भारत के परंपरागत आभूषणों की विभिन्नताओं की विशेषताएं
भारत देश काला का भंडार है।जिसमे अनेक कलात्मक चीज़े प्राचीन से अब तक देखने को मिलती है।प्राचीन काल से स्वर्ण आभूषण का कारोबार भारत में होता आ रहा है। सोने,चांदी,मोती,कुंदन और मूल्यवान पत्थरों आदि के लिए भारत देश आज भी प्रमुख है। भारत देश पर अनेक शासकों ने राज्य किया है और उन्हीं शासकों ने भारतीय आभूषण को अधिकाधिक परिश्रम से उन्हें सुसज्जित करके उन्हें सवारा रखा था। भारत के आभूषणों की विविधता रचना विभिन्नता और उसके निर्माण में दुनिया भर के सभी क्रेता विक्रेता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रखा था। यहां एक बच्चे से लेकर बड़े-बूढ़े तक हर कोई अपनी सभ्यता और संस्कृति को ध्यान में रखकर आभूषण पहनता अथवा खरीदता हैं। बस यही नहीं मंदिर में भगवान की मूर्ति को सजाने के लिए इन्हीं आभूषणों का उपयोग किया जाता है। भारतीय आभूषण भारत की संस्कृति, परंपरा और उसकी सभ्यता का प्रतीक है। जो भारत में आज भी जीवित है इसका श्रेया भारत की महिलाओं को जाता है जिन्होंने भारत के हर आभूषण को धारण करके खुद को तो खूबसूरत बनाया ही साथ में उन परंपरागत आभूषणों को भी नया रूप प्रदान किया है। बदलते समय के साथ साथ सब कुछ बदल कर...