिसे उनकी त्वचा ऑयली, ड्राई और डार्क हो जाती है। इसीलिए शादी से पहले उनको अपने चेहरे का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे आहार व फलों का सेवन करना चाहिए जिससे वह स्वास्थ्य रहे और उनके स्किन भी ग्लो करे। ऐसे आहार से दूर रहे जो आप के स्वास्थ्य लिए हानिकारक हो।शादी पर अपने हाथों और पैरो की ताजगी को बरकार रखने के लिए मैनीक्योर व पेडीक्योर करवाये।साथ ही फेस मसाज,हेयर सेटिंग्स,ऑय ब्रो व दाढ़ी को शेप देने,के लिए सैलून जाये साथ ही दाढ़ी अपने बालों को नया और स्टाइलिश लुक दे।दाढ़ी तो फ़ैशन के ट्रेंड में चल रहा है।अब हर कोई दाढ़ी को अलग अलग शेपों में रख रहा है और बालों का शेप बदलने से फेस का पूरा लुक भी बदल जाता है।ऐसा करने से आपको रोकिंग लुक मिलेगा।
वैसे तो घरेलू बहुत सी चीजें हैं जिसका उपयोग करके दूल्हे अपनी स्किन को निखार सकते हैं और अपने आप को दुल्हन के मुकाबले अति सुंदर दिखा सकते हैं।शादी में हल्दी की रस्म इसलिए होती है ताकि उनके त्वचा में निखार आ सके।हल्दी और दूध स्किन के लिए बहुत लाभकारी है।शहद और नींबू रस के मिक्सर को हाथ पर लगाये।इससे होठ पिंक हो जाते हैं और लिपस्टिक लगाने की ज़रूरत नही पड़ती।खुद को स्वस्थ और ताज़ा महसूस करने के लिए पूरी निंद्रा और आराम लेना अतिआवश्यक है।

वेडिंग प्लानर की आवश्यकता जरूरी हो सकती है

कुछ लोग कम बजट में अपने खर्चे के अनुसार शादी को पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न कर लेते हैं परंतु कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनको अपनी खुशी पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है और शादी के हर एक क्षण को आनंदमय बनाना चाहते हैं। इसलिए वह वेडिंग प्लानर की सहायता लेते हैं वेडिंग प्लानर सगाई के बाद और शादी से पहले होने वाली हर परंपरागत रस्मो को आधुनिक तरीके से और योजनाबद्ध पूर्वक उसे संपन्न करते हैं।शादी से पहले प्री वेडिंग समारोह रखते हैं। उसके बाद शादी और रिसेप्शन होता है।

शादी के यादगार लमहे को कैद करे

शादी के हर एक लम्हों को खूबसूरत बनाना अति आवश्यक बताया क्योंकि यह दिन जिंदगी में सिर्फ एक बार आता है इसीलिए हमें उन लम्हों को अपनी तस्वीरों में कैद कर लेना चाहिए ताकि वह बरसों तक हमें याद रहे। शादी में दूल्हा दुल्हन खुद को परफेक्ट लुक देने के लिए बहुत सारी तैयारियां करते हैं और इससे उनकी तस्वीरें और भी खूबसूरत आती हैं लोग शादियों में फोटोशूट वीडियो शूट के लिए प्रोफेशनल फोटोग्राफर को हायर करते हैं ताकि वह अपने हर एक पल को कैमरे और फोटोस में कैद कर सके। और जब भी वो इन तस्वीरों को देखेंगे उनकी यादें ताजा हो जाएंगी।

 बदलते वक्त के साथ सब की सोच बहुत आधुनिक हो चुकी है और साथ ही दुल्हे का पहनावा उसका साज-श्रृंगार सब में परिवर्तन हो गया है अब दूल्हा भी दुल्हन की तरह ज्यादा समय लेकर अच्छे तरीके से तैयार होते हैं ताकि वह भी दुल्हन से कम ना लगे। वे अपनी आवश्यकताओं के साथ-साथ अपनी ख्वाहिशों को भी पूरी करते हैं। जीवन भर एक दूसरे का साथ कभी ना छोड़ने का वचन देते हैं।
दोस्तों मेरा यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो शेयर और लाइक जरूर कीजिएगा मेरा आर्टिकल हिंदी में पढ़ने के लिए प्लीज सब्सक्राइब कर दीजिए।

Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव