Online खरीदारी में ज्यादा फायदे हैं या नुकसान?

Online खरीदारी क्या है और इसके फायदे और नुकसान क्या क्या है इसके बारे में आज हम यहां जानेंगे।

 ऑनलाइन शॉपिंग किसे कहते हैं?

हम अपने मोबाइल लैपटॉप अथवा टैबलेट जो सिर्फ इंटरनेट के माध्यम से चलती है इसके द्वारा किसी भी वेबसाइट से जो भी खरीदारी करते हैं उसे online shopping कहते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग घर या किसी भी जगह पर बैठे-बैठे किसी भी तरह की वस्तु को हजारों की तादाद में लोग खरीद सकते हैं। 
ऑनलाइन शॉपिंग के बहुत सारे फायदे भी हैं और नुकसान भी आएगी इसके बारे में जानते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग करने के फायदे
मार्केट में शॉपिंग करने के मुकाबले ऑनलाइन शॉपिंग करना बहुत ही आसान हो चुका है। दुनिया भर के लोग ज्यादा से ज्यादा शॉपिंग ऑनलाइन ही करते हैं। इसके प्रमुख फायदे इस प्रकार है-
  • ऑनलाइन शॉपिंग आप घर बैठ कर नहीं उठे हुए इसी अवस्था में पूरा दिन और पूरी रात खरीदारी कर सकते हैं इसमें आपका भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • ऑनलाइन शॉपिंग करने का कोई भी निश्चित समय नहीं होता अकेला समय देखे कभी भी किसी भी चीज को खरीद सकते हैं।
  • ऑनलाइन शॉपिंग करने से समय-समय पर बहुत सारे ऑफर और डिस्काउंट मिलते हैं जिसे कभी पैसों की बचत हो सकती है। यहां आपको सौदेबाजी नहीं करनी पड़ती है।
  • यहां खरीदारी करने के बाद सामान सीधा आपके घर पर आपके बताए गए पते पर पहुंचा दिया जाता है यहां आपको ढेर सारे समानो का बोझ उठाकर घर नहीं लाना पड़ता।
  • किसी भी चीज को खरीदने से पहले दो-तीन वेबसाइट पर उसका मूल्य पता करके आप अपने बजट के हिसाब से सही मूल्य वाली चीज को खरीद सकते हैं।
  • इन वेबसाइट्स पर वह सभी चीजें उपलब्ध होती है जो मार्केट में घंटे तक ढूंढने पर भी नहीं मिलती।
  • वेबसाइट पर सामान खराब निकल जाने पर या फिर किसी कपड़े की फिटिंग सही ना होने पर उसे बदला भी जा सकता है।
  • ऑनलाइन शॉपिंग करने के बाद credit card, debit card, PayPal cash अथवा on delivery ऐसे बहुत सारे विकल्प होते हैं जिनके द्वारा खरीदी गई वस्तु का भुगतान किया जा सकता है।
  • Amazon, Flipkart, Myntra, Snapdeal, Nykaa, eBay, ShopClues और Ajio आदि website भारत भी प्रमुख है द्वारा अधिक से अधिक लोग खरीदारी करते है।
ऑनलाइन खरीदारी के नुकसान
जिस तरह ऑनलाइन खरीदारी के बहुत सारे फायदे होते हैं। ठीक उसी प्रकार इसके बहुत सारे नुकसान भी होते हैं। ये नुकसान बहुत ही कम लोगों को मालूम होते हैं जो निम्न बताए गए हैं-
  • अगर आप कोई खाने पीने की चीज अथवा से जुड़ी कोई उत्पाद खरीद रहे हैं। यहां आपको उसका मूल्य तो बताया जाएगा परंतु उसका समाप्ति तिथि नहीं बताई जाती।
  • यहां खरीदें हुए कपड़ों के रंग धुलने पर अक्सर गिरते हैं और अगर आप कोई ऐसा कपड़े ले रहे हैं जिसके रंग गिरने की संभावना नहीं है तो उसमें कोई न कोई नुक्सान सामने आ जाता है।कहीं किसी तरह का दाग लगा होता है तो किसी कपड़े में छेद निकल जाते हैं।
  • आनलाइन मिलने वाली हर चीज की वापसी नीति नहीं होती है। हर समान को वापस करके बदला नहीं जा सकता।
  • ऑनलाइन मिलने वाली हर चीज की guarantee और warranty नहीं होती। ऐसी चीजों को खरीदने से पहले पैसा डूबने का डर बना रहता है।
  • Online कुछ सामान खरीदने पर delivery में कम समय लगता है परंतु कुछ चीजों की delivery हफ्ते और महीने का समय लग जाता है। ऐसे में तत्काल चीजें अक्सर यहां नहीं मिल पाती।
  • यहां पर खरीदने से पहले किसी भी वस्तु को सिर्फ फोटो में ही देख सकते हैं और आप तो जानते ही हैं कि फोटो में और उसी में कितना फर्क होता है।
Online खरीदारी करते समय सावधानी बरतें

