लोगो की नज़रों में फैशन क्या है और वर्तमान समय मे क्यों ज़रूरीहै?
फैशन को और फैशन से जुड़ी हर चीज़ को हर व्यक्ति बखूबी जनता है।सामान्य तौर दैनिक जीवन में कोई ऐसी चीज़ है जो लंबे समय तक लोगो को आकर्षित कर रही है,वह फ़ैशन बन जाती है।फिर चाहे वह चीज़ अथवा सामान किसी बच्चे,जवान या बूढ़े व्यक्ति का ही क्यों न हो।
फैशन की दुनिया परिवर्तनशील है।इसमें समय के साथ साथ हमेशा कुछ न कुछ हर चीज़ में बदलाव आता रहता है।यह एक ऐसी चीज़ है जो कही पर भी सीमित नही है अथवा असीमित है।फैशन हर किसी के जीवन में बदलाव ला रहा है या फिर यूँ कहे कि हर कोई फैशन के अनुसार खुद को नही बदलेगा तो वह पीछे रह जाएगा।
लोगो की नज़रों में fashion क्या है ?
क्या आप जानते है कि लोगो की नज़रो में फ़ैशन क्या है?तो जानिए-वास्तव में लोगो की नज़रों में फैशन एक ऐसा माध्यम ह जिसके द्वारा कोई भी व्यक्ति खुद को सुंदर तथा दूसरों से अलग दिखाने का प्रयास करता है।
फैशन के कई अर्थ है जैसे किसी कपडे,आभूषण तथा श्रृंगार के समान को इस तरह से पहने की वह सुशोभित लगे और दूसरों को आकर्षण करे।अर्थात किसी व्यक्ति के कपड़ो से ले कर सजने सवारने तक की क्रिया को भी फैशन कहते हैं।फैशन का मतलब ये नही होता है कि महंगे से महंगे कपड़े खरीदे उनको पहने।बल्कि कम मूल्य वाले कपड़े भी इस तरह से पहने जो दिखने में खूबसूरत लगे और पहनने वाले को आरामदायक भी लगे।
सभी fashionable व्यक्ति मुख्यतौर पर tv, film stars को अनुसरण करते हैं।अपने पसंदीदा actor, actress के कपड़े,आभूषण आदि के जैसी चीजों को पहनते है।उनकी hairstyle को अपनाते हैं।ऐसी सारी चीजों को खुद पर प्रयत्न करते है जो उनको पसंद आ जाये।
प्रत्येक समाज मे कुछ लोग ऐसे भी होते है। जिसको फैशन या उससे जुड़ी चीज़ों की ज्यादा जानकारी नही होती है।वह यह समझते हैं कि जो दूसरों कपड़ा पर दुसरो पर सुंदर दिखता है वही कपड़ा उन पर भी वैसा ही लुक देगा ।पर वह ये नही समझ पाते कि सबका व्यक्तित्व अलग अलग होता है।उनके रंग रूप के अनुसार कपड़ो का चयन करना उचित होता है ऐसे में जब उन्हें फैशन का ज्ञान सही से नही होता है वैसी स्तिथि में वह ऐसी चीज़ों को खरीद लेते है जो महेंगे तो होते है साथ ही साथ उनपर आकर्षित नही लगते जिसके कारण उनका पैसा भी व्यर्थ हो जाता है।
वर्तमान समय में फैशन क्यों जरूरी है
आज के दौर में फैशन हर व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता जा रहा है।जैसा कि हम सब जानते हैं कि फैशन की दुनिया परिवर्तनशील है।इस परिवर्तन के कारण ही मानव जीवन मे आपसी भाई-चारा, आकर्षण,रोमांचक गतिविधियों से भरा पड़ा है।इसीलिए यही फैशन दिन प्रतिदिन लोगो के जीवन मे बहुत बदलाव ला रहा है।अगर मानव जीवन मे बदलाव न होता तो सबका जीवन आलसमय होता,लोगो मे सुस्ती पायी जाती और हम सबका जीवन उबरू होता रहता।
पुराने समय मे लोग अपनी जरूरते पूरी करने से मतलब रखते थे इसीलिए फैशन को इतना महत्व नही देते थे अथवा वो लोग फैशन या उससे जुड़ी चीज़ों पर उतना ध्यान नही देते थे,जितना आज के समय मे लोग दे रहे है।इन लोगो को हर चीज़ खूबसूरत और stylish चाहिए होती है।इनके पसंद और नापसंद को ध्यान में रखते हुए इनके ज़रूरतों की पूर्ति भी हो रही है।
आज के समय मे लोगो को देख कर ऐसा लगता है जैसे कि फैशन के बिना उनकी ज़िंदगी अधूरी है।अपने ज़िन्दगी में और खुद से जुड़ी हर चीज़ में वो बदलाव ला रहे हैं।सब कुछ fashion के अनुसार ही कर रहे हैं।अब हर चीज़ उनको fashionable चाहिए होती है ।फिर चाहे वो चीज़ उनके पहनावे से जुड़ी हो या फिर उनके घर के सामानों से जुड़ी हो।प्रत्येक व्यक्ति मार्किट से अपने ज़रूरत का हर समान ऐसा लेता है जो market में नया आया हो और जो fasion के trend में हो।
समाज मे ज्यादातर लोग किसी शादी व पार्टी में एक बार जो कपड़ा पहन लेंगे वही कपड़ा दोबारा उसी जगह शादी व पार्टी में नही पहेनेगे ।कोई भी चीज़ एक बार से अधिक बार पहन लेने से वह पुरानी नही होती है बल्कि वक्त से साथ उनका महत्व कम हो जाता है अर्थात वह fashion के trend में नही रहता ।अगर कोई व्यक्ति तीन या चार साल पुरानी deress पहन लें जो काफी अच्छी हो परंतु fashion के trend में न हो तो वह dress लोगो की नज़र में मजाक का एक माध्यम बन जाता है
अगर कोई व्यक्ति मार्किट में कोई पुराने model का सामान ढूंढता है तो उसको कही नही मिलता क्योंकि हर चीज़ फैशन के अनुसार बदलते रहने के कारण मार्किट में वह चीज़ अब उपलब्ध ही नही है और इसीलिए कुछ लोगो को न चाहते हुए भी नए मॉडल का सामान लेना पड़ता है।
इसलिए हम कह सकते हैं कि वर्तमान समय मे लोगो की जीविका के लिए fashion अत्यधिक महत्वपूर्ण हो गया है और भविष्य में धीरे धीरे ये और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगा।
आशा है कि आपको यह artical पसंद आया होगा।कृपया
Like, comment,suscribe और share ज़रूर करे ।
Comments