चूड़ा और चूड़ी पहनना हर लड़की की ख्वाहिश क्यों होती है?

भारत के अलग अलग शहरों में विभिन्न प्रकार की डिज़ाइन दर चूड़ियाँ पहनी जाती है।हर शहर में चूड़ी से जुड़ी प्रथाएँ व परम्पराएं भी होती हैं।भारतीय संस्कृति में शादी शुदा नारी के हाथों में चूड़ी उसके सुहाग की निशानी मानते हैं। दुल्हन की कलाई अगर सूनी हो तो इसे अशुभ मानते हैं।चूड़ी हर विवाहिता नारी के लिये शुभ होता है।विवाह के बाद पहली बार ससुराल आने पर हर सास अपने बहु को चूड़ी देती है ये भी एक रस्म होती है।फिर चाहे वो सोने ,चांदी की बनी हो।

यह सबकी सुनी कलाई को भर कर उनके हाथों की शोभा बढ़ा देती है।इसे पहनने से हर दुल्हन का श्रृंगार सम्पूर्ण होता है।इस समय हर शहर व राज्यों में दुल्हन के लिए चूड़ा का फैशन काफी ट्रेंड में है।विभिन्न प्रकार के डिज़ाइनदार चूड़ा जो हर विवाहित नारी को दुल्हन वाला लुक देता है।इसे हर दुल्हन अपनी शादी पर बड़े शौक से पहनती है अब ये हर किसी की पसंद बनती जा रही है। यह सब को स्टाइलिश लुक देता है और जरूरी नहीं है कि यह सिर्फ शादी पर ही पहना जाए दुल्हने अपने शादी के बाद भी इसे जब तक चाहे पहन सकती हैं  क्योंकि इसे पहनना बहुत आसान और बहुत कम्फ़र्टेबल होता है।

चूड़ा हर दुल्हन की पसंद बन गयी है

चूड़ा आज के मॉडर्न दुल्हन की पहली पसंद बन गयी है।शादी में दुल्हन को चूड़ा पहनने की भी एक रस्म होती है जो बड़े धूम धाम से मनाई जाती है। इस रसम में दुल्हन को उसके ननिहाल से चूड़ा दिया जाता है। देश के अनेक शहरों में विभिन्न प्रकार के रस्मों रिवाजों के साथ दुल्हन को चूड़ा पहनाई जाती है।आजकल की मॉडल दुल्हनिया लेटेस्ट ब्राइडल चूड़ा जो दिखने में बहुत खूबसूरत होते हैं हो उनकी तलाश मैं हर वक्त लगी रहती हैं। मार्केट में यह चूड़ा कई तरह के डिजाइन में उपलब्ध है। इनमें जो कड़े होते हैं उनमें लटकन जुड़ा होता है।पिंक,लाल,मैरून कलर का चूड़ा इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं। हर दुल्हन अपने लहंगे से मैचिंग चूड़ा पहनने के लिए उत्सुक रहती है। इसे पहनने से दुल्हन का श्रृंगार संपूर्ण हो जाता है और उसकी शोभा में चार चांद लगाने के लिए यह काफी होता है।


हर लड़की को चूड़ी क्यों पसंद होती है?

चूड़ी हर लड़की का गहना होता है।इसकी खनक सबको लुभाती है।अपने हाथो में रंगबिरंगी,तरह तरह की चूड़ियाँ पहनना सबको पसन्द होता है।बाज़ारो में विभिन्न प्रकार की चूड़ियां मिलती है जिसमे हर रंग तथा एक से बढ़ कर एक डिज़ाइन मौजूद रहते हैं।बदलते वक्त के साथ चूड़ियां भी बदलती जा रही है।पहले तो यह रस्मों रिवाज़ों और खास अवसरों पर पहने जाते थे परंतु अब यह फैशन का रूप ले चुका है।अब हर लड़की मॉडर्न हो चुकी है इसलिए उन सबको चूड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन चाहिए होता है।जो देखने व पहनने में खूबसूरत लगे और उनकर ऑउटफिट के साथ मैच करता हो।वो अपने ऑउटफिट के साथ अपनी चूड़ियां भी बदलती रहती हैं।चूड़ियां कई किस्म की होती है जैसे-कांच,प्लस्टिक,चांदी,सोने,मेटल आदि से बनी होती है।इसमें भी विभिन्नता पायी जाती है।इन सब चूड़ियों पर नक्काशीदर डिज़ाइन भी बने होते हैं और प्लेन भी मिलते हैं।मार्किट में इसके इतने सारे संग्रह उपस्थित है कि हर कोई इसे खरीदने के लिए बेताब रहता है।दिन प्रतिदिन इनमे बदलाव आता रहता है जो सबके क्रेज़ को और बढ़ता है।
कांच की चूड़ियां
चूड़ियां हर कोई अपने उम्र के अनुसार पहनता है।विशेष तौर पर कांच की चूड़ियां सबको पसंद आती है।इसमें भी बहुत सारे विकल्प होते हैं।कुछ लोग सदा(प्लेन)कांच की चूड़ियां पहनना पसंद करता है तो कुछ लोग उनमे डिज़ाइन बनी हुई।ये साल के हर माह में किसी भी अवसर पर कभी भी पहन सकते है।कांच की चूड़ियों में कड़े लगाकर पहनने से हाथो की शोभा और बढ़ जाती है।

सोने व चांदी की चूड़ियाँ
ये चुडियां किसी खास अवसर पर पहनी जाती है।चांदी पर अक्सर लोग सोने का पानी चढ़ा कर भी पहनते हैं।चूड़ी व कंगन पर नक्काशी बनी होती है।ये काफी महंगी होती है इसलिए इसे खोने का भय भी लगा रहता है।किसी भी ऑउटफिट के साथ इसे पहना जा सकता है।यह अपने सौंदर्य से सबको अपनी ओर आकर्षित करता है और इससे बने ब्रेसलेट आपको स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।