इस खरीदारी में कुछ ऐसी बातें होती हैं जिसका ध्यान देना अति आवश्यक हो जाता है। वरना यहां खरीदे जानेे वाली हर चीज में सिर्फ पैसे डूब सकते हैं। अगर आपको अच्छे सामान भी खरीदनी है और पैसों की बचत भी करनी है तो थोड़ा दिमाग से काम लेना ही पड़ेगा।
  • सर्वप्रथम जिस चीज को खरीदना है उसके मूल्य को 2-3 वेबसाइट पर देख ले कि कितना है। फिर उसके मूल्य का पता बाजार में भी लगा ले जहां पर अच्छे और सस्ते मिले वहीं से उस चीज को खरीदे।
  • Online खरीदारी करते समय कभी भी जल्दबाजी में कोई भी सामान ना खरीदें बल्कि आराम से बैठकर सबसे पहले उस चीज की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। उसके बाद ही उस चीज को खरीदें।
  • Online खरीदारी में सबसे ज्यादा महत्व रंगों का होता है जो दिखता कुछ और है और रहता कुछ और है क्योंकि फोटो ने और असली चीज में रंगों का बहुत फर्क होता है।
  • कोई भी कपड़ा खरीदते समय सबसे पहले यह देख ले कि उसे वापस किया जा सकता है या नहीं क्योंकि सबसे ज्यादा खराबी कपड़ों में ही होती है कभी नाप सही नहीं होती तो कभी उसमें कोई ना कोई खराबी निकल ही जाती है।
  • अगर आप कोई मेकअप का सामान यूज कर रही तो हमेशा उसका छोटा pack ही मंगाए। क्योकि सामान प्राप्त होने के बाद अक्सर यह देखने को मिलता है। कि उस चीज की expiry date बहुत ही जल्द खत्म होने वाली है।
  • अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें online खरीदारी के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी प्राप्त नहीं है और आप shopping online करना चाहते हैं तो मेरी यह राय है कि आप उस website पर जाएं जो इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रचलित है। 
  • भारत में ऐसे भी बहुत से Website जहां पर दिखता कुछ और है और मिलता कुछ और। कहने का तात्पर्य क्या है कि वहां पर अच्छे गुणवत्ता वाले सामान दिखाते हैं और सस्ती और बेकार चीजें देते हैं। ऐसी नकली website से सावधान रहें।
  • अगर आप पहली बार shopping online कर रहे हैं तो सबसे पहले सस्ती चीजों को ही खरीदें ताकि अगर पैसा डूबे भी तो ज्यादा ना डूबे।
  • शुरुआती में खरीदारी करते समय कभी भी किसी Card से Payment ना करें हमेशा Cash on delivery करें। यह आपके लिए सुरक्षित रहेगा।

निष्कर्ष

बाजार में जाकर एक भीड़ भाड़ में घुसकर ढेर सारी घरेलू आवश्यक और अनावश्यक सभी सामग्रियों को ढोकर घर तक लाना से बचने के लिए अधिक से अधिक लोग online खरीदारी करते हैं इसके नुकसान को ध्यान में रखते हुए अगर हम खरीदारी करते हैं तो फिर फायदे ही मिलेंगे।

आशा है कि आप को मेरा लेख पसंद आया होगा मेरा लेख  हिंदी में पढ़ने के लिए Subscribe कर दीजिए और पसंद आया हो तो Like और share करना Please मत भूलिएगा।
 

Comments