फैशन फेसमास्क का【2020】
फैशन के इस मास्क ने सिर्फ आम जनता पर ही नही बल्कि सुपरस्टार कलाकार अभिनेताओं पर भी अपना जादू चला रखा है।यह हम सभी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।यह मास्क लोगो को बाजार में बड़ी आसानी से और उनके बजट के अनुसार मिल जाता है।यह आरामदायक भी होते हैं और इसमे सांस भी आसानी से ले सकते है कोई परेशानी नही होती।अधिकतर लोग अपने पसंद के कपड़ो का फेस मास्क घर पर सिल कर अर्थात बना कर उपयोग में ले रहे हैं।
जो मास्क पहनना कल सबकी मजबूरी थी वही मास्क आज फैशन का एक एहम हिस्सा बन चुका है।यह सब फैशन डिज़ाइनर की देन है। फ़ैशन डिज़ाइनर लोगो की पसंद ओर उनके कपड़ो से मिलते जुलते विभिन्न प्रकार के मास्क डिज़ाइन कर रहे है।जो दिखने में बहूत खूबसूरत हो।फैशन डिज़ाइनर लोगो के कपड़ो के अनुसार फेस मास्क डिज़ाइन कर रहे हैं। लेडीज सूट,साड़ी व दुल्हन के लहंगे सभी से ड्रेस से मैचिंग फेस मास्क डिज़ाइन किये जा रहे हैं।वही दूसरी तरह जेन्ट्स का भी वही हाल है उनके सूट,शेरवानी आदि के मैचिंग मास्क भी बहुत सुंदर दिख रहे हैं जो सभी को एक आकर्षक रूप दे रहे हैं।

Comments