प्लास्टिक की चूड़ियाँ
ये चूड़ी प्लास्टिक से बनी होती है।देखने मे सुन्दर होती है।इसमें रंग और विभिन्नता की कोई कमी नही होती।यह सबके बजट के अनुसार बहुत आसानी से हर जगह मिल जाता है।

मेटल की चूड़ियां
यह धातु की बनी चूड़ी थोड़ी वजन होती है।पर देखने मे बहुत खूबसूरत लगती है।यह गोल्डन औऱ सिल्वर कॉलोर की होती है उसपर डिज़ाइन बने होते हैं।और कुछ मेटल चूड़ियों में अलग अलग तरह के लटकन भी अटैच होते हैं।

मोती की चूड़ियाँ
सारी चूड़ियों में मोती की चूड़ियां सबसे खूबसूरत लगती हैं।चूड़ी के ऊपर रंग बिरंगी मोतियाँ लगी हुई होती है। कंगन में सफेद और क्रीम कॉलोर की छोटी बड़ी मोती लगी होती है।मोती से बना नैकलेस सेट अपने ऑउटफिट के साथ पहनने से महारानी वाला लुक मिलता है।

लाख की चूड़ियाँ
भारत के अलग अलग प्रान्तों में विभिन्न प्रकर की चूड़ियाँ पहनी जाती है और उनका फैशन भी समय के साथ बदलता रहता है।लाख की चुडिया देखने में सुंदर तो होती ही है साथ ही ड्रेस के साथ मैच भी कर जाती हैं।अक्सर लोग इसे अपने विशेष अवसरों पर ही पहनते है।

मिट्टी की चूड़ियाँ
मिट्टी से बनी इस चूड़ी को तरह तरह के सुंदर रंगों से रंग कर उसपर रंग से डिज़ाइन बनाई जाती है।फिर स्टोन लगा कर उसे और सजाया जाता है।यह चौड़ी कड़े की तरह होती है मिट्टी से बने होने के कारण ये गिरने से टूट जाती है।

रबर की चूड़ियां
यह हर दुकान पर बड़ी आसानी से मिल जाती है।रबर की बनी इस चूड़ी की कीमत बहुत कम होती है।यह हर रंग की और मल्टिकलौर की भी होती है।मोटा और पतला दोनो तरह की होती है।

लकड़ी के कड़े
इसका क्रेज लड़कियों में देखने को मिलता है।लकड़ी को कड़े के आकार का काट कर उसपर नक्काशी बनाकर उनमें कई तरह के रंग भरे जाते हैं।

धागे की चूड़ियां

चूड़ियों पर अलग अलग तरह की है धागे लपेटकर से बनाया जाता है रेशम के धागे और अनेक रंगों के धागों को चूड़ियों पर लपेटा जाता है फिर उस पर मोती,स्टोन व नग लगाकर उसे सजाया जाता है जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है और इसे लोग काफी पसंद भी करते हैं।ये मार्केट में बहुत आसानी से मिल जाता है और इसे घर पर भी बनाया जा सकता है।


चूड़ी पहनने से लाभ

1.चूड़ी पहनने से उनकी हाथो की शोभा बढ़ जाती है।सुनी कलाईयाँ खूबसूरत लगने लगती है।
2.चूड़ियों की खनक से घर मे खुशहाली आती है।सुख,समृद्धि बनी रहती है इसके गूंज से घर का वातावरण सुखमय रहता है।
3.लाल रंग सुभ होता है।यह सुहाग की निशानी होती है।इससे पति की लंबी उम्र होती है।
4.धातु की चूड़ी पहनने से मानसिक शांति प्रदान होती है।
कांच की चूड़ी पहनने से ब्लड प्रेशर सही बना रहता है।
5.इसे पहनने से स्वस्थ पर अच्छा असर पड़ता है और अलसपन व सुस्ती दूर रहती है।

चूड़ी पहनते समय सावधानी बरतें

कांच की चूड़ियां पहनते समय ध्यान दे कि उनमें कोई ऐसी चूड़ी तो नही है जिनमे दरार हो या छिटकी हुई हो।अगर ऐसा ह तो उस चूड़ी को निकाल दे उसे न पहनें।इसे पहने रहने से टूट कर हाथ मे चुभने का भय रहता है और अगर टूट कर कही गिर गयी तो किसी के पैर में भी चुभ सकती है।ऐसी चूड़ी पहनना अशुभ माना जाता है।
भारत के हर हिस्से में हर महिला और लड़कियों को चूड़ी पहनना पसंद होता है कहीं यह प्रथा के रूप में तो कहीं फैशन के रूप में पहना जाता है अब हर अब हर चीज फैशनेबल होने के कारण चूड़ी में भी बेहतरीन डिजाइन मौजूद हैं जो शादी व पार्टी में पहन कर हर कोई एक दूसरे का ध्यान आकर्षित करता है। मॉडल लड़कियों में इसका पागलपन ज्यादा देखने को मिलता है वह फैशन के हिसाब से खुद को बदल चुकी हैं और अपनी हर चीज जो में फैशन को तलाश करती हैं। इसीलिए चूड़ी और कंगन के डिजाइंस दिन पर दिन बदल कर खूबसूरत होते जा रहे हैं जो सबका मन मोह लेते हैं।
दोस्तों मेरा आर्टिकल हिंदी में पढ़ने के लिए सब्सक्राइब कर दीजिए और शेयर करना प्लीज मत बोलिए गा अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आया हो तो लाइक जरूर कीजिए

Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव