फैशन और व्यक्तित्व का एक अनोखा संबंध
किसी भी व्यक्ति के मूल्य,आचरण,स्वभाव और उसके आदर्शों के मिश्रण को उसका व्यक्तित्व कहते हैं। किसी भी व्यक्ति के व्यवहार के आधार पर उसके व्यक्तित्व को जाना जा सकता है। हर व्यक्ति का व्यक्तित्व हर दूसरे तीसरे व्यक्ति से भिन्न होता है किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व एक जैसा नहीं होता। हर व्यक्ति बचपन से जिस वातावरण और समाज में रहता आया है उसका उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इसने बहुत सी चीजें आती है जिसमें कपड़ा खरीदना,उसका चुनाव करना तथा उसको परिस्थितियों के अनुसार पहनना भी मुख्य है। उस व्यक्ति के आसपास तथा उसके समाज में लोग जैसा कपड़ा पहनते हैं खरीदते हैं तथा उसका चुनाव करते हैं वह व्यक्ति भी उनके जैसा सोचने लग समझने लगता है और वैसा ही करता है। जो व्यक्ति अपने ज्ञान से समाज और अपने पसंद के हिसाब से सबसे अच्छा व सुंदर कपड़े पहनता है। लोगो को उसे आकर्षित करता हैं, इसे पता लगाया जा सकता है कि उस व्यक्ति का समाज ,वातावरण, जाति, क्लास तथा वह किस वर्ग का है इससे उसके व्यक्तित्व तथा अच्छे आचरण का पता चलता है और वह व्यक्ति प्रशंसानीय होता है।
फैशन और व्यक्तित्व का एक अनोखा संबंध है
फैशन एक मात्र माध्यम है जिससे किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाया जा सकता है। फैशन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने रुचि, ज्ञान,सोच, पसंद तथा उसकी विशेषताओं को दूसरों के सामने प्रस्तुत करता है। जब कोई व्यक्ति फैशनेबल कपड़े पहनता है तो अपने आसपास के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है जिससे लोगों को उसकी अच्छे आचरण और व्यक्तित्व का ज्ञात होता है और उसके क्लासिक लुक को देखकर लोग प्रभावित होते हैं।समाज में हर व्यक्ति फैशन के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को व्यक्त करता है।हर फैशनेबल व्यक्ति अपना ज्यादातर समय फैशन की चीजों में विचार विमर्श करने में व्यतीत करता है। जिन व्यक्तियों में फैशन सेंस नहीं होता अर्थात उनको ज्ञान नहीं होता कि क्या क्या खरीदना चाहिए और क्या पहनना चाहिए जिसे वह स्टाइलिश और फैशनेबल लगे। ऐसे लोग जब मार्केट में कपड़े खरीदने जाते हैं तो वह भ्रमित हो जाती हैं कि क्या ले और क्या न आना ले उनको इतना तक पता नहीं होता कि उनके ऊपर क्या फिट बैठेगा और क्या अच्छा लगेगा कैसे कपड़े उन पर सुंदर लगेंगे ।उन लोगो मे फैशन का ज्ञान कम होने के कारण उनका व्यक्तित्व दूसरों के सामने ठीक तरह से व्यक्त नहीं हो पाता है। वहीं दूसरी तरफ जो समझदार व्यक्ति होता है वह समाज में अपने व्यक्तित्व को प्रभावित करने के लिए शानदार कपड़ों का चयन करता है अथवा पहनता है।जिससे हर कोई उसकी तरफ आकर्षित होता है।एक समझदार व्यक्ति हमेशा ऐसे कपड़े पहनता है जो यूनिक हो जो किसी ने ना पहने हो जो पहनने के बाद सबसे अलग दिखें चाहे वह भीड़ भाड़ वाली जगह पर क्यों न पहुंच जाएं वह सबसे में से अलग लगे। इनमें ड्रेसिंग सेंस बहुत अच्छा होता है इनकी पसंद अच्छी होती है और यह पहली पसंद में ही चीजों को पसंद कर लेते हैं व खरीद लेते हैं जो उनके बजट के अंतर्गत भी आते है।
फैशन की दुनिया में फैशन कपड़ों तक ही सीमित नहीं है कपड़ों से जुड़ी हर एक चीज जो किसी व्यक्ति को उत्तम लुक देती है फैशन के अन्तर्गत आती है। जैसे कि हैंड बैग,पर्स, ज्वैलरी, शूज, वाच, सैंडल, बेल्ट आदि।हर फैशनेबुल व्यक्ति अपने रंग-रूप,लंबाईऔर अपने साइज के हिसाब से कपड़े पहनता है।जो अच्छे दिखे तथा उसपर फिट बैठे।कपड़े पहनने के बाद अगर किसी व्यक्ति को लगता है कि वह कैसा लग रहा है तो उसे चाहिए कि वह अपना भ्रम दूर कर ले।अब सोचने की बात यह कि वह अपना भ्रम कैसे दूर करे? सबसे सरल उपाय यह है कि वह खुद को आईने में देख कर अनुमान लगा सकता है कि वह कैसा लग रहा है अगर भी कोई शक रहे तो वह अपने दोस्तों तथा घर मे सभी से पूछ सकता है कि वह कैसा लग रहा है।हर कोई दूसरे से बेहतर दिखना चाहता है। इसीलिये वह ऐसे कपड़े कभी नही खरीदता जो पहले से किसी ने पहने हो।वह हमेशा ऐसी फैशनेबल चीजो की तलाश करता है जो किसी ओर ने ना पहनी हो जिसे पहन कर वह सबसे अलग लगे।
हम जब किसी व्यक्ति को देखते है, उसे देख कर अंदाजा लगा सकते हैं कि उस व्यक्ति का व्यक्तित्व कैसा होगा।यह सब उसके पहनावे और व्यवहार से पता चलता है।यह सब उस व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह किस प्रकार अपने व्यक्तित्व को निखरे जिससे हर कोई उसकी प्रसंशा करे।इतना ज्ञान हर किसी मे होना चाहिए कि वो किस प्रकार अपने व्यक्तित्व को प्रभावित करे।
दोस्तो मेरा आर्टिकल पसंद आये तो लाइक,शेयर और सब्सक्राइब करना मत भूलियेग।कमेंट करके ज़रूर बताये जैसा भी लगा हो ।थैंक यू

Comments