फैशन के बालो से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

बदलते फैशन के इस दौर में लोग कपड़ो,ज्वैलरी, मेकअप के साथ साथ हेयर स्टाइल भी बदल रहे हैं।इससे उनका पूरा लुक बदल जाता है अर्थात किसी भी व्यक्ति को अपना पूरा लुक बदलने के लिए हेयर स्टाइल बदलना ही काफी हो गया है।कोई लड़की हो या लड़का हर कोई हेयर स्टाइल के माध्यम से एक अट्रैक्टिव लुक दे रहा है, जिसे देखने वाले लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
कुछ लोगो के लंबे समय तक हेयर कट न करने की वजह से बल रफ़ हो जाते है तो कुछ लोगो को कुछ लोगो को शौक होता है तरह तरह के हेयर कट करवाने का।डेलीवियर हो या किसी खास मौके पर पहने जाने वाले कपड़े ,सभी आउटफिट्स के साथ विभिन्न प्रकार के हेयर लुक को शामिल किया जा रहा है।
हालांकि सबकी अपनी अपनी पसंद होती है।किसी को लंबे बाल पसंद होते हैं तो कोई छोटे बालो में ही कम्फ़र्टेबल महसूस करता है।छोटे बल ज्यादातर लोग गर्मियों में करवाते हैं इससे बालों की देख रेख करना काफी आसान तथा आरामदायक भी  होता है ।छोटे बालो में भी कई तरह के खूबसूरत डिज़ाइन होते ह जो हम सब ट्राय कर सकते हैं।खूबसूरत डिज़ाइन तो लम्बे बालो से भी बनाया जा सकता है, परंतु जिसके लंबे बाल होते है वह अपने बल छोटे करवा लें तो उसको कोई परेशानी नही होती ,लेकिन जिसके छोटे बल है वह अपने बाल बड़े कर ले तो उसको बहुत परेशानी होती है।कुछ लोगो को स्ट्रेट,कर्ल कर के खुले बालो में रहना पसंद होता है तो कुछ लोगो को पोनी टेल,तरह तरह की डिज़ाइन वाली चोटी,किसी को जुड़ा व बन बना कर रहना आरामदायक लगता है।लंबे बालों पर ज्यादातर थ्री स्टेप,स्टेप कट,लेयर कट,वी कट,यु कट अच्छा लगता है। 

फैशन हेयर स्टाइल की दुनिया मे हेयर कलर का भी नया फैशन आ गया है।कुछ लोग अपने सफेद बाल को छुपाने के लिए हेयर कलर करते है, तो कुछ लोग हेयर स्टाइल को नया लुक देने के लिए हेयर कलर का प्रयोग करते हैं।बालो को हाईलाइट कर के सभी खुद को सुन्दर दिखा रहे हैं।यह क्रेज़ सिर्फ लड़कियों में नही बल्कि लड़को में भी तेजी से बढ़ रहा है। ज्यादातर स्कूल व कॉलेज के स्टूडेंट पर इस ट्रेंड का असर दिखाई दे रहा है।हेयर कलर में भी विभिन्नता देखने को मिलती है, जैसेलाल, महरून, रानी,टसर,पीला,आसमानी,बैगनी आदि कलरऔर कुछ लोग आपने बालो के कलर से मिलता जुलता कलर अप्लाई करते हैं।किसी को भी अपने रंग रूप के अनुसार कलर का चयन करना चहिये।हर कलर का हेयर कलर हर किसी पर सूट नही करता है।बेहद लोग पार्लर, सैलून जा कर हेयर कलर करवाते है और कुछ लोग घर पर ही बालों को कलर करना बखूबी जानते हैं। कुछ लोग अपने पूरे बालो को हाईलाइट करते है तो कुछ कुछ लोग आधे बालो को कलर करते हैं।हेयर कलर के माध्यम से कोई भी अपना पूरा लुक बदल सकता है।

यह सब हमेशा फैशन के नई प्रवृत्तियों को अनुसरण करते है।यह समय के साथ साथ अपना लुक बदलते रहते हैं, जो उनके व्यक्तित्व को भी प्रभावित करता है और लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता है।सभी अपने फेवरेट एक्टर, एक्ट्रेस को अनुसरण कर रहे हैं उनके जैसे हेयर स्टाइल ,हेयर कट और हेयर कलर को अपने बालों के ऊपर ट्राय कर रहे हैं।
दोस्तो मेरा artical आपको कैसा लगा comment करके जरूर बताएं। अगर पसंद आये तो likeऔर share करें।मेरे हर artical को पढ़ने के लिए subscribe करिये।

Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव